Advertisement :
मस्तिष्क को तेज बनाने वाले आहार | Foods That Makes Your Brain Healthy In Hindi

Advertisement :
मस्तिष्क को तेज बनाने वाले आहार | Foods That Makes Your Brain Healthy In Hindi
डार्क चॉकलेट मस्तिष्क की एकाग्रता शक्ति को बढ़ने में सहायक
चॉकलेट तो सभी को पसंद है और बच्चे और बड़े इसको मजे लेकर खाते है। इसलिए आप इसका सेवन करते-करते अपने मस्तिष्क की सेहत भी बना सकते है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स नमक तत्व होते हैं जो शरीर के रक्तचाप को कम करते हैं और आपके मस्तिष्क के तनाव को दूर करते हैं। यदि आप डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं तो यह आपको अधिक ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करती हैं।
साबुत अनाज से मस्तिष्क को मिलती हैं काम करने लायक ऊर्जा
हमारे शरीर और सभी प्रकार के अंगो को कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं। लेकिन मस्तिष्क को शरीर के अन्य अंगो के मुकाबले ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती हैं। तथा साबुत अनाज शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का बहुत अच्छा स्त्रोत हैं। जब आप साबुत अनाज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को ग्लूकोज मिलता हैं और मस्तिष्क को ऊर्जा प्राप्त होती हैं।
मछली का सेवन मस्तिष्क के कामकाज के लिए फायदेमंद
Advertisement :
हमारे शरीर को सुचारु रूप से कार्य करने के लिए कुछ निश्चित फैटी एसिड की आवश्यकता होती हैं, जिन्हें हमारा शरीर बनाने में असमर्थ होता हैं। ऐसा ही एक फैटी एसिड हैं ओमेगा -3 जो मछली में भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। इसलिए आपको अपने मस्तिष्क के कामकाज के लिए मछली का सेवन करते रहना चाहिए। क्योंकि मछली में पाए जाने वाला ओमेगा -3 मस्तिष्क के कामकाज को बेहतर बनाता हैं। इसके अलावा यह आपको तनाव से भी मुक्त करता हैं।
मस्तिष्क को तेज बनाने वाले आहार | Foods That Makes Your Brain Healthy In Hindi




