पेश है ये 4 Dating Apps जिनकी मदद से खोजें अपना हमसफ़र, ये App रहेगा आपके लिए परफेक्ट...

पेश है ये 4 Dating Apps जिनकी मदद से खोजें अपना हमसफ़र, ये App रहेगा आपके लिए परफेक्ट...

In : Romantic By storytimes About :-5 years ago
+

best Dating Apps

अगर आप सिंगल हैं और अपने पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हमारी ये खबर पूरी पढ़नी चाहिए। हम आपको ऐसे 4 डेटिंग एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

Tinder app

source

एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.0 स्टार मिला है, जिसे 26 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 44 एमबी है।

फीचर्स- भारत में इस्तेमाल की जाने वाली डेटिंग एप्स में टिंडर काफी लोकप्रिय है। एप में आप अपनी पसंद के पार्टनर को चुन सकते हैं। एप का इंटरफेस काफी आसान है। एप में आपके सामने कई प्रोफाइल्स आती रहेंगी इन्हें आपको स्वाइप(Swipe) करना है। पसंद और नापसंद के हिसाब से दाईं और बाईं ओर आपको स्वाइप करना है।

Happn app

source

एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है। एप को 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 19 एमबी है।
फीचर्स- एप की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका लोकेशन ट्रैकिंग(Location tracking) फीचर है। यानी दो लोग जो इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं अगर वो अगल-बदल से गुजरेंगे एप दोनों ही यूजर्स को नोटिफिकेशन देगा।

Find Real Love app

source

एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। एप को 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 19 एमबी है।
फीचर्स- अगर आप सीरियस(Serious) रिलेशनशिप में आना चाहते हैं या फिर एक सच्चे पार्टनर की तलाश में हैं, तो ये एप आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Lovely app

source

एप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 16 एमबी है।
फीचर्स- एप में आप अपनी पसंद के पार्टनर को चुन सकते हैं। साथ ही आप कहां डेट करना चाहते हैं वो भी इस App पर तय कर सकते हैं।

पेश है ये 4 Dating Apps जिनकी मदद से खोजें अपना हमसफ़र, ये App रहेगा आपके लिए परफेक्ट...