आखिर क्या है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ?

आखिर क्या है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ?

In : International By storytimes About :-5 years ago
+

गिनीज विश्व रिकॉर्ड (Guinness World Records) ऐसा विश्व रिकॉर्ड जो दुनिया में किसी भी व्यक्ति के नाम हो सकता है चाहे वो किसी भी देश का हो या किसी भी धर्म का हो। यदि कोई व्यक्ति दुनिया से हट के कोई काम करता है और उसमे महारथ हासिल कर लेता है तो वो विश्व स्तर पर अपना नाम कमा सकता है। लेकिन उसको अपना नाम दर्ज करवाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में आवेदन करना होता है। अपने आपको दुनिया के सामने फेमस करने का सपना हर किसी का होता है लेकिन वो तब ही अपना नाम दर्ज करवा सकता है जब वो किसी अद्भुत प्रतिभा का मालिक हो और उसमें महारथ हासिल कर चूका हो और उसे उस प्रतिभा में कोई दूसरा मात न दे सके। आज हम आपको गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) से जुडी कुछ विशेष बाते बताने जा रहे है जो शायद ही आपको पता हो -

What's the Guinness World Record Book?

via - guinnessworldrecords.com

क्या है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ?

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को शुरू करने की योजना के बारे में सन् 1950 में सोचा गया था और सन् 1955 में इसे प्रकाशित किया गया था। इस किताब का नाम सन् 1998 तक द गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ के नाम से चला और इसके बाद ‘द गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ हो गया। द गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड एक प्रकार की रिकॉर्ड बुक (Record book) है जिसको हर साल पुनः संपादित किया जाता है और नए - नए रिकॉर्ड शामिल किये जाते है। इस बुक में प्राकर्तिक और मनुष्य द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड शामिल किया जाता है। इस किताब ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) भी बना रखा है जो 'बेस्ट सेल्लिंग कॉपीराइटेड बुक ऑफ़ आल टाइम' का ख़िताब है। आज तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक 63 सालो से 23 भाषाओं मे 100 देशो में प्रकाशित होती जा रही है।

गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुए भारत के रिकॉर्ड -

भारत अपने आप में कई अदभुद प्रतिभाएं रखता है और भारत अपनी प्रतिभाओ के लिए विश्व भर में जाना जाता है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी भारत का वर्णन किया जा रहा है -

1. विश्व की सबसे छोटे क़द की स्त्री : ज्योति अंगे 23 वर्ष की है और इनके नाम विश्व की सबसे छोटी लड़की होने का रिकॉर्ड दर्ज है। जो मात्र  62.8 सेंटीमीटर अर्थात 2 फीट 6 इंच है।

2. विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी : अवतार सिंह मौनी के नाम पर विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड दर्ज है जिसकी लम्बाई 645 मीटर की है और वजन 100 पौंड है।

3. विश्व की लम्बी मूंछ :  ये रिकॉर्ड जयपुर में रहने वाले 58 वर्षीय राम सिंह चौहान के नाम है. इनकी मूंछ की लम्बाई 14 फीट की है. यह रिकॉर्ड इनके नाम तब से है जब उनकी उम्र 32 वर्ष की थी|

4. विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी : ये बिरयानी 60 शेफ के द्वारा एक साथ कार्य करते हुए बनायीं गयी थी। इस बिरयानी में 12,000 किलोग्राम चावल और सब्ज़ियाँ डाली गयी थी।

5. सबसे खर्चीला विवाह : खर्चीली शादी करने में भी भारत के लोग पीछे नहीं है। चर्चित स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) ने अपनी बेटी की शादी में इतना खर्चा  किया कि यह विश्व रिकॉर्ड बन गया। उन्होंने 2004 में अपनी बेटी वनिशा मित्तल की शादी अमित भाटिया से की जिसमे 60 मिलियन डॉलर खर्च हुआ था|

आखिर क्या है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ?