5,000 रुपये के खर्च में घूम सकते है पूरा इंडोनेशिया, ये है इंडोनेशिया की टॉप टूरिस्ट लोकेशंस

5,000 रुपये के खर्च में घूम सकते है पूरा इंडोनेशिया, ये है इंडोनेशिया की टॉप टूरिस्ट लोकेशंस

In : Romantic By storytimes About :-6 years ago
+

Indonesia's top tourist destinations

इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी(Muslim majority) वाला देश है। जंगलों से लेकर समुद्र तट तक और ज्वालामुखी से लेकर प्राचीन मंदिरों तक सब शामिल है।  बाली अपने मंदिरों और समुद्र तटों, दोनों ही के लिए भारतीय टूरिस्ट में भी खासा पॉपुलर है।

भारतीय करेंसी की वैल्यू ज्यादा है यहां

source

इंडोनेशिया की करेंसी इंडोनेशियन रुपैया है। यहां भारतीय 1 रुपए की कीमत 205. 94 इंडोनेशियन रुपैया है। इस हिसाब से अगर आपके पास 5 हजार है, तो इसकी कीमत यहां 10 लाख रुपयों के बराबर हुई। आप कम बजट में भी यहां घूमने-फिरने का मजा ले सकते हैं। वहीं अगर आप इंडोनेशिया से शॉपिंग करना चाहते हैं, तो बहुत ही कम कीमत पर आप सामान खरीद सकते हैं। 

इन डेस्टिनेशन्स पर घूमना न भूलें 

इंडोनेशिया में घूमने-फिरने की ऐसी टूरिस्ट लोकेशन(Tourist location) हैं, जहां आप अपनी पसंद को ध्यान में रखकर जा सकते हैं। 

बाली(Bali)

source

इंडोनेशिया का नाम लेते ही सबसे पहले बाली का नाम याद आता है। आपको अगर आर्ट और कल्चर से लगाव है, तो आप बाली जरूर घूमें। यहां पर आपको सानूर बीच और तुलांबेन बहुत खास लगेगा। यहां मंदिर, पेटिंग के अलावा आप एडवेंचर स्पोर्ट्स (Adventure sports) का मजा भी ले सकते हैं। 

जकार्ता (Jakarta)

source

जायकों और कल्चर का मेल देखना हो, तो जर्काता आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। आप जर्काता जाकर नए-नए जायकों का मजा ले सकते हैं। 

कुता (Kuta)

source

आपको अगर नाइटलाइफ(Nightlife) पर जाने का शौक है, तो आप कुता में जा सकते हैं। यहां नाइटलाइफ के साथ आपको कई बीच भी मिल जाएंगे, जहां पर आप मस्ती कर सकते हैं। 

डेनपासर (Denpasar)

source

आपको अगर मंदिरों और म्यूजियम देखने का शौक है, तो आप डेनपासर घूमने जा सकते हैं। आपको यहां पर कई प्राचीन मंदिर और म्यूजियम देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अपना क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। 

5,000 रुपये के खर्च में घूम सकते है पूरा इंडोनेशिया, ये है इंडोनेशिया की टॉप टूरिस्ट लोकेशंस