Advertisement :
बच्चन साहब दिल के कितने अमीर है साबित करती है ये 6 बातें | Amitabh Bachchan Noble Deeds In Hindi

Advertisement :
“रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते है, नाम है शहंशाह”
“ पगार बढ़ाओ ... पद्रह सो रुपए में घर नही चलता साला इंसान क्या चलेगा? ”
बॉलीवुड के किस सुपरस्टार का यह डायलॉग है शायद यह बताने की आपको भी जरूरत नही होगी। बच्चन साहब के इन्हीं डायलॉग्स ने सिनेमा के हर प्रेमी को अपना फैन बना लिया यही कारण है की आज बच्चन साहब के इन डायलॉग्स को वक्त की नजाकत देख कोई भी मौके पर चौके के साथ छक्का मार देता है। एक समय अपनी लम्बाई की वजह से फिल्मों में काम न मिलने वाले बच्चन साहब अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड के बिग-बी बन चुंके है। बच्चन साहब की फिल्में व जबरदस्त डॉयलॉग्स ही नही जिस वजह से आज उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है। बच्चन साहब ने फिल्मो के अलावा भी समय-समय पर कई ऐसे कार्य किए है जिस वजह से भी फैस उन्हें अधिक प्यार देते है।
आज हम उन बच्चन साहब के उन कामो के बारे में बताने वाले है जो साबित करते है की बच्चन साहब एक्टर होने के साथ एक अच्छे इंसान भी है।
कुछ इस तरह जनता की भलाई के लिए आगे आएं बच्चन साहब
1. बिहार बाढ़ पीड़ितो की मदद
जहां बिहार हाल के समय में बाढ़ की वजह से बिहार की जनता का आजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। बिहार के लोगो इन हालातों में कुछ मदद हो इसके लिए बिग-बी आगे आए और उन्होंने बिहार के बाढ़ पीड़ित लोगो के लिए 51 लाख रुपये की राशी दान की।
Advertisement :
2. पुलवामा शहीद सैनिकों के परिवार की मदद
14 फरवरी का वो खौफनाक दिन कौन भूल सकता है जब एक साथ देश के 40 जवान पुलावामा अटेक में शहीद हो गए थे। देश के जवानो के बाद उनके परिवार के लोगो की कुछ मदद हो इसके लिए बच्चन साहब ने हर शहीद के परिवार को 5-5 लाख की मदद की।
Source i2.cinestaan.com
3. केरल बाढ़ पीड़ितो की सहायता
साल 2018 को वो अगस्त माह जब केरल पर बाढ़ ने कहर ढाया था। तब बच्चन साहब ने बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए केरल सरकार को सहायता के तौर पर फंड दिया।
Source www.yourselfquotes.com
4. उत्तर प्रदेश किसानो की मदद
बच्चन साहब उत्तरप्रदेश के किसानो की मदद के लिए भी आगे आएं एवं करीब 850 किसानो का 5.5 करोड़ रुपयों का कर्ज दिया था।
Source www.pinkvilla.com
5. बिहार किसानो की मदद
बच्चन साहब ने उत्तर प्रदेश के 850 किसानो के बाद बिहार के किसानो की भी मदद की। बिग ने इसी साल बिहार के किसानो की सहायता करते 2100 किसानो का बैंक लोन चुकाया।
Source cdni.rbth.com
6. 51 लाख महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितो मदद
बच्चन साहब ने हाल में महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आते हुए सीएम रिलीफ फंड को 51 लाख रुपये दिए। बच्चन साहब की इस मदद के लिए खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद दिया।
image source - Twitter
आमजन के लिए समय-समय पर मदद के लिए आगे आकर बच्चन साहब ने साबित कर दिया की वो एक अच्छे एक्टर होने के साथ एक अच्छे इंसान भी है।
Read More - दुनिया के इन लोगो के हौसले के आगे हारी इनकी उम्र
बच्चन साहब दिल के कितने अमीर है साबित करती है ये 6 बातें | Amitabh Bachchan Noble Deeds In Hindi