बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारे जिन्होंने अपने दम पर हांसिल किया मुकाम | 7 Rags To Riches Stars Of Bollywood

बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारे जिन्होंने अपने दम पर हांसिल किया मुकाम | 7 Rags To Riches Stars Of Bollywood

In : Bollywood By storytimes About :-4 years ago
+

7 Rags To Riches Stars Of Bollywood

वो कहते हैं न की 

"ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले 

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है"

इसी बात को कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सच कर दिखाया हैं, आज हमारे बिच में ऐसे कई अभिनेता मौजूद हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया हैं। ऐसे ही अभिनेताओँ के बारे में आज हम बात करने वाले हैं। इन अभिनेताओँ के बारे में पहले कोई भी नहीं जानता था, लेकिन इनकी कड़ी मेहनत के कारण इन्होने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बना ली हैं।

बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारे जिन्होंने अपने दम पर हांसिल किया मुकाम | 7 Rags To Riches Stars Of Bollywood

तो आइए जानते हैं ऐसे 10 अभिनेताओँ के बारे में जिनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें दुनिया के सामने प्रसिद्द कर दिया और जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं।

 

रजनीकान्त

ImageSource

इस सुपर स्टार को तो दुनिया पूजती हैं, तो इस सूचि में इनका होना तो आवश्यक था। यह भी जीवन में अपने दम पर संघर्ष करके ही आगे आए और आज ऐसे मुकाम पर खड़े हैं जब इनके फैन्स इन्हें अपने सर पर बिठाकर रखते हैं। इनके जन्म की बात की जाए तो इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु, मैसूर राज्य में हुआ था तथा आज तक  तमिल एवं हिन्दी फिल्मों में इनके अभिनय का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। इनके अभिनय की खास शैली और बोलने के निराले अंदाज का इनके लोकप्रिय होने में बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। फिल्मों में आने से पहले इन्होंने एक बढ़ई, कुली, बस-कंडक्टर के रूप में अजीब काम किए थे तथा यही से ही इनके संघर्ष की यात्रा शुरू हुई थी।

 

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड विजेता फ़िल्म रागंगल से की थी जो फ़िल्म के। बालाचन्दर के निर्देशन में बनी थी। आपकी जानकरी के लिए बता दें की सुपर स्टार रजनीकांत के। बालाचन्दर को अपना गुरु भी मानते हैं। इसके बाद अपने करियर के प्रारम्भिक चरण में तमिल फ़िल्मों में प्रतिनायक की भूमिकाएं निभाने के बाद यह धीरे-धीरे  स्तापित अभिनेता के रूप में सब के सामने उभरे। अपने जीवन के कुछ समय में ही यह तमिल सिनेमा में एक बहुत बड़े सितारे बन गए और बाद में हिंदी सिनेमा में अपने पैर ज़माने लगे। इसके बाद तो इनके करियर को पंख लग गए और देखते ही देखते यह सुपर स्टार बन गए। इन्होंने कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया हैं तथा अमेरिकी फ़िल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की हैं। रजनीकांत को साल 2000 में भारत सरकार द्वारा कला क्षेत्र में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था। इसके अलावा इन्हें तमिल फ़िल्मों में कई पुरस्कार भी जीते हैं। आज यह बहुत बड़े अभिनेता बन गए हैं और एशिया के सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाले अभिनेता भी बन गए हैं। इन्होंने यह सब शौहरत अपने दम पर ही हांसिल की हैं और इनका आज-तक कोई भी अभिनेता मुकाबला नहीं कर पाया हैं। आज के समय में भी यह अपनी फ़िल्मों के द्वारा नौजवानों की पीढ़ी के दिलों पर राज कर रहे हैं।

बॉलीवुड के 7 ऐसे सितारे जिन्होंने अपने दम पर हांसिल किया मुकाम | 7 Rags To Riches Stars Of Bollywood