पत्रकार के चेहरे को छूकर विवाद में फंसे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित...

पत्रकार के चेहरे को छूकर विवाद में फंसे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित...

In : Politics By storytimes About :-6 years ago
+

Banwari Lal Purohit governor of Tamil

तमिलनाडु के राज्यपाल (Governor) बनवारी लाल पुरोहित मंगलवार को एक बड़े विवाद (issue) में घिर गए। राज्यपाल ने महिला कॉलेज में कथित सेक्स स्कैंडल पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था। इसी दौरान एक महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देते समय उन्होंने उनके गाल छू लिए। इस मामले को लेकर राज्‍यपाल की चौतरफा आलोचना होने लगी।

महिला पत्रकार ने ट्वीट पर जाहिर किया क्रोध

महिला पत्रकार ने Tweet कर राज्‍यपाल के इस हरकत पर क्रोध जाहिर किया है। उन्‍होंने कहा है- ‘चेहरे (face) को मैंने कई बार धोया। लेकिन अब भी उससे बाहर नहीं निकल पा रही हूं। मिस्‍टर गवर्नर पर काफी गुस्‍सा है। हो सकता है बुजुर्ग के तौर पर उन्‍होंने यह बिहेव किया लेकिन मेरे लिए ये गलत है।‘ सूत्रों के अनुसार, केवल तमिलनाडु से ही नहीं बल्‍कि पूरे देश से करीब 200 पत्रकारों ने राज्‍यपाल से उनकी इस अशोभनीय हरकत के लिए माफी की मांग की है। इमेल के जरिए यह मांग गर्वनर को भेजा गया है।

द्रमुक ने कहा- ‘अशोभनीय हरकत’

via

द्रमुक ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि संवैधानिक (Constitutional) पद पर बैठे एक व्यक्ति की यह हरकत अशोभनीय है। द्रमुक की राज्यसभा सदस्य कनीमोई ने ट्वीट में कहा है कि संवैधानिक (Constitutional) पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने महिला पत्रकार के निजी क्षेत्र का उल्लंघन किया। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर राज्यपाल की आलोचना की है।

यौन दुर्व्‍यवहार का एक और मामला

राज्यपाल (Governor) पुरोहित यौन दु‌र्व्यवहार के एक अन्य मामले में भी घिरे हैं। संवाददाता सम्मेलन में उन्हें इसी मुद्दे पर घेरा गया था। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों (Accusations) को निराधार बताया। उनसे पूछा गया था कि क्या उनके खिलाफ गृह मंत्रालय जांच कर रहा है?

पत्रकार के चेहरे को छूकर विवाद में फंसे तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित...