x

शीर्ष डाटा एंट्री जॉब्स जिनसे घर बैठे कमाए पैसा | Earn Money Through Data Entry Jobs

By yuvraj / About :-6 years ago

Earn Money Through Data Entry Jobs

आज हम इस लेख में घर से पैसे कमाने के बारे में बात करने वाले है। कोई भी छात्र और ग्रहणी घर से ही डेटा एंट्री कार्य करके अपने लिए एक अच्छी आय प्राप्त कर सकते है। बस आपको इस कार्य के लिए न्यूनतम 25 wpm की टाइपिंग गति की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको एक कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और अंग्रेजी के बुनियादी ज्ञान की आवश्यकता होगी। इस लेख में हमने उन डेटा एंट्री नौकरियों के बारे में बात की है जो पूर्णरूप से घर से की जा सकती है और जिनको कार्यरथ करके आप घर से ही अच्छा पैसा कमा सकेंगे।

शीर्ष डाटा एंट्री जॉब्स जिनसे घर बैठे कमाए पैसा | Earn Money Through Data Entry Jobs

डेटा एंट्री जॉब

हमने यहाँ उन डेटा डेन्ट्री जॉब्स के बारे में बताया है जिन्हे कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है। इसके साथ ही यह नौकरियां आपको कई नौकरी देने वाले साइट्स पर आसानी से मिल जाएगी।

प्लेन डेटा एंट्री जॉब

यह नौकरी कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है। इस डेटा एंट्री नौकरी में आपको शब्दों को एमएस वर्ड में टाइप करना होता है। इस नौकरी में आपको अच्छी टाइपिंग गति के साथ-साथ अंग्रेजी में अच्छी रीडिंग और राइटिंग स्किल की भी महत्वपूर्ण रूप से आवश्यकता होगी। इस कार्य में आपका नियोक्ता आपको एक पीडीएफ भेजेगा और आपको उसको पढ़कर एक वर्ड दस्तावेज में लिखना होगा। इस कार्य में आपको नियोक्ता प्रति पेज 20 से 50 रूपये का भुगतान कर सकता है। बस इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए आपको एक प्रतिष्ठि नौकरी साइट पर साइनअप करना होगा।

बेसिक टाइपिंग जॉब

इस टाइपिंग जॉब में आपको एक्सेल स्प्रेडशीट पर कार्य करना होगा, जिसमें आपका कार्य सिर्फ सेल में डेटा भरने का होता है। इस नौकरी के लिए आपको एक्सेल स्प्रेडशीट के सूत्रों और तकनिकी ज्ञान को जानने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा इस कार्य में आपको सटीकता और गति का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। यदि आप इस कार्य को सफलतापूर्वक कर लेते है तो आप प्रति घंटे 100 रूपये से 150 रूपये तक कमा सकते है। यह नौकरी भी आपको किसी भी ऑनलाइन जॉब साइट पर आसानी से मिल जाएगी।

वर्ड प्रोसेसर या टाइपिस्ट

यह डेटा एंट्री कार्य थोड़ा ज्यादा तकनिकी होता है। इसमें एक नियोक्ता आपको पत्र, मेलिंग लेबल, रिपोर्ट इत्यादि बनाने का कार्य सौंप सकता है। इसके अलावा आपको इस नौकरी में चार्ट, ग्राफ और टेबल जैसे तकनिकी चीज़े बनाने का भी कार्य करना होगा। इसके साथ ही इस नौकरी में आपको व्याकरण कौशल और शब्दावली का भी ज्ञान आवश्यक है। यदि आप इन सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करते है तो यह नौकरी आपको बहुत अच्छा भुगतान करती है।

शीर्ष डाटा एंट्री जॉब्स जिनसे घर बैठे कमाए पैसा | Earn Money Through Data Entry Jobs