Advertisement :
कंप्यूटर के ये है फायदे व नुकसान | Computer Advantages & Disadvantages In Hindi

Advertisement :
कम्प्यूटर के लाभ और हानि | All About Computer Benefits and Losses In Hindi
आज के समय को हम कंप्यूटर का युग कह सकते है क्योंकि हर व्यक्ति आज अपने व्यवसाय और अन्य किसी भी कार्य को कंप्यूटर के माध्यम से पूर्ण करने लग गये है तो आज हम आपको बतायेगे कंप्यूटर के फायदे व नुकसान इस पोस्ट को अच्छे से पढ़े यदि आप ऑफिस लाइन मे कार्य करते है 12 घंटे कंप्यूटर के सामने रहते है तो ये आपके ये पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी
#1. संचार का उत्तम माध्यम
एक कंप्यूटर और एक इन्टरनेट कनेक्शन, इन दोनों की मदद से यह दुनिया का सबसे बेहतरीन संचार का माध्यम कहा जाता है। कंप्यूटर पर इन्टरनेट की सेवा आप बिना रोक टोक के इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने दूर बैठे दोस्त, परिवार वालों से कैंपस पर विडियो चैट, संदेश, ईमेल के माध्यम से आसानी से संपर्क कर सकते हैं।साथ ही आप दूसरों के द्वारा प्रकाशित कि हुई चीजों को भी देख और सुन सकते हैं। जैसे आप अगर चाहें तो ऑनलाइन इंटरनेट पर समाचार पढ़ और देख सकते हैं, ऑनलाइन पढाई कर सकते हैं या YouTube जैसे Video वेबसाइट की मदद से बहुत कुछ सिख सकते हैं।
#2. किसी भी संसाधन को साझा करने में सरलता
यह सुविधा बड़ी कंपनियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है। बड़ी कंपनियों के बहुत सारे उपयोगकर्ता होते हैं ऐसे में उन्हें अपने Users को अपने उत्पादों से जुडी नयी जानकारीयों को पहुँचाना पड़ता है। एक साथ करोड़ों उपयोगकर्ताओं(Users) को अपना मेसेज पहुँचाना मात्र कंप्यूटर ही एक माध्यम है जिससे ये मुमकिन हो सकता है। बड़ी कंपनियां ईमेल मार्केटिंग, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर कंपनी पेज, या अपने सब्सक्राइबर को कंप्यूटर और इन्टरनेट के माध्यम से कुछ सेकंड में करोड़ों उपयोगकर्ताओं को अपने अपडेट पहुंचाते हैं।
#3 डॉक्यूमेंट भेजने का बेहतरीन उपकरण
कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र या साधन है जो World के सभी अन्य फाइल कलेक्शन या मेमोरी डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। आप अपने किसी भी मेमोरी डिवाइस में कुछ ही समय के भीतर कई गीगा बाईट (GB) मेमोरी के फाइल एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में ट्रान्सफर कर सकते हैं।
Advertisement :
अप कंप्यूटर पर CD write भी कर सकते हैं यानी की अगर आपके कंप्यूटर में CD Writer लगा है तो आप अपने फाइल्स को CD या DVD में भी Save कर सकते हैं।
#4 कम कीमत का ये यंत्र
आज के दिन में कंप्यूटर बहुत सस्ते हो चुके हैं। आको अच्छे कंप्यूटर या लैपटॉप 25000-30000रु तक ऑनलाइन या कंप्यूटर की दुकानों पर मिल जायेंगे। कंप्यूटर को आप जरूरत के अनुसार Assemble भी करवा सकते हैं इससे आपके कुछ पैसे और बच सकते हैं। जैसे कुछ लोगों को ज्यादा Memory की आवश्यकता नहीं होती है तो ऐसे में वो लोग चाहें तो 500GB या 300GB का हार्ड डिस्क HDD ना चुन कर 128GB लगवा सकते हैं। कुछ लोगों को अन्य Accessory जैसे CD Writer की आवश्यकता नहीं होता तो ऐसे में उन लोगों को अपने जरूरत के अनुसार Computer को Assemble करवाना चाहिए क्योंकि इससे Costing कम जायेगा।
#5 आपके समय की बड़ी बचत
Computer ने मनुष्य का 80% समय बचा दिया है। चाहे यह किसी कंपनी की बात हो, बैंक की बात हो, किसी फैक्ट्री की बात हो हर जगह कंप्यूटर के आने से समय में बहुत बचत हुई है। उदहारण के लिए अगर सोचे Computer के आने से पहले लोग बैंकों में Account से जुड़े सभी कार्य हाथों स किये जाते थे। जैसे पैसों का हिसाब, पासबुक अपडेट सब कुछ हांथों से पर कंप्यूटर के आने के बाद से यह काम एक दम आसान हो चूका है। आज कल बैंकों में सब कुछ इन्टरनेट और कंप्यूटर के माध्यम से होता है यहाँ तक की पासबुक तक भी Print किया जाता है।
#6 काम की फाइल सेव करने का अच्छा साधन
पहले ऑफिस और बैंकों में डॉक्यूमेंट को हाँथ से लिख कर रैक में रखा जाता था। उसमें बहुत सारी असुविधाएं होती थी जैसे डाक्यूमेंट्स घूम हो जाते थे, कागज़ पुराने होने के कारन सड़ (Rot) जाते थे या तो लिखे हुए चीज़ मिट जाते थे और सबसे बड़ी मुश्किल की बात डाक्यूमेंट्स ढूँढना बहुत मुश्किल होता था। पर कंप्यूटर के आने से अब यह बहुत ही आसान हो चूका है। कंप्यूटर में लाखों करोड़ों डाक्यूमेंट्स(Documents) आप आसानी से रख सकते हैं। इसमें ना कोई सड़ने का डर है और ना घूम होने का। आप जल्दी से किसी भी File को कंप्यूटर पर ढूंढ सकते
कंप्यूटर के नुकसान/हानि
#1 समय की बर्बादी
कंप्यूटर के अविष्कार से समय की बहुत बचत हुई है पर कुछ लोग इसका अनुत्पादक गतिविधियों को करके अपना मूल्यवान समय बर्बाद करते रहते हैं। लोग पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठे रहेते हैं और गेम्स खेल कर, विडियो देखकर, या फालतू की चीजें करके अपना समय बर्बाद करते हैं।
कंप्यूटर को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना अच्छी बात है पर दिन भर बैठे रहना ये सही बात नहीं है। इससे बस समय की बर्बादी हो सकती है और कुछ नहीं।
Advertisement :
#2 शारीरिक गतिविधियों में कमी
कंप्यूटर चलाना तो बहुत आसान है और यह हमारे बहुत सारे कार्य भी आसानी से कर देता है पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा हमारे शारीर पर पड़ता है। जैसे-जैसे एक व्यक्ति अपना ज्यादा तर समय कंप्यूटर के सामने बिताता है, बैठे-बैठे सभी कार्य पूरा हो जाने के कारण एक आलसपन आ ही जाता है।
बाहर गार्डन में चलना, अच्छे शारीरिक खेल खेलने के बजाये आज लोग ज्यादातर समय कंप्यूटर में Game खेलना पसंद करने लगे हैं और इसे में शारीर में सुस्ती बढ़ रही है और लोग अलसी बनते जा रहे हैं।
#3 रक्त परिसंचरण सही से ना होना
कहा जाते है कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय एक ही पोजीशन में बैठे रहने से खून का सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है। जिसके कारण लोगों को थकान, पैरों में दर्द, और ब्लड क्लॉट जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कुछ ऐसे व्यवसाय में हैं जहाँ Computer चलना आवश्यक है तो 1-2 घने में कहीं से घूम आया करें या वहीँ पर छोटा-मोटा व्यायाम करें।
#4 ज्यादा भोजन खाना और मोटापा
जिस प्रकार TV देखते समय लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं और यह मोटापे को बढ़ावा देता है। उसी प्रकार कंप्यूटर के सामने बैठ कर भी लोग दिन भर Fat युक्त खाना खूब सारा खा लेते हैं। जिसकी वजह से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है
#5 कमर और सर में दर्द
लम्बे समय तक बैठ कर कंप्यूटर का उपयोग करने से कमर में दर्द होना एक सामान्य कारण है। कुछ लोग Computer Operate करते समय सीधे ना बैठने के कारण गर्दन और सर में बहुत दर्द होता है। क्या आपके साथ कुछ ऐसा होता है कि Computer को बंद करने के बाद आपका सर थोडा भरी-भरी लगता है या दर्द होता है? लम्बे समय के लिए कंप्यूटर चलाने से सर में बहुत दर्द हो सकता है। ज्यादातर ऑफिस या रेगुलर कंप्यूटर के सामने बैठने वालों के कमर और सर में दिर्द की प्रॉब्लम को देखा गया है।
#6 आँखों या दृष्टि में कमजोरी
लगतार कंप्यूटर Screen की रौशनी देखने के कारण आँखें ख़राब भी हो सकती हैं। कंप्यूटर के लगातार इस्तेमाल करते समय भी बिच-बिच में थोडा ब्रेक लें और कुछ मिनट के लिए आँखें बंद करके आराम करें या आँखों के लिए Exercise करें जैसे किस दूर की चीज़ को देखकर Focus करें। अगर देखा जाये तो कंप्यूटर से जितना मनुष्य को फायेदा हुआ है उतना नुक्सान। हमें जितना हो सके कंप्यूटर का कम इस्तेमाल करना चाहिए। कंप्यूटर कुछ सिखने लिए या रचनात्मक अविष्कार करने के लिए है इसे खेलने का यंत्र ना बनायें। हमेशा स्वस्थ रहें !
दोस्तों आपको लगे की हमारी पोस्ट आपके लिए फायदेमंद है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये और पोस्ट को शेयर करे
कंप्यूटर के ये है फायदे व नुकसान | Computer Advantages & Disadvantages In Hindi




