Advertisement :
जैसलमेर के IAS बने देशल दान की प्रेरणादायक कहानी | IAS Deshal Dan Inspiring Story In Hindi

Advertisement :
बड़े भाई का सपना था IAS बनाने का
जब देशल दान गांव में रहकर अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण कर रहे थे जब उन्होंने देखा की गांव में किसी भी सरकारी नौकरी में लगे व्यक्ति को गांव के लोग बड़ी इज्जत व सम्मान देते थे। उनकी हमेशा तारीफ करते रहते। देशल दान कहते है की “ मैरे बड़े भाई भी भारतीय नौसेना में 7 वर्ष तक काम कर चुके थे उनका सपना था की मै प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर IAS बनू। देशल दान के जीवन एक दुखदः घटना तब घटी जब आईएनएस में दुर्घटना होने से उनके भाई की मृत्यु हो गई। जीवन में इस बड़े हादसे के बाद देशल दान ने तय कर लिया की वो अपने भाई का सपना पूरा करेगें।
देशल दान ने अपनी 10 वीं की शिक्षा के बाद आईआईटी जबलपूर से अपने अंतिम कोर्स के दौरान ही प्रशासनिक सेवाओं अधिकारी बनने की तैयारी शुरु कर दी। उनके लिए यह सफर मुश्किल और चुनौतियों से भरा था यह करना इतना आसान नही था। मगर देशल दान ने अपने पिता की मेहनत से शिक्षा ली। उनके पिता ने उनके भाई को कामयाब बनाने के लिए अपना सब कुछ त्याग कर दिया। पिता के इन्हीं संघषो से सीखकर देशल दान ने अपने पूरे प्रयास इस सपने को सच साबित करने में लगा दिए।
जैसलमेर के IAS बने देशल दान की प्रेरणादायक कहानी | IAS Deshal Dan Inspiring Story In Hindi




