x

अगम कुआं जिसमें सम्राट अशोक ने मारकर फिकवा दिया था 99 भाइयो को | Agam Kuan Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

भारत के महान शासको में एक मोर्य साम्राज्य के तीसरे शासक सम्राट अशोक का इतिहास भारत में हुए सभी शासको से अलग है । युद्ध कर राज्यों का विस्तार करने वाले सम्राट अशोक के जीवन में एक दौर ऐसा आया की जब उन्होंने अचानक इन सब को त्याग दिया और बुद्ध के उपदेशों पर चलते हुए अंहिसा के मार्ग पर निकल पड़े। उन्होंने बोद्ध धर्म का प्रसार अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया इसके लिए स्तंभ व स्तूपों का निमार्ण करवाया। लेकिन दोस्तो उनके जीवन से जुड़े कुछ इतिहास ऐसे भी है जिनकी चर्चा आज भी इतिहासकारों के बीच होती है। कुछ घटनाएं ऐसी जिनके सबूत आज भी हमारे बीच मौजूद है जो बताते है कि सम्राट अशोक का जीवन इतिहास किस तरह का रहा होगा। तो चलिए दोस्तो सम्राट अशोक के जीवन के इतिहास का वो पन्ना पलटते है जो ऐतिहासिक घटनाओं में एक है।

अगम कुंआ की पूरी कहानी

दोस्तो मोर्य सम्राट अशोक के जीवन से अगम कुंए का एक बहुत ही भंयकर व खौफनाक इतिहास जुड़ा हुआ है। यह वही कुंआ है जहां सम्राट अशोक ने अपने 99 भाईयों को मारकर फिकवा दिया था। व जब भी उनके साम्राज्य कोई राजद्रोही होता उसे वो इसी कुएं में फिकवा देते थें। अगम कुंआ बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। आज इस कुंए के पास शीतला माता का मंदिर बना हुआ है जहां हर रोज हजारो भक्त मंदिर में मन्नत मांगने आते है। लोगो का मानना है की अगम कुंए का पानी चमत्कारों से भरा इसके पानी से कई बीमारियों से निजात मिलती है।

रहस्यों से भरा है अगम कुंआ

अगम कुंए के बारे में माना जाता है कि यह एक ऐसा कुंआ है जो कितना भी सूखा पड़ जाएं मगर इसमे कभी पानी खत्म नही होता। साथ ही माना जाता है कि कुंए के पानी का रंग भी बदलता रहता है। गर्मियों के दिनो में जहां बाकी कुंए सूख जाते मगर अगम कुंए में पानी की कभी कमी नही होती। अगम कुंए में हर मौसम में पानी की कमी न होने को लेकर लोग मानते है कि अगम कुंआ बंगाल की गंगा सागर से जुड़ा हुआ है। इससे एक घटना भी जुड़ी है जो एक अग्रेज की है, माना जाता है कि एक बार उस अंग्रेज की छड़ी गंगा सागर में गिर गई थी जो बाद में अगम कुंए में तैरती हुई मिली थी। जिसे आज सग्रह कर कोलकाता के म्यूजियम में रखा गया है।

कंलिग युद्ध में हुआ हदय परिवर्तन

जब सम्राट अशोक के राज्याभिषेक से महज 8 साल बाद हुए इस युद्ध से कई इतिहास बने। लेकिन जो सबसे बड़ा इतिहास बना वो खुद सम्राट अशोक थे । इस युद्ध के बाद जब सम्राट अशोक ने युद्ध भूमि पर पडे़ शवो को देखा तो इसे वो देख नही पाएं और अपने जीवन को एक नई दिशा में मोड़ते हुए उन्हांने अपना आगे का जीवन लोगो की भलाई व कल्याणकारी कार्यो की और मोड़ दिया।


अगम कुआं जिसमें सम्राट अशोक ने मारकर फिकवा दिया था 99 भाइयो को | Agam Kuan Story In Hindi