Advertisement :
बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ ने अपने दम पर ऐसे किया मुकाम हांसिल|Jackie Shroff's Journey To Become A Star

Advertisement :
बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ ने अपने दम पर ऐसे किया मुकाम हांसिल | Jackie Shroff's Journey To Become A Star In Bollywood
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने भी अपनी कड़ी मेहनत के कारण बॉलीवुड में अलग ही मुकाम हासिल कर लिया हैं। इनका जन्म 1 फ़रवरी 1957 में एक गुजरती फॅमिली में हुआ था तथा इनका वास्तविक नाम जयकिशन कटुभाई श्रॉफ है। इन्होंने भी अपने करियर को बनाने के लिए बहुत संघर्षों का सामना किया हैं। अपने करियर को शुरू करते समय इन्होंने सबसे पहले कुछ विज्ञापनों में अपने अभिनय का नमूना दिखाया था।
इसके बाद इन्होंने देव आनंद साहब की फ़िल्म स्वामी दादा में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। यहाँ उनके करियर के सितारे नहीं चमके, लेकिन वो साल जल्द ही आ गया जब इनके करियर के सितारे चमकने वाले थे। वह साल था 1983, जब उन्होंने फ़िल्म हीरो जो सुभाष घई द्वारा निर्देशित की जा रही थी उसमें अभिनेता के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थी। यहाँ उनके करियर के सितारे इतने चमके की वह इस फ़िल्म के कारण रातों-रात के बड़े अभिनेता बन गए। इसके बाद जैकी श्रॉफ ने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने सम्पूर्ण करियर में कई हिट फ़िल्मे दी। इन्होंने ने भी अपने जीवन में काफी दिक्कतों का सामना किया हैं तथा इनकी मेहनत के कारण आज ये सभी के दिलों पर राज करते हैं। इसके अलावा आज इनका रुतबा इतना हैं की यह किसी भी फ़िल्म में अभिनय करने के लिए करोड़ों रूपये लेते हैं।
बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ ने अपने दम पर ऐसे किया मुकाम हांसिल|Jackie Shroff's Journey To Become A Star