Advertisement :
पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब 11 रुपए तक सस्ता हो जायेगा पेट्रोल...

Advertisement :
petrol and diesel prices
जब से पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है तब से ही सरकार इस पर नियंत्रण(Control) पाने के लिए कई विकल्पों पर काम कर रही है। लेकिन सरकारी सूत्रों से निकलकर आ रही ताज़ा खबरों(Reports) के मुताबिक सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है परन्तु यह फैसला केंद्र की मोदी सरकार और सभी राज्य सरकारों को मिलकर और सर्वसम्मति से करना होगा।
सूत्रों के मुताबिक सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों को GST के दायरे में लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।. लेकिन, GST में लाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल से अभी राज्यों द्वारा वसूला जा रहा वैल्यू एडेड टैक्स(वैट) खत्म नहीं किया जायेगा। राज्य सरकारे GST के साथ ही VAT भी वर्तमान की वसूलती रहेंगी। अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल-डीजल पर GST और राज्यों के VAT का कॉम्बो टैक्स लगाया जा सकता है। परन्तु, इसके बाद भी देश में पेट्रोल के दामों में भारी कटौती हो जाएगी। अकेले दिल्ली में ही पेट्रोल के दामों में 11 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती होगी। आखिर कैसे 11 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल जानने के लिए आगे पढ़े...
GST लागु करने का समय राजनीतिक तौर पर अहम होगा
सरकारी सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक,केंद्र की मोदी सरकार दोनों ऑटो फ्यूल पेट्रोल और डीजल पर GST व्यवस्था(regime) में टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है हालाँकि यह राज्यों सरकारों की सहमति से लागु हो पायेगा। सरकार पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाकर 28% टेक्स लगाएगी। कॉम्बो टेक्स में दोनों फ्यूल पर 28% GST टेक्स और राज्यों के लोकल सेल्स टैक्स या VAT मौजूदा टैक्स के बराबर शामिल होगा। इसमें केंद्र सरकार द्वारा आरोपित एक्साइस ड्यूटी भी शामिल होगी।
इस मामले से जुड़े एक सरकारी अफसर(Govt Officer) के मुताबिक, विश्व के किसी भी देश में पेट्रोल-डीजल पर सीधे तोर पर GST नहीं लगता है। यानि की सभी देशो में जहॉ पेट्रोल-डीजल पर GST लागु है, इसमें केंद्र सरकार का टेक्स और राज्य का VAT या सेल टेक्स शामिल होता है। इसलिए भारत में भी इसे GST और VAT के कॉम्बिनेशन में लागु किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि पेट्रोलियम पदार्थो को GST में शामिल करने का समय राजनीतिक तौर पर अहम होगा क्योंकि मोदी सरकार विधानसभा चुनाव 2019 में इसका भरपूर फायदा उठाना चाहती है। अगर केंद्र सरकार चुनावो से कुछ समय पहले GST लागु करके पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती कर आम जनता को राहत देने में कामयाब हो जाती है इसका फायदा उसे आने वाले विधानसभा चुनाव(Assembly election 2019) में भरपूर मिलेगा।
दिल्ली में ऐसे 11 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल...
Advertisement :
केंद्र सरकार वर्तमान समय में पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर एक्साइस ड्यूटी तथा राज्य सरकारे वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) वसूल रही है। देश में सबसे ज्यादा VAT मुंबई में 39.12% वसुल किया जाता है जबकि डीजल पर सबसे ज्यादा 26 फीसदी VAT तेलंगाना राज्य में वसुल किया जाता है। अगर देश की राजधानी दिल्ली बात की जाये तो पेट्रोल पर 27% और डीजल पर 17.24% VAT लगता है. इस प्रकार कुल मिलाकर पेट्रोल पर टोटल 45-50% और डीजल पर 35-40% टैक्स वसूल किया जाता है।
अगर पेट्रोल-डीजल पर GST और VAT का कॉम्बिनेशन टेक्स को लागु किया जाता है तो देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 11 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। वर्तमान समय में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.27 रुपए प्रति लीटर है, जिस पर 46% टैक्स सम्मिलित है। डीलर को पेट्रोल 36.96 रुपए प्रति लीटर मिलता है. जिस पर कमीशन 3.62 रुपए, एक्साइज ड्यूटी 19.48 रुपए, दिल्ली में 27% VAT यानी 16.21 रुपए, कुल टैक्स (एक्साइज+वैट) 35.69 रुपए प्रति लीटर है. इस प्रकार पेट्रोल की कीमत(Rate) 76.27 रुपए प्रति लीटर है. अगर पेट्रोल पर 28% का कॉम्बो GST टेक्स लागु किया जाता है तो 10.34 रुपए डीलर रेट, दिल्ली में 27% VAT यानी की 13.74 रुपए, इस प्रकार कुल टैक्स (कॉम्बो GST+VAT) 24.08 रुपए हुआ। इस स्थिति में आम लोगों को मिलने वाले पेट्रोल की कीमत 64.66 रुपए हो सकती है। जो मौजूदा कीमत से 11-12 रूपए प्रति लीटर कम है।
पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब 11 रुपए तक सस्ता हो जायेगा पेट्रोल...