x

अटल बिहारी वाजपेयी के 10 प्रेरणादायक सुविचार | Atal Bihari Vajpayee 10 Quotes In Hindi

By N.j / About :-6 years ago

अटल बिहारी वाजपेयी के 10+ अनमोल विचार! |  Atal Bihari Vajpayee 10 Quotes In Hindi

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 94 साल में निधन हो गया।  अटल जी ने कई मौके पर ऐसी बाते कही हैं,जो हमें पॉजिटिव एनर्जी देती रही हैं। आपके जीवन को बदल सकते हैं. आज हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायक विचारों के बारे में बता रहे हैं.

#1.

" पेड़ के ऊपर चढ़ा आदमी, ऊँचा दिखाई देता है। जड़ में खड़ा आदमी,

नीचा दिखाई देता है। न आदमी ऊँचा होता है,

न नीचा होता है, न बड़ा होता है, न छोटा होता है। आदमी सिर्फ आदमी होता है। " -  अटल बिहारी वाजपेयी

#2.

" किसी संत कवि ने कहा है कि मनुष्य के ऊपर कोई नहीं होता,

मुझे लगता है कि मनुष्य के ऊपर उसका मन होता है। "   - अटल बिहारी वाजपेयी

#3.

" जलना होगा, गलना होगा।

कदम मिलकर चलना होगा। "-  - अटल बिहारी वाजपेयी

#4.

" भारत एक प्राचीन राष्ट्र है। अगस्त, को किसी नए राष्ट्र का जन नहीं,

इस प्राचीन राष्ट्र को ही स्वतंत्रता मिली। "  - अटल बिहारी वाजपेयी

#5.

" मुझे अपने हिंदुत्व पर अभिमान है,

किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं मुस्लिम विरोधी हूँ। "-  अटल बिहारी वाजपेयी

#6.

" इस देश में कभी मजहब के आधार पर,

मत भिन्नता के उगधर पर उत्पीडन की बात नहीं उठी, न उठेगी, न उठनी चाहिए। "- अटल बिहारी वाजपेयी

#7.

 " इस देश में पुरुषार्थी नवजवानों की कमी नहीं है,

लेकिन उनमे से कोई कार बनाने का कारखाना नहीं खोल सकता,

क्योंकि किसी को प्रधानमंत्री के घर में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त नहीं है। " - अटल बिहारी वाजपेयी

#8.

" जीवन के फूल को पूर्ण ताकत से खिलाएं। -अटल बिहारी वाजपेयी"  - अटल बिहारी वाजपेयी

#9.

"शहीदों का रक्त अभी गीला है और चिता की राख़ में चिंगारियां बाकी हैं।

उजड़े हुए सुहाग और जंजीरों में जकड़ी हुई जवानियाँ उन उग्त्याचारों की गवाह हैं। "अटल बिहारी वाजपेयी

#10.

" मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते,

न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं। " -  अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी के 10 प्रेरणादायक सुविचार | Atal Bihari Vajpayee 10 Quotes In Hindi