Advertisement :
जम्मू कश्मीर सरकार में नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाएंगे भाजपा नेता अमित शाह...

Advertisement :
Jammu and Kashmir government latest News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता (Presiding) में दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर सरकार में नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और जम्मू आए प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व संगठन महामंत्री (General Secretary) अशोक कौल सोमवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे।
शाम चार बजे पार्टी की होगी बैठक
यह बैठक दिल्ली में शाम चार बजे पार्टी मुख्यालय में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों (Ministers) के नाम पर आम राय बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की राम लाल, राम माधव व खन्ना के साथ बैठक होगी। मंत्रियों की सूची बनने के बाद अमित शाह के साथ बैठक होगी। इसमें नए मंत्रियों को स्वीकृति मिलेगी। मंत्रियों (Ministers) के नाम फाइनल होने के बाद जम्मू में भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसके बाद नए मंत्रियों (Ministers) के नाम मुख्यमंत्री को दिए जाएंगे। इसके दो दिन के अंदर शपथ ग्रहण समारोह संभव होगा।
हो सकते है बदलाव
भाजपा में पांच नए मंत्री बनने हैं। हाईकमान इसमें बदलाव भी कर सकता है। जम्मू कश्मीर में भाजपा के दो मंत्रियों लाल सिंह व चंद्र प्रकाश गंगा के रसाना मामले में इस्तीफा देने के बाद पद खाली हुए हैं। तीन मंत्रियों (Ministers) को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हाईकमान ने उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह को छोड़ भाजपा के सभी मंत्रियों से पहले ही इस्तीफा ले रखा है।
कई नेता मंत्री बनने की दौड़ में
मंत्री बनने की दौड़ में आगे चल रहे नेताओं में 2016 में मंत्रिमंडल (cabinet) से निकाले गए कैबिनेट मंत्री सुखनंदन चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, स्पीकर कवींद्र गुप्ता, विधायक राजीव जसरोटिया, दीनानाथ भगत, डीके मन्याल, शक्ति परिहार व राजेश गुप्ता शामिल हैं। मंत्री बनने के लिए वरिष्ठ नेता व MLC अशोक खजूरिया का नाम भी चर्चा में है।
Advertisement :
जम्मू कश्मीर सरकार में नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाएंगे भाजपा नेता अमित शाह...