Advertisement :
हिंदी रोमांटिक शेरो शायरी | Best Romantic Shayari in Hindi

Advertisement :
टॉप 20 हिंदी रोमांटिक शायरी | Best Romantic Shayari in Hindi
#1 " हम पीना चाहते है.. उनकी निगाहों से,
हम जीना चाहते हैं.. उनकी पनाहों में,
हम चलना चाहते हैं.. उनकी राहों में,
हम मरना चाहते हैं.. उनकी बाहों में!"
#2 "सकून मिलता है जब उनसे बात होती है,
हज़ार रातों में वो एक रात होती है,
निगाह उठाकर जब देखते हैं वो मेरी तरफ,
मेरे लिए वो ही पल पूरी कायनात होती है।"
#3 "हमने जो की थी मोहब्बत वो आज भी है,
तेरे जुल्फों के साये की चाहत आज भी है,
रात कटती है आज भी ख्यालों में तेरे,
दीवानों सी मेरी वो हालत आज भी है,
किसी और के तसब्बुर को उठती नहीं.
बेईमान आँखों में थोड़ी सी शराफत आज भी है।"
Advertisement :
#4 "तुम्हारे साथ खामोश भी रहूँ तो बातें पूरी हो जाती हैं..
तुम में, तुम से, तुम पर ही मेरी दुनिया पूरी हो जाती है!"
#5 " मुहब्बत की इन्तिहां न पूछिये,
इस प्यार की वजह न पूछिये,
हर सांस मे समाये रहते हो..
कहां बसे हो तुम जगह न पूछिये।"
#6 " वो मोहब्बत की ऐसी मिसाल रखता है
कि मुझसे ज्यादा hi मेरा ख्याल रखता है।"
#7 "तेरे ही किस्से तेरी कहानियाँ मिलेंगी मुझ में,
न जाने किस-किस अदा से तू आबाद है मुझ में!"
#8 "खुदा करे वो मोहब्बत जो तेरे नाम से है,
हजार साल गुजरने पे भी जवान ही रहे।"
Advertisement :
#9 " टपकती है निगाहों से बरसती है अदाओं से,
मोहब्बत कौन कहता है कि पहचानी नहीं जाती।"
#10 "संभाले नहीं संभलता है दिल,
मोहब्बत की तपिश से न जला,
इश्क तलबगार है तेरा चला आ,
अब ज़माने का बहाना न बना।"
#11 " तेरी रजा रहे.. और तू ही तू रहे,
बाकी न मैं रहूँ.. न मेरी आरजू रहे,
जब तक कि तन में जान.. रगों मे लहू रहे,
बस तेरा हो जिक्र या तेरी जुस्तजू रहे।"
#12 " इस से पहले की सारे ख्वाब टूट जाएँ,
और यह ज़िन्दगी हम से रूठ जाए,
एक दुसरे के प्यार में खो जाएँ इस कदर,
के हम सारे ग़मों को भूल जाएँ!"
#13 " इश्क़ दिल में हो और मन में चोर ना हो,
बादल बरसे और शोर ना हो,
रात जाये फिर भी भोर ना हो,
कलियाँ चटके भौंरों का शोर ना हो,
उफ्फ.. इतनी क़ातिल अदाओ पर भी गौर ना हो,
तलाश.. तुम पर ही खत्म,
हमसफर अब कोई और ना हो।"
#14 "मोहब्बत तो सिर्फ एक इत्तेफाक है,
ये तो दो दिलों की मुलाकात है,
मोहब्बत ये नहीं देखती कि दिन है या रात है,
इसमें तो सिर्फ वफादारी और जज़्बात है।"
#15 "अगर तुम न होते तो ग़ज़ल कौन कहता,
तुम्हारे चहरे को कमल कौन कहता,
यह तो करिश्मा है मोहब्बत का..
वरना पत्थर को ताज महल कौन कहता।"
#16 "मेरी आँखों में झाँकने से पहले,
जरा सोच लीजिये ऐ हुजूर..
जो हमने पलके झुका ली तो कयामत होगी,
और हमने नजरें मिला ली तो मुहब्बत होगी।"
#17 "किसी को उनसे मिल के इश्क़ हुवा,
किसी को उनको देख के इश्क़ हुवा,
एक हम ही थे जो उनको न देखे न मिले,
हमको तो उनसे हुई बातों से ही उनसे इश्क़ हुवा।"
#18 " किया है प्यार जिसे हमने ज़िन्दगी की तरह,
वो मिला भी हमसे अजनबी की तरह,
किसे ख़बर थी बढ़ेगी कुछ और तारीकी,
छुपेगा वो किसी बदली में चाँदनी की तरह।"
#19 "कितना प्यार है उनसे काश वो ये जान लें,
वो ही है ज़िंदगी मेरी ये बात मान लें,
उनको देने को नहीं कुछ पास हमारे,
बस एक जान है हमारी जब चाहे मांग लें!"
#20 "सफर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,
नजर वहीं तक है जहाँ तक तुम हो,
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,
खुशबू वहीं तक है जहाँ तक तुम हो!"
हिंदी रोमांटिक शेरो शायरी | Best Romantic Shayari in Hindi




