x

ब्रह्मानंदम की जीवनी | Biography of Brahmanandam In Hindi

By Gourav / About :-2 years ago

साउथ के सुपरस्टार ब्रह्मानंदम की जीवनी | Biography of South Superstar Brahmanandam

आज हम आपके साउथ के मिमिक्री कलाकर ब्रह्मानंदम के बारे में बताने जा रहा हॅू यह आपकों हर साउथ की फिल्म में दिख जाएँगे। इनका नाम ब्रह्मानंदम कन्यकांति है लेकिन लोग इन्हें प्यार से ब्रह्मानंदम बुलातें है।

पूरा नाम - ब्रह्मानंदम कन्यकांति
जन्म - 1 फरवरी 1956 (आयु 62)
जन्मस्थान - सत्तेनापल्लि, गुन्टूर जिला, आन्ध्र प्रदेश, भारत 
माता - लक्ष्मीनरसम्मा 
पिता - नागालिगाचारी 
व्यवसाय -  तेलगु फिल्म अभिनेता
जीवनसाथी - लक्ष्मी कनगनती 
 बच्चे - दो (राजा गौतम , सिड कनगनती) 
पुरस्कार - पद्मश्री  (2009)

यह मुख्य  रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते है तेलुगु के अलावा उनकी फिल्मों को हिन्दी में भी रीमेक करके दिखाया जाता है। इनका जन्म 1 फरवरी 1956 को आंध्रप्रदेश में एक छोटे से जिले गुन्टूर में हुआ था।  यह अधिकाश फिल्मे कॉमेडी की ही करते है। इन्हें साउथ का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। इन्होंने अपने अभिनय के करियर में अब तक 1600 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। यह अब तक भारत की सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में आते है। उनकी पहली फिल्म सन् 1986 में ‘चुत्तालाबबाई‘ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ब्रह्मानंदम का प्रारंभिक जीवन परिचय - Brahmanandam Lifestyle 

ब्रहमानंद की प्रारभिक शिक्षा सातेनापल्ली जिले के मुपलला गांव मे ही हुई थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी उन्होंने अपनी शिक्षा को नहीं छोडा और अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन को पुरा किया। उस समय यह इनकें परिवार के पहले सदस्य थें जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद  एक कॉलेज में तेलगु लेक्चरर का काम करने लगे। यह कॉलेज में लेक्चरर के साथ - साथ अपने विद्यार्थियों को कॉमेडी  करना तथा मिमिक्री करना भी सिखाया करते थे। और अगर कॉलेज में कोई भी प्रोग्राम होता था तो यह मिमिक्री करके सभी को हंसाया करते थे।

 ब्रह्मानंदम का फिल्मी करियर - 

ब्रह्मानंदम कॉलेज में मिमिक्री करते - करते एक्टिंग भी करने लगे थे। एक बार उन्हें इंटर कॉलेज ड्रामा प्रतियोगिता में बेस्ट सपोर्टिग आर्टिस्ट का प्राइज मिला , इसके बाद से ही उनकी रूचि एक्टिंग में बढ़ गई। और वह छोटे मोटे ड्रामा में काम करने लगे। एक दिन वह किसी ड्रामा में एक्टिंग कर रहे थे और वहाँ पर तेलगु फिल्मों के जाने - माने डायरेक्टर जन्धयाला सुब्रहाण्यम आए हुए थे। उन्होंने ब्रह्मानंदम को ‘ मोदाबाई‘ ड्रामा में एक्टिंग करते हुए देखा और वह उनकी एक्टिंग को देख कर बहुत  खुश  हुए और ब्रह्मानंदम  को एक छोटा सा रोल ऑफर किया और यह फिल्में उनकी पहली फिल्म ‘चन्ताबाबाई‘ थी। ‘चन्ताबाबाई में काम करने के बाद से तो ब्रह्मानंदम के फिल्मी करियर की शुरूवात हो गई थी। उनकी इस फिल्म को जनता ने खुब सराहा और इस फिल्म को देखकर तेलगु फिल्मों के कई डायरेक्टरों ने ब्रह्मानंदम को फिल्मो के ऑफर दिए। ब्रह्मानंदम ने एक के बाद एक फिल्म करते गये और अपने एक्टिंग के हुनर से बस का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से तेलगु फिल्मों के जाने माने एक्टर चिरंजीवी का भी दिल जीत लिया था वह उनके साथ काम करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ब्रह्मानंदम  के साथ पसिवादी प्रणाम, चक्रवर्ती, स्वयम कृषि जैसी बहोत सारी फिल्मों में उनके साथ काम किया । 

ब्रह्मानंदम  का परिवार - Family of Brahmanandam

ब्रह्मानंदम  की पत्नी का नाम लक्ष्मी है इसके दो बच्चे है एक का नाम तो राज औद दुसरे का नाम सिद्धार्थ है। इनके दोनों ही बेटो की शादी हो गई है और यह सभी एक साथ ही रहते है। ब्रह्मानंदम भारत के उन अभिनेताओं में से है जिनका शुरूआती दौर कठिनाईयों से गुजरा है। यह भारत के एक ऐसे एक्टर है जिन्होनें अपने पैशन को फॉलो किया है और आज भारत के महान अभिनेताओं  में इनकी गिनती की जाती है। यह  शुरूआती दौर में तो कॉलेज के एक लेक्चरर बन गये थे लेकिन इन्होने अपने पैशन को फॉलो करते हुए आज 1100 से भी ज्यादा फिल्में करके अपना नाम गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड  में दर्ज कराया है। इन्हें भारत सरकार के द्वारा 2009 में पद्मश्री अवार्ड भी दिया गया था। 

ब्रह्मानंदम को दिए गये फिल्मी अवार्ड व सम्मान -  Brahmanandam Film Awards 

  • ब्रह्मानंदम को साल 1992 में तेलगु का फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन नंदी अवार्ड मिला। 
  • उनकों साल 1993 में ‘मनी‘ फिल्म के लिए बेस्ट मेल कॉमेडियन नंदी पुरस्कार दिया गया। 
  • 1994 में ‘अ़त्रा‘ फिल्म के लिए बेस्टसपोटिंग एक्टर नंदी अवार्ड दिया गया।
  • इसके अलावा तेलगु फिल्मों में कई अवार्ड्स दिए गए जैसे 5 नंदी पुरस्कार, 1 साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार , 6 सिनेमा अवार्ड और 3 साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स प्राप्त किए है। 
  •  इन्होंने 1100 से भी अधिक फिल्में की है। जिससे इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
  • इन्हें भारत सरकार की और से 2009 में पद्मश्री  पुरस्कार भी दिया गया था।

कितनी है उनकी एक फिल्म की फीस - Brahmanandam Fees

ब्रह्मानंदम आज एक फिल्म करने के लिए 1 करोड से भी अधिक लेते है। यह फीस उन्होंने 2015 के बाद से लेना शुरू किया है। इनकी एक्टिंग को देखते हुए डायरेक्टर को इनकी फिस देनी ही पड़ती है। यह भारत के सबसे  पॉपुलर कॉमेडियन में आते है। यह आपको हर तेलगु मूवी भी दिख ही जाते है। इनकी नेट वर्थ लगभग 50 मिलियन डॉलर है। 

आज हमने आपको इस पोस्ट के जरीए ब्रह्मानंदम की जीवनी के बारे में बताया है यह जानकारी आपको कैंसी लेगी आप हमकों यह कमेंट करके बता सकते है। अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करे आप सभी का धन्यवाद ।

ब्रह्मानंदम की जीवनी | Biography of Brahmanandam In Hindi