Advertisement :
डैल टेक्नॉलजी की सफलता के पीछे छिपा था इस महान शख्सियत का हाथ | Dell Company CEO Michael

Advertisement :
कंप्यूटर के पुराने पुर्जे इकट्ठा कर कॉलेज में ही बना दिया था पहला कंप्यूटर | Dell CEO Michael Biography In Hindi
दुनिया में टेक्नोलॉजी का एक अलग रूप है डैल टेक्नोलॉजी कंपनी । डैल आज दुनिया की जानी मानी टेक्नोलॉजी कंपनी है इस कंपनी के द्वारा बनाये गए प्रोडक्ट आज पूरी दुनिया में प्रयोग में लिए जाते है डैल आज दुनिया के सभी लोगों बीच लोकप्रिय है लेकिन दोस्तों इस कंपनी की सफलता के पीछे एक शख्स का बड़ा हाथ है। दोस्तों उस महान शख्सियत का नाम है माइकल डैल- Michael S. Dell In Hindi आज पूरी दुनिया में डैल कंपनी के कंप्यूटर अपने सबसे उच्च स्तर पर है.तो चलिए दोस्तों अब आगे जानते है इस महान शख्सियत की सफलता के बारे में.
माइकल का जन्म और परिवार
दोस्तों माइकल का जन्म 23 फरवरी 1965 को अमेरिका की ह्यूस्टन सिटी में हुआ था। माइकल के पिता का नाम लेक्जेंडर डैल था। माइकल के पिता अमेरिका में एक सफल दांतों के डॉक्टर थे। माइकल की माता का नाम लंगफान इनकी माता एक स्टॉक ब्रोकर थी.
माइकल के घर में माता और पिता दोनों ही कमाने वाले थे। इस कारण घर में पैसो की कोई कमी नहीं थी । माइकल बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार थे। वो बचपन में अन्य बच्चो की तरह नहीं थे। वो अपना ज्यादातर समय कुछ ना कुछ नया सीखने में लगाते थे।
माइकल डैल की शुरुआती शिक्षा
माइकल की बचपन की शिक्षा अपने शहर ह्यूस्टन के "हीरोड एलिमेंटरी स्कूल" से पूर्ण हुई .स्कूली शिक्षा के के दौरान ही माइकल -Michael Dell ने अपने माता-पिता से निवेश और व्यापार के सारे गुण सीख लिए.
बचपन से ये सारे गुण सीखने के बाद माइकल का बिजनेस के प्रति रुझान काफी बढ़ गया और उन्होंने बड़े निवेश करना शुरू कर दिए जब माइकल 10 साल के थे तब उन्हें उनके माता-पिता रोज जेब खर्च देते थे वो उन पैसो को जमा करने लग गए.
Advertisement :
बचपन से माइकल में पैसे जमा करने का भुत इस कदर सवार हो गया था की माइकल- Michael Dell ने पैसे जमा करने के लिए शहर में डाक टिकट बेचना शुरू कर दिए थे। दोस्तों आप इस बात को जानकर हैरान होंगे की उनकी पैसे बचाने की लगन से उन्होंने महज 12 साल की उम्र में 2000 से भी ज्यादा डॉलर अपने पास जमा कर लिए थे।
सफलता का पहला कदम
बचपन से एक अच्छी सीख के चलते माइकल -Michael Dell ने अपनी सारी जमा पूंजी को मेटल्स में निवेश कर दिया। माइकल को अपने जीवन के पहले ही इन्वेस्ट में 18000 डॉलर का मुनाफा हुआ इससे उनका उनका मनोबल काफी बढ़ा.
दोस्तों माइकल का इतनी छोटी सी उम्र में ये मुनाफा उनके पिता की साल भर की कमाई से भी कई गुना अधिक था । माइकल छोटी सी उम्र में तरक्की की उस मंजिल पर थे जहां बड़े बिजनेसमैन भी नहीं पहुंच पाते. पिता ने माइकल की काम के प्रति ये लगन देखकर माइकल के सपनो को साकार करने में लग गए.
बचपन से थी तकनीकी क्षेत्र में रुचि
बचपन से माइकल की तकनीकी क्षेत्र में काफी रूचि थी । इस रूचि की वजह से उनके पिता ने माइकल को महज 15 साल की उम्र में उन्हें एक कंप्यूटर लाकर दिया.
लेकिन दोस्तों मैने पहले भी आपको बताया था की माइकल बचपन से आम बच्चों की तरह नहीं थे उसी तरह उन्होंने कंप्यूटर को बाहर से सीखने के बजाय कंप्यूटर के अंदर के हिस्सों को सीखने में लग गए उन्होंने उस कंप्यूटर का एक -एक पुर्जा अलग कर दिया.और उन्हें अब कंप्यूटर का हर पार्ट्स आसानी से दिखने लग गया.
दोस्तों इस घटना के बाद माइकल का कंप्यूटर के प्रति रुझान और बढ़ गया माइकल अब अपने दिन का ज्यादातर समय कंप्यूटर पर बिताने लगे रोज की तरह कंप्यूटर के हर पुर्जे को अच्छे से समझने के लिए माइकल ने एक दूसरी कंपनी का कंप्यूटर लिया।
दोस्तों माइकल ने दूसरे कंप्यूटर के साथ वही किया जो उन्होंने अपने पहले कंप्यूटर के साथ किया था बाद में माइकल ने उस कंप्यूटर के सारे पुर्जो को सही ढंग से दोबारा उस कंप्यूटर में सेट किया और फिर से उस कंप्यूटर को पहले जैसा बना दिया जो काफी हैरान कर देना वाला था.
Advertisement :
कॉलेज में बना दिया पुराने पुर्जो से कंप्यूटर
माइकल जब कॉलेज में थे तब उन्होंने एक बार कंप्यूटर से जुड़े हार्डवेयर और उसके पुर्जे जमा कर अपना खुद का एक कंप्यूटर बना दिया। उन्होंने अपना बनाया हुआ कंप्यूटर अपने कॉलेज फ्रेंड को बेच दिया उससे उन्हें कुछ पैसे मिले और पैसे बचाने की लत माइकल- Michael Dell को बचपन से थी। अब माइकल और कंप्यूटर बनाने लग गए वो जो भी कंप्यूटर बनाते व लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बताते थे । इस कारण लोगों को उनके बनाये कंप्यूटर काफी पसंद आने लगे.
कॉलेज छोड़ बना दी खुद की कंपनी
दोस्तों माइकल के द्वारा बनाये गए कंप्यूटर इस तरह बिकने लग गए की उन्हें बीच में ही अपनी कॉलेज छोड़ दी और उन्होंने खुद ही साल 1984 में PC’ s limited नाम से अपनी पहली कंपनी बना ली इस कंपनी का नाम माइकल ने एक साल बाद बदल दिया और इसे नाम दिया डैल कॉर्पोरेशन
धीरे-धीरे माइकल के द्वारा बनाई गई कंपनी का नाम हर व्यक्ति के मुँह पर आने लग गया जो माइकल के लिए एक बड़ी सफलता के संकेत थे। माइकल की कंपनी डैल उस समय बेहतरीन तकनीक और कम दाम में लोगों को कंप्यूटर उपलब्ध करने लग गई.
माइकल ने कंपनी अब दुनिया भर में सफल हो गई माइकल 27 साल की उम्र में एक यंगेस्ट CEO बन गए माइकल के द्वारा अपनी कंपनी के लिए की गई मेहनत का ही फल है की आज उनके द्वारा बनाई गई कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी इन्फ्रा स्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है
दोस्तों माइकल ने बताया की - "जिस कार्य के प्रति मेरी रूचि बचपन से थी मैने उसे ही अपना करियर चुना और उसे एक बड़े कारोबार का रूप दे दिया"
डैल टेक्नॉलजी की सफलता के पीछे छिपा था इस महान शख्सियत का हाथ | Dell Company CEO Michael




