Advertisement :
जानिये राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना 2021 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

Advertisement :
Rajasthan Karj Mafi Yojana 2021
राजस्थान सरकार ने किसानो को कर्ज से मुक्त करने के लिए एक योजना जारी की है। जिसका नाम राजस्थान कर्ज माफी योजना है। किसानों को कई बार फसल उगाने के लिए अधिक ऋण की आवश्कता होती है। जिस कारण से उनको कई आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत छोटे एवं गरीब किसानों का रु.2,00,000 तक का ऋण माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिन किसानों ने कर्ज माफी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उनका नाम राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। इस लेख में आपको राजस्थान कर्ज माफी योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी जायेगी। आइये जानते है राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए कर्ज माफी योजना क्या है –
Rajasthan Karj Mafi Yojana List of 2021
राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए कर्ज माफी योजना के तहत जिन किसानों ने कर्ज माफी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उनका नाम राजस्थान सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर दर्शाया गया है। अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए किसानों को कहीं जाने की आवश्कता नहीं है वो आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम देंख सकते है। यहां किसानों का कब तक का और कितना कर्ज माफ़ किया गया है या कितना किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। राज्ये के जिन किसानों का नाम राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2021 में आएगा केवल उन्हीं किसानों का कर्ज माफ़ किया जायेग। जिन्होंने अभी तक इस सुनहरे योजना का लाभ नहीं उठाया है, वह जल्दी से जल्दी ऑनलाइन आवेदन करे और लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करे |
राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2021 का उद्देश्य
Advertisement :
इस योजना के तहत छोटे और गरीब किसान जिन्होंने कर्ज माफ़ी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हैं। वो घर बैठें लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। जिन किसानों ने योजना के लिए आवेदन किया हैं। सरकार द्वारा इस योजना में अपना 2 लाख रूपये तक का ऋण माफ़ करवा सकते हैं।
किसान कर्ज माफ़ी योजना
इस योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे और गरीब किसानो का 2 लाख रूपये तक फसल ऋण माफ़ करने की योजना बनाई गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानो के पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। साथ ही किसान कर्ज माफ़ी योजना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए राज्य सरकार का करीबन 18 हजार करोड़ रूपये का अतिरिक्ति खर्च आएगा। इस योजना के तहत किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त किया जायेगा उन्हें उन्नत कृषि उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने किसानों की 2 श्रेणियाँ बनाई हैं। जिसकी पूरी जानकारी आपको नीचे बताई गई हैं।
पहली श्रेणी में उन किसानों को शामिल किया गया हैं। जिनके पास 2 हैक्टेयर तक की कृषि भूमि हो या वो उस भूमि के मालिक हो, साथ ही इस श्रेणी में उन किसानों को भी शामिल किया गया हैं जिनकी पिछली वसुंधरा राजे सरकार ने 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ़ कर दिया था, शेष बचे डेढ़ लाख रूपए वर्तमान सरकार द्वारा माफ करने की योजना जारी की जा रही है। इस प्रकार किसानों का कुल दो लाख रूपए का कर्ज माफ किया जाएगा।
दूसरी श्रेणी में उन किसानों को शामिल किया गया हैं। जो लघु एवं गरीब श्रेणी में तो नहीं आते, लेकिन पिछली सरकार के कार्यकाल में अनुपातिक आधार पर कर्ज माफ़ कर दिया गया था, और शेष राशि को नई कर्ज माफी में एडजस्ट कर दिया गया था।
राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना 2021 के लाभ
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के सभी छोटे और गरीब किसानो को लाभ प्रदान किया जायेगा।
योजना का लाभ उठने के लिए छोटे और गरीब किसानो के पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। तो ही किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत सभी निम्न वर्ग के किसानों को आर्थिक तंगी से मुक्त किया जायेगा, साथ ही उनको भविष्य में कृषि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म के बीज और कृषि के लिए बेहतर उपकरण खरीदने में भी सहायता दी जायेगी।
राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना 2021 का मुख्य उद्देश्य राज्ये के किसानों को कर्ज से मुक्त करवाना वे उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
नये ऋण लेने वाले किसानों को राज्ये सरकार द्वारा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपये का बीमा कवर का लाभ उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है।
राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2021 ऑनलाइन कैसे देखे ?
जिन किसानों ने कर्ज माफ़ी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए नीचे दिए गए विवरण को फॉलो करे।
सर्वप्रथम आवेदन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज दर्शाया जाएगा।
इसके बाद आपको होम पेज पर search का option दिखाई देगा। आपको इस option पर क्लिक करना हैं जिससे आपके सामने अगला पेज open हो जायेगा।
आपको इस पेज पर अपनी वर्ष योजना को select करना है। फिर अपने बैंक का नाम, branch का नाम, और पैक्स का नाम चुनना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना हैं।
इसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र के राजस्थान कर्ज माफी का लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपने नाम की जाँच आसानी से कर सकते है।
जानिये राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना 2021 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें