x

सुपरस्टार अक्षय कुमार की जीवनी | Biography of Akshay Kumar in Hindi

By rakesh / About :-8 years ago

सुपरस्टार अक्षय कुमार का जीवन | All About Life Story of Akshay Kumar in Hindi

  • जन्म              - 9 सितम्बर 1967 अमृतसर, भारत
  • माता               - हरिओम भाटिया
  • पिता               - अरूणा भाटिया
  • बहन               - अलका भाटिया
  • बच्चे               - लड़का- आरव, लड़की- नितारा
  • राष्ट्रीयता         - भारतीय
  • व्यवसाय          - फिल्म अभिनेता
  • ऊंचाई             - 5 फीट 11 इंच (1.80 मी.)
  • पत्नी              - ट्विंकल खन्ना (2001 – वर्तमान)
  • पुरस्कार          - सर्वश्रेष्ठ खलनायक - अज़नबी (2002)  सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता - गरम  मसाला (2005)

आज हम आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के जीवन के बारे में बताने वाले है, अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता है जिनका वास्तविक नाम राजीव हरिओम भाटिया है अक्षय कुमार को खतरों के खिलाडी भी कहा जाता है । अक्षय कुमार अपने जीवनकाल में लगभग 125 फिल्मों में काम कर चुके है ।

अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार में नॉमिनेटेड किया गया है, इनमे से दो बार तो अक्षय कुमार ने ये अवार्ड्स जीता है अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कई सालों से काम कर रहे है। अक्षय अपनी दिनचर्या और अनुशासित स्वभाव की वजह से भी उनको जाना जाता है। "खिलाडि़यों के खिलाड़ी" के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार अपनी मूवी में अधिकतर खुद ही अपना स्टंट करते है।

अक्षय कुमार का प्रारंभिक जीवन -

अक्षय कुमार एक भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर है। अक्षय कुमार का जन्म 9 सितम्बर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ है। अक्षय के पिता का नाम हरिओम भाटिया मिलेट्री ऑफिसर थे और अक्षय की माताजी का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय कुमार की एक बहन भी है जिसका नाम अलका भाटिया  है।

अक्षय कुमार की शिक्षा -

अक्षय कुमार की शिक्षा डाॅन बोस्को स्कूल से हुई है और अक्षय की स्नातक स्तर की शिक्षा मुबंई के गुरू नानक खालसा काॅलेज से हुई है। इंडिया में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने के बाद अक्षय कुमार ने थाईलैंड के बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की शिक्षा ली । थाईलैंड से वापिस आने के पश्चात अक्षय कुमार ने अपना फोटोशूट करवाया उसके पश्चात अक्षय कुमार ने फिल्म "दीदार" के लिए साइन किया ।

अक्षय कुमार का विवाह -

अक्षय कुमार का विवाह डिंपल कपाड़िया व राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। अक्षय कुमार के दो बच्चे भी हैं। लड़का-आरव, लड़की-नितारा

अक्षय कुमार का करियर -

अक्षय कुमार की फ़िल्मी करियर की शुरुआत "सौगंध" में बतौर प्रमुख अभिनेता के तौर पर हुई थी। अक्षय को इससे पहले "आज" फिल्म में बतौर मार्शल आर्टस के प्रशिक्षक के अभिनय के रूप में अक्षय को यह मौका मिला था परन्तु उस फिल्म में अक्षय का प्रमुख रोल नहीं था। अक्षय कुमार को शुरुआती समय में फिल्मो से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था । परन्तु अक्षय की खिलाडी सीरीज ने फिल्मों में अक्षय कुमार को "खिलाडी कुमार" बना दिया 

अक्षय कुमार से जुडी रोचक जानकारी - 

1-अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। अक्षय आर्मी अफसर हरिओम भाटिया के पुत्र हैं। अक्षय के प्रोडक्शन हॉउस का नाम भी अपने पिता के नाम रखा है - हरी ओम प्रोडक्शंस।  

2-अक्षय कुमार को काम उम्र से ही मार्शल आर्ट्स और तायकांडो का शौक था। वह तायकांडो में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित भी किये जा चुकें हैं। अक्षय ने बैंकॉक में मुए थाई भी सीखा है। 

3-  अक्षय फिल्म अभिनेता बनने से पहले बैंकॉक में वेटर और कुक का कार्य किया करते थे।  

4- अक्षय कुमार बॉलीवुड सिनेमा का मशहूर नाम हैं, परन्तु अक्षय कुमार इसका शो ऑफ़ कभी भी पब्लिकली नहीं करते, अक्षय कुमार इस बात को अपने बच्चों को कहते हैं। इतना ही नहीं जब उन्होंने अपनी बेटी नितारा का एडमिशन प्ले स्कूल में कराया था. 

5- अक्षय कुमार के पास दौलत की कोई कमी नहीं है परन्तु वह महीने में मात्र 5 से 10 हज़ार ही खर्च करते हैं।  

6-अक्षय कुमार अपना डिनर शाम 7 बजे से पहले ही कर लेते हैं।  अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 7 बजे के बाद आपके शरीर की कैलोरी को बर्न नहीं करती।  में प्रातः जल्दी उठता हूँ, ताकि में अपने रूटीन को फॉलो कर सकूँ।  

7-अक्षय कुमार नें अपने अबतक फ़िल्मी करियर में लगभग 8 फिल्मों में विजय और 7 फिल्मों में राज का अभिनय किया है। 

8- कलर्स शो खतरों के खिलाडी होस्ट करने के अलावा वह नेशनल जियोग्राफिक चैनल के लिए मार्शल आर्ट्स डॉक्यूमेंट्री  "सेवन डेडली आर्ट्स विद अक्षय कुमार" भी होस्ट कर चुके हैं। 

9- अक्षय कुमार ने एक्शन खिलाडी की तरह कई बॉलीवुड फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार निभाया है - 'कायदा कानून', 'मोहरा',  'मैं खिलाडी तू अनाड़ी', 'पांडव', 'सबसे बड़ा खिलाडी', 'तू चोर मैं सिपाही', 'इंसाफ', 'दावा', 'तराजू', 'अंगारे', 'मेरी बीवी का जवाब नहीं', 'खाकी', 'पुलिस फ़ोर्स', 'आन-मेन ऐट वर्क', 'राउडी राठौर'।   

10- बॉलीवुड में अक्षय कुमार को एक्शन खिलाडी नाम से भी जानते है। इसके पीछे की भी वजह है । असल में बॉलीवुड सिनेमा में अक्षय कुमार ने लगभग 8 फ़िल्में की हैं जो खिलाडी नाम से हैं - 'खिलाडी', 'मैं खिलाडी तू अनाड़ी', 'खिलाडियों का खिलाडी', 'इंटरनेशनल खिलाडी', 'सबसे बड़ा खिलाडी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाडी', 'खिलाडी 420', 'खिलाडी 786'।

सुपरस्टार अक्षय कुमार की जीवनी | Biography of Akshay Kumar in Hindi