Advertisement :
भारत का वो हिन्दू मंदिर जहां चढ़ता मटन बिरयानी का प्रसाद | Devi Muniyandi Temple Story In Hindi

Advertisement :
अक्सर हम जब भी भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर जाते है तब नारियल फूल माला व मिठाई का प्रसाद ले कर जाते है ताकि हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएं। लेकिन दोस्तो क्या आपने कभी किसी मंदिर में मटन बिरयानी का प्रसाद चढ़ाते हुए देखा है ? बता दे तमिलनाडु राज्य में एक ऐसा मंदिर है जहां वहां आने वाला हर भक्त प्रसाद के रुप में मंदिर में मटन बिरयानी चढ़ाता है। मंदिर का यही प्रसाद वहां के भक्तो में वितरित किया जाता है। यह मंदिर तमिलनाडु राज्य के मदुरै जिले में स्थित है।
देवी मुनियांदी का है मंदिर
भारत के अनोखे मंदिरों में से एक देवी मुनियंदी का मंदिर तमिलनाडु के मदुरै जिले के वडक्क्म पट्टी में स्थित है। देवी मुनियांदी के मंदिर में हर वर्ष एक फेस्टिवल का आयोजन होता हैं। देवी को प्रसन्न करने के लिए सालो से यहां के स्थानिय लोग देवी के मंदिर में प्रसाद के रुप में बिरयानी चढ़ाते आ रहे है। बता दे की इस मंदिर में पहली प्रसाद के रुप में मटन बिरायनी की शुरुआत एक बिरायानी बेचने वाले गुरु स्वामी ने साल 1973 में की थी।
गुरु स्वामी ने बताया की - " जब उन्होंने मां देवी मुनियांदी के नाम से अपने होटल की शुरुआत की तब उनकी होटल काफी अच्छी चली। देवी मुनियांदी की कृपा हमेशा उन पर बनी रहें इसलिए उन्होंने देवी के मंदिर में मटन बिरयानी चढ़ाई। आज देवी मुनियांदी के नाम से आस-पास में कई होटल खुल गए जो सभी अच्छें से चल रहे है।
देवी की कृपा से खुश आज सभी होटल मालिक मिल कर हर साल 2 दिन देवी मुनियांदी के उत्सव का आयोजन करते है। उत्सव में बिरायानी बनाने के लिए 2 क्विंटल चावल, 100 बकरे और करीब 600 मुर्गे जिन्हें देवी के चढ़ाने के बाद प्रसाद बनाया जाती है। यह बिरयानी करीब 8 हजार लोगो में बांटी जाती है।
Advertisement :
आज देवी मुनियांदी का मंदिर एकता का प्रतिक है जहां एक ही समान कई दुकाने होने के बावजूद वहां के होटल मालिक मिल कर हर साल देवी का उत्सव मनाते है व प्रसाद के रुप मटन बिरयानी का चढ़ावा करते है।
भारत का वो हिन्दू मंदिर जहां चढ़ता मटन बिरयानी का प्रसाद | Devi Muniyandi Temple Story In Hindi




