Advertisement :
भारत के 10 सबसे खतरनाक पैलेस | India Top 10 Dangerous Places In Hindi

Advertisement :
India Top 10 Dangerous Places In Hindi
भारत देश की संस्कृति व यहां पर मौजूद कई ऐतिहासिक स्थल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। भारत के इन खूबसूरत स्थलों को देखने के लिए हर साल लाखो पर्यटक यहां आते है। दोस्तो आज तक आपने ताजमहल की खुबसुरती व जयपुर के किलो के खूबसूरती का किस्सा खुब सुना होगा । आपने भी भारत के कई खूबसूरत स्थलों को भ्रमण किया होगा। लेकिन दोस्तो आज हम भारत में मौजूद उन 10 जगहों के बारें में चर्चा व उनको जानने वाले है जो सबसे खतरनाक मानी जाते है। इन स्थानों पर कब मौत आ जाएं किसी को नही पता । तो चलिए दोस्तो आज भारत के उन 10 स्थानो के बारे में जानते है। जो सबसे ज्यादा खतरनाक है।
1. किश्तवर कैलाश रोड
दोस्तो आपने जीवन में घुमाव भरी व पहाड़ पर चढ़ती सड़के तो खुब देखी होगी मगर किश्तवर कैलाश रोड़ इन सब में अलग है। इस रोड़ से गुजरना यानी खुद की जान को जोखिम में डालना है। किश्तवर रोड़ के एक तरफ पहाड़ के कटे हुए रास्ते तो दुसरी तरफ हजारो फीट नीचे खाई । इस मार्ग पर वाहन चलाते समय यदि एक पल भी आपकी पलक छपक जाती है तो समझो आपकी जान गई। किश्तवर रोड़ पर यदि कोई हादसा भी हो जाता है तो यहां से उसे वापिस निकालने में कई दिन लग जाते है। इस मार्ग पर कोई हादसा न हो इसके लिए एक बार में एक ही वाहन जा सकता है। किश्तवर रोड़ पर लगातार हादसों के चलते इसे साल 1990 में सरकार ने आम वाहनो की आवाजाही पर पांबदी लगा दी थी।
2. ड्रास - ठंडी जगह
भारत में ठंडी व सर्दियो से भरे मौसम वाली जगह को सबसे अधिक पंसद किया जाता है। साल में एक बार हर कोई कुल्लू मनाली की सैर पर जरुर जाते है। मगर दोस्तो भारत में ड्रास वो जगह है जहां सर्दी अपने चरम पर रहती है। यहां टेम्प्रेचर माइनस 60 डिग्री तक चला जाता है। ड्रास दुनिया में मौजूद दुसरी सबसे ठंडी जगह है। इसलिए इसे सबसे खतरनाक जगहों में एक माना जाता है। यहां से कारगिल युद्ध भी लड़ा गया था। यहां केवल सेना के जवान ही रह सकते है आम इंसान की जान के लिए यह सबसे खतरे वाली जगह है।
Advertisement :
भारत के 10 सबसे खतरनाक पैलेस | India Top 10 Dangerous Places In Hindi




