भारत की पहली महिला नौसेना पायलट शिवांगी | India First Female Navy Pilot Shivangi Story In Hindi

भारत की पहली महिला नौसेना पायलट शिवांगी | India First Female Navy Pilot Shivangi Story In Hindi

In : News By storytimes About :-4 years ago
+

आजकल महिलाएं अपने दम पर बहुत से कामों को अंजाम दे रही है आज हम बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर की लेफ़्टिनेंट शिवांगी के बारे में चर्चा करने वाले है जिसने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन किया और अपनी मंजिल को हासिल किया। बता दें कि शिवांगी 2 दिसंबर 2019 को भारतीय नौसेना में पायलट के रूप में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला हैं। हम सब जानते हैं कि 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन शिवांगी दो दिन पहले ही एक महिला पायलट के रूप में नौसेना में शामिल हो चुकी हैं।

India First Female Navy Pilot Shivangi Story In Hindi

Source cdni.rt.com

शिवांगी मुजफ्फरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद शिवांगी ने आगे बढ़ते हुए इंडियन नेवल अकैडमी, Ezhimala जॉइन कर लिया और इसके चलते शिवांगी को 27 एनओसी कोर्स में एसएससी (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया और पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने शिवांगी को औपचारिक रूप से कमीशन दिया।

India First Female Navy Pilot Shivangi Story In Hindi

image source 

बता दें कि शिवांगी नेवी की एविएशन ब्रांच में पहले से ही एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल ऑफ़िसर और विमान में 'ऑब्ज़र्वर' के तौर पर महिला अधिकारी कार्यरत हैं। लेकिन यह देश में पहली बार होगा कि दक्षिणी नवल कमांड में ट्रेनिंग लेने वाली महिला लेफ़्टिनेंट श‍िवांगी को डोर्नियर हवाई जहाज़ों को उड़ाने की अनुमति दी गई।

India First Female Navy Pilot Shivangi Story In Hindi

Source th.thgim.com

शायद आपको पता होगा कि भारतीय नौसेना के अलावा, भावना कांत इस साल पहली भारतीय एयरफोर्स महिला पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल हुईं।

शिवांगी का कहना था "कि मेरी तरह और महिलाएं भी अपने हौसलों के दम पर आगे बढ़े, और अपने देश का नाम रोशन करें।" 

Read More - ये हैं दुनिया के सबसे शक्‍तिशाली सेनाओं वाले 10 देश

भारत की पहली महिला नौसेना पायलट शिवांगी | India First Female Navy Pilot Shivangi Story In Hindi