x

एलिजाबेथ बाथरी - कुंवारी लड़कियों के खून से नाहने की कहानी | Serial killer Elizabeth Bathory In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

सीरियल किलर जहां नाम शुरु होता है तब लोगो को साइनाइट खिलाकर जान लेने वाली सीरियल किलर केडी केम्पन्ना और बोना पारकर के कृत्य कौन भूल सकता है. लेकिन दोस्तो आज हम एक ऐसी सीरियल किलर की कहानी जानने वाले है जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी दोस्तों हम बात कर रहे सीरियल किलर के इतिहास की सबसे खतरनाक किलर एलिजाबेथ बाथरी की. जिसने अपनी जवानी को हमेशा कायम रखने के लिए 600 से ज्यादा कुंवारी लड़कियों को मार कर उनके खून से स्नान किया था. तो चलिए दोस्तो सीरियल किलर एलिथाबेथ बाथरी के इस भयावह किलर कांड के बारे में और अधिक जानते है.

कौन थी एलिजाबेथ बाथरी -  Who was Elizabeth Bathory

सीरियल किलर एलिजाबेथ एक ऊंचे खानदान हंगरी साम्राज्य के बाथरी परिवार से थी. एलिजाबेथ की शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी. फेरेंक नैडेस्डी हंगरी के साथ हुए तुर्को के युद्ध में हंगरी के लिए इस युद्ध के हीरो साबित हुए थे. एलिजाबेथ अपने पति के रहते हुए ही लड़कियों को मार कर उनके खून  से स्नान करती थी. लेकिन जब फेरेंक नैडेस्डी की वर्ष 1604 में मौत हो गई तब एलिथाबेथ इस सीरियल किलिंग की लत और अधिक हो गई. एलिजाबेथ बाथरी स्लोवानिया में चास्चिस में बनें अपने महल में रहती थी. एलिथाबेथ बाथरी ने अपने सभी सीरियल किलिंग की घटनाओं को यही से अंजाम दिया था.

कुंवारी लड़कियों को बनाती थी अपना शिकार - Hungarian Serial killer Elizabeth Bathory In Hindi

एलिजाबेथ बाथरी के दिमाग में एक ऐसे सीरियल किलिंग के भूत ने जन्म ले लिया था की उन्हें ऐसा लगता था की यदि वो कुंवारी व कमसीन लड़कियों के खून से स्नान करेगी तो वो हमेशा जवान रहेगी. एलिथाबेथ के इसी फितूर ने उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी सीरियल  किलर बना दिया. एलिथाबेथ के इस फितूर में उनका सहयोग करने के लिए इस किलिंग में उनके तीन नौकर भी शामिल थें. एलिथाबेथ बाथरी का ताल्लुक एक अच्छें खानदान से होने के कारण वो पैसों का लालच देकर गांव से लड़कियों को महल में काम करने के लिए बुलाती थी. एक बार महल में प्रवेश करते ही लड़कियों के साथ गलत व्यवहार शुरु हो जाता था उन्हें मौत देने से पहले काफी दिनो तक प्रताड़ित किया जाता उन्हें बुरी तरह कोड़ो से मारा जाता गर्म सरियों से उनके हाथों और पावों को जला कर उन्हें काट दिया जाता था. इस तरह उनकी हत्या कर उनके शरीर से निकले खून को महल में बने स्नानघर के टब में जमा कर एलिथाबेथ बाथरी घंटो तक टब में स्नान करती थी.

1610 में पता चली पूरी घटना  - Elizabeth Bathory Serial killer In Hindi

एलिथाबेथ ने जब इस सीरियल किलिंग की शुरुआत की तब वो गांवो से लड़कियों को पैसो का लालच देकर महल में काम करने के लिए बुला लेती थी लेकिन जब यह सिलसिला काफी समय तक चला और लड़कियों की संख्या धीरें-धीरें कम होने लगी तब एलिथाबेथ ने अपने इस फितूर को नियमित रखने के लिए इस काम के लिए ऊंचे परिवार की लड़कियों को भी अपने चंगुल में फंसाना शुरु कर दिया. कई बार लड़किया एलिथाबेथ की चाल को समझ जाती और किसी न किसी तरीके से महल से भाग जाती थी. जब लड़कियो ने एलिथाबेथ के महल में चल रही इस भयावह घटना के बारें में गांव के लोगो को  बताया तो गांव के सभी लोगो ने इस पुरी घटना की शिकायत हंगरी के राजा से की तब राजा ने गांव के लोगो और लड़कियों की बात सुन होश उड़ गए राजा ने तुंरत इस मामले की जांच के लिए एक जांच टुकड़ी एलिथाबेथ के महल में भेजी.

जांच दल  की टिम ने महल के अंदर जांच शुरु की तो सभी के होश उड़ गए. उन्होंने जांच के दौरान पाया की कई लड़कियो के शरीर के अलग-अलग हिस्से महल में कटे हुए पडे़ है  साथ ही कई लड़कियों के कंकाल बेड़ियों से जकड़े हुए थे. महल में जांच में मिले सबूत व महल से बच कर निकलने वाली लड़कियो के बयान के आधार पर एलिथाबेथ बाथरी व इस कार्य में साथ देने वाले तीनो नौकरों को गिरफ्तार कर लिया गया. हंगरी के राजा ने इस भयानक कृत्य को अंजाम देने वाले तीनों नौकरो को मौत की सजा दी गई वह एलिथाबेथ का पारिवारीक रिश्ता होने के कारण मौत की सजा तो नही दी गई लेकिन उन्हें उसी महल के कमरे में हमेशा के लिए कैद कर दिया गया.

महल के कमरे में 4 साल कैद रहने के बाद 21 अगस्त 1614 को एलिथाबेथ बाथरी की मृत्यु हो गई आज इस घटना को पुरे 405 साल पुरे हो गए है.

कितनी लड़किया बनी ऐलिथाबेथ की शिकार - Elizabeth Bathory

एलिथाबेथ का लड़कियों के साथ यह हैवानियत का खेल पुरे 25 साल तक चला इस दौरान एलिथाबेथ ने कितनी लड़कियों को अपने फितूर का शिकार बनाया इसका किसी के पास पुख्ता आंकड़ा तो नही है लेकिन यह आंकड़ा 300 से 650 के बीच माना जाता है.

इस घटना पर बन चुकी है हॉलीवुड मूविज - Elizabeth Bathory History In Hindi

एलिजाबेथ बाथरी की इस पुरी सीरियल किलिंग की भयावह घटना पर हॉलीवुड पर कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है. साथ ही इस घटना पर कई तरह की बुक्स भी लिखी जा चुकी है.

एलिजाबेथ बाथरी - कुंवारी लड़कियों के खून से नाहने की कहानी | Serial killer Elizabeth Bathory In Hindi