रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित बॉलीवुड 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्में

रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित बॉलीवुड 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्में

In : Bollywood By storytimes About :-2 years ago
+

Upcoming Bollywood movies 2022

Upcoming Bollywood movies 2022 - आज हम बात करने जा रहे हैं 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों की, बॉलीवुड में रिलीज होने वाली ज्यादातर फ़िल्में किसी न किसी रियल लाइफ़ स्टोरी पर आधारित है। इस साल भी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं जो 2022 में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन उन्हें थिएटर में देखने पर रोक लगा दी गई है। बॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है। कोरोना के चलते देशभर के कई राज्यों में सिनेमाघर बंद किए जा रहे हैं। दर्शकों को भी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Source

1- RRR 

अपकमिंग फिल्म्स की बात करे तो पहला नाम तेलुगु फ़िल्म 'RRR' का है। ये फिल्म स्वतंत्रता सेनानी 'अल्लूरी सीताराम राजू' और 'कोमराम भीम' की रियल लाइफ पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'RRR' में लीड रोल में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नज़र आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Source

2- सैम बहादुर

ये फिल्म मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है । इस फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में विक्की कौशल, फ़ातिमा सना शेख़, और सान्या मल्होत्रा भी नज़र आएंगी। मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म लिस्ट में सैम बहादुर एक है। ये फिल्म फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की असल ज़िंदगी पर आधारित है।

source

3- शाबाश मिठू

बॉलीवुड 2022 में रिलीज़ होने वाली अपकमिंग फिल्म शाबाश मिठू 4 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की लाइफ स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में मिताली राज का किरदार तापसी पन्नू ने निभाया है।

Source

4- पृथ्वीराज 

अपकमिंग फिल्म लिस्ट में पृथ्वीराज बहुत लोकप्रिय फिल्म में से एक है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार के रूप में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नज़र आएंगे। पृथ्वीराज 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ये फिल्म भारतीय योद्धा पृथ्वीराज चौहान की असल  ज़िंदगी पर आधारित है। यशराज बैनर की इस हिस्टोरिकल फ़िल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया है।

Source

5- गंगूबाई काठियावाड़

गंगूबाई काठियावाड़ फिल्म को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाश्मी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। ये फिल्म मुंबई की मशहूर सेक्स वर्कर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के असल जीवन पर आधारित है। फिल्म 18 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Source

6- मैदान 

ये फिल्म भारतीय फ़ुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की रियल लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है।  अजय देवगन इस फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते नज़र आएंगे। इनके साथ ही फ़िल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनिल घोष की भी भूमिका दिखाई जाएगी। फ़िल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Source

7- रॉकेट्री: नांबी इफेक्ट

फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ये फिल्म इसरो साइंटिस्ट एस. नांबी नारायण की  रियल लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन और शाहरुख़ ख़ान भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में आर. माधवन ने एस. नांबी नारायण के किरदार में नज़र आएंगे।

Source

8- मेजर 

अपकमिंग मूवी लिस्ट में एक नाम मेजर का है। यह एक तेलुगु फ़िल्म है इस फिल्म में एक्टर अदवी सेष लीड रोल में नज़र आएंगे। ये फिल्म साल 2008 के मुंबई हमले में शहीद हुये NSG कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की ज़िंदगी पर आधारित है। अदवी सेष के साथ इस फिल्म में शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा भी नज़र आएंगे। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनाया गया है फिल्म 11 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Source

9- पिप्पा

ये फिल्म भारतीय सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर मेहता के जीवन और संघर्षों पर आधारित है। इस फ़िल्म में ईशान खट्टर लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में 1971 में हुई घटना को दर्शाया गया है। 'भारत-पाक युद्ध' के दौरान ब्रिगेडियर मेहता ने पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी। फ़िल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Source

10- द कश्मीर फ़ाइल्स

इस फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री है। ये फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड एक्टर्स मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नज़र आएंगे। ये फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Source

रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित बॉलीवुड 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्में