Advertisement :
इटैलियन गोल्डन सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बने सुदर्शन|Italy Prestigious Award First Indian Winner

Advertisement :
"इटैलियन गोल्डन" सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बने सुदर्शन पटनायकदेश के लिए कोई उपलब्धी हासिल करना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है और यदि यही उपलब्धी देश के लिए पहली बार हो तो तब खुशी दोगुनी हो जाती है। सुदर्शन पटनायक जो भारत के प्रशिद्ध रेत कलाकार है। पटनायक जी को हाल ही में इटली के रोम में आयोजित एक समारोह में “ इटैलियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड 2019 ” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद वो पहले ऐसे भारतीय बन गए जिन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उखेरी थी बापू की कृती
Source th.thgim.com
इटली के शहर लेचे में “ इंटरनेशनल स्कोरानो सैंड नेटिविटी” प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जो 13 नवंबर से 17 नवंबर तक चली। प्रतियोगिता में भारत देश की और सुदर्शन पटनायक ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुदर्शन ने रुस के रेतकलाकार पैवेल मिनिकोव के साथ मिलकर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 10 फीट रेत की आकृती तेयार की। इन दोनो की इस आकृती को लोगो ने काफी पंसद किया।
देश के लिए है गर्व की बात
image credit by instagram
इटली में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 8 देशो के खिलाड़ी शामिल हुए। भारत के पद्यश्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने इस अवार्ड को हासिल करने के बाद कहा की वो इस अवार्ड को पाकर अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वो आज इस पुरस्कार को को हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बन गए है। सुदर्शन पटनायक की कलाकृती की एक झलक
देश का आइकन बताते हुए बिग-बी की कृती बनाई
Source orissadiary.com
Advertisement :
अब तक 60 से अधिक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ले चुकें है हिस्सा
Source pbs.twimg.com
एक कलाकार देश के लिए एक संदेशवाहक के रुप में काम करता है। आज सुदर्शन पटनायक भी इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए लोगो को अपनी कलाकृती के माध्यम से लोगो तक संदेश दे रहे है। वो भारत में बढ़ती प्रदूषण समस्या से लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के “ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं ” अभियान की कृती बनाकर भी लोगो अवगत कर चुकें है।
Read More - राजस्थान की बेटी पायल जांगिड़ को न्यूयॉर्क में मिला चेंजमेकर अवार्ड
इटैलियन गोल्डन सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बने सुदर्शन|Italy Prestigious Award First Indian Winner