Advertisement :
शाहरुख़ खान की पूरी जीवनी | Biography Of Shah Rukh Khan In Hindi

Advertisement :
शाहरुख़ खान की जीवन परिचय | All About Biography Of Shah Rukh Khan In Hindi
शाहरूख खान हिन्दी फिल्मों के अभिनेता होने के साथ - साथ फिल्म निर्मातानिर्देशक भी है इन्हें S.R.K नाम से भी जाना जाता है यह बॉलीवुड के "किंग ऑफ बॉलीवुड" भी है। फैंन्स इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह","किंग ऑफ रोमांस" , "किंग खान" भी कहते है।
Biography Of Shah Rukh Khan
पूरा नाम - शाहरूख खान
जन्म - 2 नवम्बर 1965
जन्मस्थान - न्यू - दिल्ली
वर्तमान निवास - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
जीवनसाथी - गौरी खान (1991 - अबतक)
बच्चे - तीन (आर्यन खान, सुहाना खान, अबराम खान)
पिता - मीर ताज मोहम्मद खान
माता - लतीफ फातिमा
यह हर तरह की फिल्मों में काम कर चुके है रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन। इन्हें लॉस एंजिलेस टाइम्स ने उन्हें दुनिया का सबसे बडा मूवी स्टार बताया है। उनके प्रशंसकों की संख्या भारत के साथ - साथ विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। यह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में आते है। 2014 में एक रिपोर्ट के अनुसार , शाहरूख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर है। उनके खाते में 14 फिल्मफेयर अवार्ड है। लंदन में स्थित तुसाद संग्रहालय में इनकी वैक्स की मूर्ति भी स्थापित की गई है।
शाहरुख खान का प्रारंभिक जीवन -
शाहरूख खान का जन्म 2 नवम्बर 1965 में नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्तान के थे। इनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। इनकी एक बडी बहन भी है जिसका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख खान के साथ ही मुंबई वाले बंगले में ही रहती है। शहरूख के नाना इपितयार अहमद एक इंजिनियर थे। और उनके दादाजी जान मुहम्मद अफगानिस्तान के एक जातीय पठान थे। शाहरूख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) के स्वतंत्रता सेनानी हुआ करते थे।
Advertisement :
शाहरूख खान की पढाई -
शाहरूख ने अपनी शुरूआती पढाई नई दिल्ली के सेंट कोलम्बस स्कूल से की थी। उन्होने स्नातक (कॉलेज) की पढाई करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्वाइन किया था लेकिन इनको अधिकतर समय दिल्ली थिएटर एक्शन ग्रुप में बीतता था। इन्होंने यही से ही बैरी जॉन के निर्देशन में ही अभिनय के गुर सीखे थे। इसके बाद शाहरूख खान ने इस्लामिया में जाकर जनसंचार में स्नाकोत्तर की पढाई शुरू कर दी थी लेकिन अपनी रूची अभिनय में होने के कारण इन्होनें इस को बीच में ही छोड दिया ओर अपने एंक्टिग के करियर पर ध्यान देने लेगे।
कब हुई गौरी के साथ शादी
शाहरूख खान शादी 25 अक्टूबर 1991 को पंजाबी परिवार में पैदा हुई गौरी से हुई । उनकी शादी हिंदू रीतिरिवाजों के साथ हुई, शाहरूख खान एक ऐसे अभिनेता है जिनके प्रशंसक हर उम्र और हर वर्ग के लोग है। ज्यादातर लडकिया उनकी दीवानी है लेकिन इसके बावजूद भी शाहरख का किसी के साथ कभी काई अफेयर या प्रेम संबंध नही रहा है। वे हमेशा से ही अपनी पत्नी के लिए वफादर रहे है। उनकी इस शादी से तीन बच्चे है और खान उन तीनों से ही बहुत अधिक प्यार करते है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छा पिता भी माना जाता है क्योंकि वे अपने बच्चों व परिवार से बेहद प्यार करते है।
शाहरूख खान के करियर की शुरूआत -
खान ने अपने करियर की शुरूआत 1980 अंत में टेलीविजन शो में काम करके की थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत ‘दीवाना‘ फिल्म से की थी। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिलमफेयर पुरस्कार भी मिला था। उस समय यह फिल्म सुपरहिट रही। और इसी फिल्म ने शाहरूख खान को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापति किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुडकर नहीं देखा और उनकी एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म आती गई और वह जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच में तो वह पहले ही प्रसिद्ध हो गए थे।
अपने प्रारंभिक फिल्मों में वे खलनायक की भूमिका में ज्यादा प्रसिद हुए , उन्होंने डर (1993), बाजीगर (1993) और अंजाम (1994) में खलनायक की भूमिका निभाई। और बाद में उन्होंने रोमांटिक फिल्मों को करना भी शुरू किया जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेगें (1995), दिल तो पागल है (1997), कुछ - कुछ होता है (1998) और कभी खुशी कभी गम (2001) में शामिल है।
फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार विजेता फिल्में -
1994 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - बाजीगर
1996 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
1998 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - दिल तो पागल है
1999 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - कुछ कुछ होता है
2003 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - देवदास
2005 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - स्वदेश
2007 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - चक दे इंडिया
2011 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - माई नेम इज खान
शाहरूख खान से जुडी कुछ रोजक जानकारी (Biography Of Shah Rukh Khan)
- 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिक वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक है जिनकी कुछ संपत्ति लगभग 400 से 600 मिलीयन है।
- शाहरूख के घर की अलमारियां पुरस्कारों से भरी पडी है। उन्हें फिल्मी करयिर के दौरान तो कई पुरस्कार मिले है, इसके अलावा भी कई पुरस्कार मिले। वे फिल्मफेयर पुरस्कारों में 30 बार नामांकित हो चुके हैं जिनमें से उन्हें यह 14 बार पुरस्कार हासिल किया है और इसमें भी 8 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर यह पुरस्कार हासिल किया है। वह दिलीप कुमार के साथ इस श्रेणी में सबसे अधिक 8 पुरस्कार पाने वाले अभिनेता है।
- फिल्मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित दिया गया है वही फ्रांस सरकार ने उन्हें ‘ ओरड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस‘ और उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ लीजन डी ऑनर‘ नामक पुरस्कार से भी नवाजा है।
- उनके द्वारा दोनों हाथों को फैला के किए जाने वाला स्टेप आज एक 'सिग्नेचर स्टेप' बन चुका है।
- वे अपनी फिल्मों के लेकर बहुत मेहनत करते हैं। वे पूरे दिन में मात्र 3 से 4 घंटे की ही नींद लेते हैं और यही कारण है कि इतने लंबे समय से वे शीर्ष पर हैं।
शाहरूख खान से जुडे विवाद
Advertisement :
- शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों इंडस्ट्री के बडे नाम है। शाहरूख का विवाद सलमान खान और आमिर खान दोनों से हो चुका है कुछ साल पहले कैटरीना केफ की बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद कुछ ऐसा गरमाया कि दोनों के रिश्तों में काफी खटास आ गई । लेकिन बाद में दोनों में सुलाह हो गई और अब दोनों खान साथ में भी काम करते है।
- शाहरूख का कई राजनेताओं से भी विवाद हो चुका है जिनमे से एक राजनेता अमर सिंह भी है शाहरूख ने इन्हें कहा था कि मुझे आपकी आंखों में दरिंदगी नजर आती है।
- कई बार ऐसी खबरें भी मीडिया में आई है कि फराह खान के पति शिरीष कुंदूर पर शाहरूख ने हाथ उठाया था।
-
वे विवादों में तब घिर जव कोलकता के वानखेड़े स्टेडियम में IPL देख रहे थे और वहॉ के एक कर्मचारी के साथ उन्होंने गाली - गलौज की। जिसके बाद से उन पर वानखेड़े स्टेडियम में जाने पर 5 साल तक की रोक लगा दी थी जो अब समाप्त हो गई है।
-
खबरें तो ऐसी भी आई कि मशहूर रैपर हनी सिंह को शाहरूख खान ने थप्पड मार दिया था। लेकिन बाद में हनी सिंह की पत्नी ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
शाहरुख़ खान की पूरी जीवनी | Biography Of Shah Rukh Khan In Hindi




