Advertisement :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मस्जिद में रखेंगे कदम, साथ होंगे जापानी PM शिंजो आबे

Advertisement :
first time modi enter in masjid with japan pm | modi and Shinzo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मस्जिद में रखेंगे कदम, साथ होंगे जापानी पीएम शिंजो आबे
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे बुधवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस बीच वो गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे. अपने दो दिवसीय दौरे पर आज शिंजो यहां की मशहूर सिद्दी सैयद मस्जिद पहुचेगे. उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे ।
अहमदाबाद. जापान के पीएम शिंजो आबे आज से दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी उनके साथ रहेंगें। आबे की विजिट की दो अहम वजहें हो सकती है। 2022 तक शुरू होेने वाली अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन। दूसरी- इंडिया-जापान एनुअल समिट। इस समिट में चीन को घेरने के लिए एशिया-अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर पर चर्चा से लेकर सिविल न्यूक्लियर कोऑपरेशन और सी-प्लेन डील पर चर्चा हो सकती है। आबे की विजिट के पहले दिन बुधवार को मोदी उन्हें 500 साल पुरानी मस्जिद ‘सिद्दी सैयद की जाली’ भी लेकर जाएंगे। दोनों की सिक्युरिटी के लिए गुजरात पुलिस के 9000 जवान तैनात किए गए हैं।
मोदी पहली बार रखेगें कदम मस्जिद में
नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री की शपथ ली । वह लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहे. लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब पीएम मोदी देश की किसी मस्जिद जाएंगे.
first time modi enter in masjid with japan pm | modi and Shinzo
Advertisement :
प्रधानमंत्री शिंजो आबे और मोदी के बीच का क्या है प्रोग्राम
दोपहर 3:30pm बजे : आबे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद यहीं से 8 किमी लंबा रोड शो निकाला जाएगा। गुजरात बीजेपी यूनिट के प्रेसिडेंट जीतूभाई वाघानी ने बताया-देश में ऐसा पहली बार होगा कि हमारे पीएम किसी दूसरे देश के पीएम के साथ ज्वाइंट रोड शो करेंगे।
शाम 5:45pm बजे : मोदी और आबे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।
शाम 6pm बजे : दोनों नेता सिद्दी सैयद की जाली पर पहुंचेंगे। ये 500 साल पुरानी मस्जिद है। यहां मार्बल से बने जालीदार रोशनदान और खिड़कियां हैं जो दुनियाभर में मशहूर हैं।
शाम 6:25pm बजे : मोदी शिंजाे आबे के सम्मान में अगाशिए हैरिटेज होटल में डिनर देंगे। यहां आबे को गुजराती डिशेस परोसी जाएंगी।
रात 9pm बजे : आबे हयात होटल लौट जाएंगे। यहां आबे के सम्मान में जापानी मंदिर के दरवाजे जैसा मॉडल बनाया गया है।
2) नेक्स्ट दिन : 14 सितंबर
सुबह 9am बजे : मोदी और आबे साबरमती स्टेडियम ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहां 11 बजे तक बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन का प्रोग्राम चलेगा। दोनों पीएम सिम्युलेटर में बैठकर दिखाएंगे कि बुलेट ट्रेन कैसी होगी।
सुबह 11:30am बजे : मोदी और आबे दांडी कुटीर संग्रहालय जाएंगे।
सुबह 11:50am बजे से दोपहर 12:45 बजे :महात्मा गांधी मंदिर में दोनों नेताओं के बीच समिट होगी। यह जुलाई 2001 में पाकिस्तान के प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ के साथ आगरा में हुई समिट के बाद संभवत: दूसरा मौका होगा जब किसी देश के नेता के साथ दिल्ली से बाहर किसी शहर में समिट होगी। इस समिट के दौरान 5 लाख करोड़ रुपए के करार हो सकते हैं।
दोपहर 1pm बजे : मोदी और आबे की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। दोपहर 1:30pm बजे : दोनों नेता डेलिगेशन लेवल के लंच में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 2:30pm बजे : भारत-जापान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ इंटरेक्टिव सेशन होगा।
दोपहर 3:45pm बजे :महात्मा गांधी मंदिर में डेलिगेशन लेवल की मुलाकात।
शाम 4pm बजे : मोदी-आबे इंडिया-जापान बिजनेस प्लानिंग पर चर्चा करेंगे। शाम 6:30 बजे : अाबे हयात होटल लौट जाएंगे।
शाम 6:45pm बजे से रात 8:15pm बजे : साइंस सिटी में गुजरात के सीएम आबे के सम्मान में डिनर देंगे। रात 9:20 बजे : शिंजो आबे अहमदाबाद से रवाना हो जाएंगे
पीएम मोदी 2015 में जब यूएई के दौर पर गए तो वहां वो अबु धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद भी पहुंचे. मस्जिद में पीएम मोदी अबु धाबी के किंग के साथ घूमे थे. मोदी की वो तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी.
first time modi enter in masjid with japan pm | modi and Shinzo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मस्जिद में रखेंगे कदम, साथ होंगे जापानी PM शिंजो आबे