Advertisement :
शाहरुख खान ने अपने दम पर ऐसे किया बॉलीवुड में मुकाम हांसिल | Shahrukh Khan's Journey to Become King

Advertisement :
शाहरुख खान ने अपने दम पर ऐसे किया बॉलीवुड में मुकाम हांसिल | Shahrukh Khan's Journey to Become King Of Bollywood
शाहरुख खान
शाहरुख खान की बात की जाए तो इन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता हैं और इन्होंने भी अपने दम पर ही आज इतना ऊँचा मुकाम पाया हैं। शाहरुख खान का जन्म 2 नवम्बर 1965 को हुआ था और आज तक उन्होंने नाटकों से लेकर एक्शन थ्रिलर और रोमांटिक जैसी कई शैलियों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी हैं। इन्होंने अर्थशास्त्र में उपाधि ग्रहण करने के बाद अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में टेलीविजन पर प्रदर्शित होने वाले कार्यक्रमों के साथ की थी। साल 1988 में उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक "फौजी" से अपने करियर की शुरुआत की और यह धारावाहिक काफी लोकप्रिय भी हुआ। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के एक और कार्यक्रम सर्कस में अपने अभिनय से लोगों का मन मोह लिया।
इसके बाद साल 1992 में सफल फ़िल्म दीवाना से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। यह फ़िल्म काफी लोकप्रिय हुई और इन्हें इस फ़िल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके बाद तो मानों इनके करियर के सितारे सातवें आसमान पर चढ़ गए और इन्होंने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा करना शुरू कर दिया। इस कदम से वह लोगों के बिच अधिक प्रसिद्ध हो गए और एक बड़े अभिनेता के रूप में उभरने लगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की शाहरुख खान ने आज तक 14 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं और इन्हें भारत सरकार के द्वारा भारतीय सिनेमा के प्रति योगदान के लिए पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चूका हैं। इन्होंने आज तक भिन्न-भिन्न शैलियों में 72 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं।शाहरुख खान को आज हमारे देश की जानता प्यार से "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग ख़ान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारती हैं। इन्होंने यह सब अपने दम पर ही किया हैं और आज तक यह बॉलीवुड में सबसे अधिक चाहें जानें वाले अभिनेता बने हुए हैं।
शाहरुख खान ने अपने दम पर ऐसे किया बॉलीवुड में मुकाम हांसिल | Shahrukh Khan's Journey to Become King