x

इन 6 ब्रांड्स को लोग समझते है विदेशी पर ये ब्रांड्स है स्वदेशी | Indian International Brands

By N.j / About :-2 years ago

ये बड़े प्रोडक्ट जिन्हें हर भारतीय समझता है विदेशी लेकिन असल में ये ब्रांड है भारतीय | Indian International Brands In Hindi

दोस्तों आज हम बात करेंगे बाजार में बिक रही  उन वस्तुओं की जो है तो भारत के ही ब्रांड और इनका निर्माण भी भारत में ही होता है। लेकिन अधिकांश लोग इन्हें विदेशी ब्रांड समझते है । तो दोस्तों  हम आपको उन ब्रांड के बारे में बताने वाले है जो है तो भारत के ही लेकिन आज तक इन्हें अंतरराष्‍ट्रीय ब्रांड समझते आये है। तो इस पोस्ट ध्यान से पढ़े और इन ब्रांड के बारे में जाने जो आज  भारतीय मार्केट की शान है तो चलिए दोस्तों इसकी शुरुआत करते है।

मोंटे कार्लो कंपनी | Monte Carlo Company

दोस्तों आपने मोंटे कार्लो कंपनी का नाम तो सुना होगा ये कंपनी शर्ट्स टी-शर्ट्स जींस आदि ब्रांड का उत्पाद करती है। ये कंपनी पंजाब के लुधियाना में स्थित है। दोस्तों इस कंपनी के मालिक ग्रुप ऑफ कंपनीज (ओसवाल वूलन मिल) है । दोस्तों ओसवाल वुलन मिल की स्थापना साल 1949 विधा सागर ओसवाल ने की थी। फिलहाल इस कंपनी को इनके बेटे जवाहर लाल ओसवाल चला रहे है। दोस्तों आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए ये कंपनी ऊनी कपड़े बनाने वाली भारत की सबसे पुरानी कंपनी थी । बाद में इस कंपनी ने अपना एक ब्रांड बनाया जिसका नाम "मोंटे कार्लो" रखा गया। दोस्तों इसका उत्पादन लुधियाना में होता है।

एलन सौली | Allan solly

एलन सौली एक भारतीय कंपनी है दोस्तों ये कंपनी फ़ैशन से जुड़े ब्रांड का निर्माण करती है। ये कंपनी मार्केट में फ़ैशन वियर और फुटवियर के प्रॉडक्ट के  लिए काफी प्रचलित है। एलन सौली के भारत के 29 राज्यों में कुल 293 ब्रांच है।

पीटर इंग्लैंड | Peter England

दोस्तों पीटर इंग्लैंड के प्रॉडक्ट आज पूरी दुनिया में फैमस है और आज इस प्रॉडक्ट को हर कोई खरीदना चाहता है। दोस्तों ये कंपनी मदुरा फैशन एंड लाइफस्‍आइल का ही एक ब्रांड है ये कंपनी शर्ट टी- शर्ट  टाई वॉलेट जींस आदि प्रॉडक्ट को बाजार में सैल करती है।

लार्सन एंड टूब्रो | Larsen and Toubro

दोस्तों लार्सन एंड टूब्रो कंपनी भारत की ही एक अंतरराष्‍ट्रीय ये कंपनी इंजीनियरिंग,मैन्‍युफैक्‍चरिंग,कन्सट्रक्शन,फाइनेंशियल सर्विस क्षेत्र में काम करती है। इस कंपनी को भारत में अलएंडटी के नाम से भी जाना जाता है। इस की स्थापना 1938 में हुई कंपनी का   मुख्यालय मुंबई में है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट | Royal Enfield Bullet

दोस्तों आपने रॉयल एनफील्ड बुलेट की सवारी तो की होगी शुरुआत में ये कंपनी एक विदेशी कंपनी का प्रॉडक्ट था। लेकिन दोस्तों अब ये कंपनी पूरी तरह से भारतीय कंपनी है। साल 1955 में एनफील्ड साइकिल कंपनी ने भारत की मद्रास साइकिल कंपनी से हाथ मिलाया और इसमें शामिल हो गई और मद्रास में इसका पहला प्लांट लगाया था। ये गठजोड़ ज्यादा दिन नहीं चल पाया और साल 1971 में एनफील्ड साइकिल मार्केट में दिवालिया हो गई । बाद में भारतीय कंपनी ने इसका ब्रांड रॉयल एनफील्ड खरीद लिया बुलट बाइक जिस का हर युवा फैन है । दोस्तों इसका निर्माण करने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड आज पूरी तरह भारतीय बन चुकी है।

लक्‍मे कॉस्‍मेटिक्‍स ब्रांड | Lakme Cosmetics Brand

दोस्तों लक्‍मे कॉस्‍मेटिक्‍स ब्रांड है इसे सभी लोग एक विदेशी ब्रांड समझते है लेकिन ये पूरी तरह से भारतीय प्रॉडक्ट है और इसका सम्पूर्ण कारोबार अब हिंदुस्थान यूनिलीवर के पास है। दोस्तों लक्मे भारत का नंबर 1 कॉस्‍मेटिक  ब्रांड है। इस कंपनी की शुरुआत साल 1952 में टाटा ग्रुप की कंपनी ऑयल मिल्स टोम्को की। देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने टाटा से देश में ब्यूटी प्रॉडक्ट बनाने का आग्रह किया। क्योकि विदेश से आने वाले महंगे कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्ट से नेहरू काफी चिंतित थे। साल 1996 में टाटा ने अपने ब्रांड लक्मे को 200 करोड़ रूपये में हिंदुस्थान यूनिलीवर को बेच दी।

इन 6 ब्रांड्स को लोग समझते है विदेशी पर ये ब्रांड्स है स्वदेशी | Indian International Brands