Advertisement :
बॉलीवुड स्टार के भाइयों की जोड़ी 1 हीरो तो दूसरा हुआ 0 | Compare Bollywood Star Net Worth Brother

Advertisement :
फिल्मी सिनेमा में हर एक स्टार की एक अलग पहचान होती है आज हर फेंन अपने स्टार की इनकम, लव, आदते, व उनकी जीवन में चल रही हर जानकारी से अवगत रहता है। कई स्टार आज ऐसे है जो अपनी एक्टिंग व फिल्मो के कारण सभी फैन्स के दिलो पर राज करते है। लेकिन उनके परिवार व उनसे जुड़े कुछ लोगो की जानकारी वो मीडिया तक शेयर नही करते ना ही फैन्स उनके बारे में ज्यादा कुछ जानते है। लेकिन दोस्तो आज हम बॉलीवुड में उन दो भाईयो की जोड़ीयों की बात करने वाले है। जिन्होंने बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाएं, लेकिन इनमें एक को वो सफलता नही मिल पाई जो दुसरे भाई को मिली ।
तो चलिए दोस्तो आज बॉलीवुड के दो भाईयों की जोड़ीयों के बारे में जानते है जिनमें एक भाई को अपार सफलता मिली तो दुसरा फिल्मी जगत में कुछ खास नही कर पाया।
1. सलमान खान व सोहेल खान
Source www.bizasialive.com
आज खान परिवार के इन 3 भाईयों को कौन नही जानता । पिता सलीम खान एक सफल एक्टर व डॉयरेक्टर थे। आज सलमान खान सफल अभिनेता है व उनके भाई अरबाज एक सफल निर्देशक है। 3 भाईयों में सोहेल खान ने भी बॉलीवुड में एक्टिंग से लेकर निर्देशन में हाथ आजमाएं मगर उन्हें वो सफलता नही मिल पाई जो आज सलमान खान व अरबाज खान को मिल रही है। बता दे आज सलमान खान की कुल संपत्ति 310 मिलियन डॉलर है उनके भाई सोहेल खान की संपत्ति महज 10 मिलियन ही है। आज सलमान खान हर फिल्म रिलीज के साथ करोड़ो रुपये कमाती है।
2. अजय देवगन व अनिल देवगन
Source stat1.bollywoodhungama.in
अजय देवगन आज बॉलीवुड जगत के एक प्रमुख अभिनेता की लिस्ट में शुमार है। लेकिन आज बॉलीवुड में अजय देवगन के कम ही फैन्स होगे जो उनके भाई अनिल देवगन को जानते होंगे। नही जानते तो बता दे की अनिल देवगन बॉलीवुड में फिल्म निर्देशन में खुद को आजमा चुके है उन्होंने बॉलीवुड “ ब्लेकमेल” “ राजु चाचा ” हाल-ए-दिल ” की थी। अनिल के निर्देशन वाली यह फिल्में पर्दे पर कुछ कमाल नही कर पाई व अच्छी कमाई न होने के चलते अनिल ने फिल्मी जगत से दूरी बना ली व अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया। आज अजय देवगन की संपत्ति की बात करे तो 30 मिलियन डॉलर है। वही अनिल देवगन की बात करे तो उनकी कुल संपत्ति 1 मिलियन ही है।
3. अनिल कपूर व संजय कपूर
Source resize.indiatvnews.com
Advertisement :
अनिल कपूर ने फिल्म सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए एक के बाद कई हिट फिल्में की। वही उनके भाई संजय कपूर ने भी फिल्मों मे अभिनय किया उन्होंने राजा , सिर्फ तुम ” के साथ कई फिल्में की लेकिन जितनी सफलता अनिल कपूर को मिली वो उन्हें नही मिल पाई। आज अनिल कपूर की कुल संपत्ति 12 मिलियन डॉलर है वही संजय कपूर की इससे आधी 5 मिलियन डॉलर ही है।
4. आमिर खान व फैजल खान
Source s3.ap-southeast-1.amazonaws.com
साल 2000 में आई फिल्म “ मेला ” में इन दोनो भाइयों की जोड़ी को पर्दें पर पहली बार देखा गया था। यह फिल्म चल नही पाई थी। मगर हम बात करे अमिर खान की तो वो आज बॉलीवुड के एक अच्छे अभिनेताओं की लिस्ट में आते है। फैजल खान ने फिल्म मेला के अलावा “ हिंदूस्तान की बॉर्डर ” मदहोश ” फिल्में की मगर वो अमिर खान जितनी सफलता नही पा सकें। आज आमिर खान की कुल संपत्ति 180 मिलियन डॉलर है वही फैजल खान 3 मिलियन डॉलर के ही मालिक है।
5. अनुपम खेर व राजू खेर
Source thehumornation.com
अनुपम खैर आज सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर है। अनुपम खैर बॉलीवुड में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके है। अनुपम खैर का हर रोल दर्शकों को काफी पसंद आता है। वो फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष पद पर भी रह चुके है। वही हम बात करे उनके भाई राजू खेर की तो राजू ने बॉलीवुड की कई फिल्मों अभिनय तो किया है लेकिन वो उस मुकाम तक नही पहुंच पाए जहां आज अनुपम खेर है। अनुपम खेर की कुल संपत्ति 70 मिलियन डॉलर है तो वही राजू खेर 5 मिलियन डॉलर के मालिक है।
Read More - हिंदी फिल्मों के ये 10 रील सीन जिन्हें लोग समझ बैठते है रियल
बॉलीवुड स्टार के भाइयों की जोड़ी 1 हीरो तो दूसरा हुआ 0 | Compare Bollywood Star Net Worth Brother