Advertisement :
उद्योगपति धीरूभाई अंबानी | Dhirubhai Ambani Success Story In Hindi

Advertisement :
धीरूभाई अंबानी
अंबानी परिवार को आज भारत के सबसे अमीर व दुनिया के टॉप- 10 अमीर उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। अंबानी परिवार को इस मुकाम तक पहुंचाने में धीरूभाई अंबानी ने सबसे बड़ा योगदान दिया। एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले धीरूभाई अंबानी को बपचन से ही चुनौतियों का सामना किया , मगर खुद सफल हो सके इसके लिए वो हर उस कठिन रास्ते पर चलते रहे जो उनका एक सफल इंसान बना सकें।
धीरूभाई अंबानी ने वो भी दिन अपने जीवन में देखे जब उन्हें गांव के मेले में भूजिया की दुकान लगाकर भूजिया बेचना पड़ा व महज 300 रुपयों में पेट्रोल पर नौकरी भी की। लेकिन धीरुभाई अंबानी के मजबूत इरादे उनकी सफलता के सबसे बड़े राज थें । उन्होंने “ रिलायंस कमर्शियल कारपोरेशन ” की स्थापना की वो अपने इरादो के साथ आगे बढ़े और अपनी कंपनी को आगे ले जाने के लिए रात-दिन मेहनत में जुट गए। दोस्तो बता दे कि धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित “ रिलायंस कमर्शियल कारपोरेशन ” एकमात्र भारत की ऐसी कंपनी थी जिसे फोर्ब्स ने 500 सफल कंपनियों की सूची में सम्मलित किया। आज पूरी दुनिया में रिलायंस इड्स्ट्रिज किस मुकाम पर है इस बात से हम सब अवगत है।
Top 7 Businessman Success Story In Hindi
उद्योगपति धीरूभाई अंबानी | Dhirubhai Ambani Success Story In Hindi




