काली किशमिश खाने के अनोखे फायदे | Benefits of Black Raisins

काली किशमिश खाने के अनोखे फायदे | Benefits of Black Raisins

In : HEALTH AND FITNESS By storytimes About :-2 years ago
+

Black Raisins: काली किशमिश खाने के अनोखे फायदे | Benefits of Black Raisins

आपने नारंगी रंग की किशमिश के बारे में तो सुना ही होगा जो मेवे आदि भोज्य पदार्थो में मिलाकर खायी जाती है, किशमिश हरे अंगूरों से बनाई जाती है जो बहुत फायेदमंद भी होती है दरहसल गर्मियों के मौसम में खुद को सेहतमंद बनाए रखना बहुत आवश्यक होता है,एवं बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है यहां हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। जो काले अंगूरों से बनाई जाती है। ताजे काले अंगूरों को धुप में सुखाया जाता उसके बाद काले अंगूर सूखकर किशमिश का रूप लेते है। इस प्रकार काली किशमिश का निर्माण होता है। काली किशमिश में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। यह बालो के झड़ने से लेकर हार्ट अटेक की बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। काली किशमिश हमारे शरीर को अनेक पोषक तत्व प्रदान करती है इसका सेवन ज्यादातर दूध के साथ भी किया जाता है। दरहसल,काले रंग की किशमिश शरीर के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। ऐसे में आज हम आपको काली किशमिश के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।

Source

हड्डियों को रखे मजबूत-

हमारे शरीर में हड्डियों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। हड्डियों शरीर के कोमल अंगो को बचाये रखती है इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में काली किशमिश कारगर साबित होती हैं। काली किशमिश में मैग्नीशियम की मात्रा पायी जाती हैं जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में  सहायक होती हैं वही अगर काली किशमिश का सेवन दूध में मिलाकर किया जाये तो इसका लाभ हमें सकारात्मक रूप से देखने को मिलता है।

Source

बालों को झड़ने से रोके-

बहुत से ऐसे लोग है जिनको बालो की समस्या है। सही तरीके से पौष्टिक तत्व और विटामिन न मिलने के कारण बाल झड़ने लगते है। ऐसे में काली किशमिश बालो की समस्या को कम करती है। क्योंकि काली किशमिश में पोस्टिक तत्व के साथ- साथ विटामिन सी की मात्रा भी पायी जाती है जिससे काली किशमिश का सेवन करने से बालों का झड़ना रुक जाता है। इसलिए रोज काली किशमिश को दूध के साथ सेवन करने से बालों की सुरक्षा बनी रहती है।

Source

खून की कमी को करे दूर-

शरीर में खून की कमी के कारण अनेक बीमारिया उत्पन हो जाती है इस बीमारी को एनीमिया के नाम से भी जाना जाता है।  मांसपेशियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण  एनीमिया की समस्या उत्पन हो जाती है। ऐसे में काली किशमिश में आर्यन की  मात्रा सर्वाधिक पायी जाती है जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होती  है।

Source

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक-

शरीर को अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए ​रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना बहुत जरूरी होता है ऐसे में काली किशमिश हमारे  इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करती है। इसीलिए कोरोना काल में काली किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि काली किशमिश में ​रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले वो पोषक तत्व होते है जिसका सेवन करने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्राप्त होती है। 

Source

त्वचा के लिए उपयोगी-

काली किशमिश में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते है जो त्वचा को निखारने के साथ -साथ इन्फेक्शन से भी बचाये रखते है। काली किशमिश का सेवन करने से त्वचा पर हो रहे अनेक प्रकार के दाग धब्बे मिट जाते है। इसलिए त्वचा संबधित रोगों को मिटाने के लिए काली किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Source

खराब कोलेस्ट्रॉल से राहत-

यह माना जाता है की काली किशमिश का प्रयोग करके खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण किया जा सकता है। और काली किसमिस का सेवन करके  रक्त में मौजूद फैट को भी कम किया जा सकता है ।

Source

पाचनतंत्र को रखे दुरुस्त-

काली किशमिश का रोज सेवन करके हम हमारे पाचनतंत्र को स्वस्थ रख सकते है। काली किशमिश में फ़ाइबर नाम का पदार्थ पाया जाता है जो हमारे पाचनतंत्र को दुरस्त रखता है। काली किशमिश को दूध के साथ सेवन करके शरीर को रोगों से  बचाया जा सकता है। 

   

Source

काली किशमिश वजन बढ़ाने में भी सहायक होती है। रोज दूध के साथ अधिक मात्रा में काली किसमिस का सेवन करके वजन बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि काली किसमिस में वो पोषक तत्व होते है जो शरीर का वजन बढ़ाने में सहयक होते है। इसलिए शोधकर्ता काली किसमिस खाने की सलाह देते है। 

  

काली किशमिश खाने के अनोखे फायदे | Benefits of Black Raisins