यूपी के इस शख्स ने पेड़ों को बचाने का एक अनोखा तरीका अपनाया | Up Man Save Tree God Images In Hindi

यूपी के इस शख्स ने पेड़ों को बचाने का एक अनोखा तरीका अपनाया | Up Man Save Tree God Images In Hindi

In : News By storytimes About :-4 years ago
+

हमें अपने जीवन और धरती पर पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़ों को बचाने के लिए हमे बेहतर प्रयास करने होंगे। पेड़ जहरीले गैसों को दूर कर हमे शुद्ध हवा उपलब्ध कराते है व पर्यावरण को प्रदूषण रहित कराते है। पेड़ो की रक्षा के लिए लोगों ने चिपको आंदोलन, तो किसी ने वृक्षारोपण अभियान किये। इन सब अभियानों से हम सभी अवगत हैं लेकिन आज हम पेड़ो की रक्षा के लिए शुरू किये गए अभियान के बारे में जानने वाले हैं जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले एक शख़्स ने की हैं। वो शख़्स पेड़ो को बचाने के लिए ईश्वर की मदद ले रहा है।  

पेड़ो को बचाने वाले इस शख़्स का नाम परागदत्त मिश्रा जी है, जो वजीरगंज विकास खंड के नागवा पंचायत के प्रमुख हैं। परागदत्त मिश्रा जी पेड़ो की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मिश्रा जी ने पेड़ो को बचाने के लिए एक नया तरीका निकला हैं।

Up Man Save Tree God Images In Hindi

Source media.indiatimes.in

पेड़ो को बचाने के लिए मिश्रा जी ने एक अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए वह सड़कों के किनारे खड़े पेड़ों पर देवी-देवताओं की तस्वीर उकेरता है और उन्हें सिंदूर लगाता है। इसके बाद, ग्रामीण पेड़ों की पूजा करने लगते हैं। इस अनोखे आइडिया की मदद से परागदत्त मिश्रा जी हज़ारों पेड़ों को कटने से बचाएं हैं।

मिश्रा जी ने कहा कि "पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के बाद हमारी ग्राम पंचायत नगवा में जंगल समाप्ति की ओर था। लगातार पेड़ो की कटाई से होने वाले जलवायु परिवर्तन या पारिस्थितिक संतुलन के बारे में गांव वाले लोगों को जानकारी नहीं है। गांव के हिंदू लोग ईश्वर से डरते हैं इसलिए वो पेड़ो पर देवी-देवताओं की तस्वीर को देखकर पेड़ो को नहीं काट रहे हैं। इस अनोखी पहल की शुरुआत से हमारे गांव के बहुत से पेड़ो को बचाया गया हैं।"

Up Man Save Tree God Images In Hindi

Source www.tv9bharatvarsh.com

मिश्रा ने कहा कि "मैंने देवी-देवताओं को पेड़ों का संरक्षक बनाया है। पेड़ो को पेंट करने की पूरी लागत वो खुद अपनी जेब से उठाते हैं। वो अपने साथ पेंट, ब्रश, औजार और सिंदूर रखते हैं। एक पेड़ की तस्वीर की लागत लगभग 200 रुपये है।"

Up Man Save Tree God Images In Hindi

Source eastnewyork.com

परागदत्त मिश्रा का ये भी कहना था कि लगभग सभी पेड़ काट दिए गए हैं जो मैंने पिछली बार’ प्रधान ’बनने के बाद लगाए थे। इसलिए वो पेड़ो पर देवी-देवताओं की तस्वीर बनाने का तरीका अपनाया, जो काम कर गया हैं। मिश्रा के प्रयासों की सफलता के बाद, आस-पास के गाँवों के लोगों ने भी पेड़ो को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया हैं।

Read More - महिला की अनोखी पहल 22 गांवो में लगाए 20 लाख पेड़

यूपी के इस शख्स ने पेड़ों को बचाने का एक अनोखा तरीका अपनाया | Up Man Save Tree God Images In Hindi