x

भारत की 8 रसोइया जहां रोज तैयार होता है लाखो लोगो का भोजन | IndiaTemple Large Kitchen in Hindi

By N.j / About :-2 years ago

भारत देश अपनी संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है यहां आपको सभी भाषाओ का रंग रूप का मेल मिलेगा जो भारत को दुनिया से एक  अलग देश बनाती है आज भारत देश अपने खाने के स्वाद के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है लोग भारत के खाने का स्वाद लेने का मौका कभी नहीं गवाते दोस्तों भारत में भाषाओं की विभिन्नता होने के बावजूद लोगो ने इसे बड़े प्यार से अपनाया है इसकी शुरुआत हम दक्षिणी से करते है यहां आपको पंजाब का शानदार तड़का मिलेगा और पश्चिमी की और जाने पर आपको पूर्व के स्वाद का टेस्ट मिलेगा 

दोस्तों आप इस बात से अंदाजा लगाओ जिस देश में खाने को इतना महत्व दिया जाता है उस देश में रसोईघर को कितना महान माना जाता होगा दोस्तों इस बात का अंदाज भी नहीं लगाया जा सकता आज भारत देश में इतने बड़े रसोईघर है जो इस बात का सबूत है की यहां इसका कितना मान है 

दोस्तों आज हम जानने वाले है भारत उन विशाल रसोइयों के बारे में जहां रोज लाखो लोग भोजन करते है एक बार इस भोजन का स्वाद लेने के बाद हर व्यक्ति यहां दुबारा जरूर आता है

शिव मंदिर धर्मस्थला, कर्नाटक - Shiv Temple Dharmasthala, Karnataka

कर्णाटक में बने भगवान शिव के इस भव्य मंदिर पर हजारो श्रद्दालु रोज यहां भगवान शिव के दर्शन करने आते है दोस्तों भगवान शिव के इस मंदिर में आने वाले भक्तो के लिए हर रोज प्रसादी के रूप में 50 हजार से अधिक लोगो का भोजन तैयार किया जाता है अब इस बात इस शिव के इस मंदिर की रसोई का अंदाजा लगा सकते है 

शिरडी साई बाबा मंदिर, महाराष्ट्र - Shirdi Sai Baba Temple, Maharashtra

शिरडी साई बाबा के इस मंदिर में लाखो लोगो की श्रद्धा जुडी हुई है और हर दिन यहां लाखो की तादाद में श्रद्दालु बाबा के चरणों में आशीर्वाद लेने आते है साई के इस दरबार में भक्तो की सेवा के लिए 3 विशाल रसोईघर बने हुए है जहां हर रोज प्रसादी बनती है और हर अल सुबह करीब पचास हजार भक्तो के लिए यहां खाना बनकर तैयार किया जाता है इस कारण साई के दरबार में बने इन रसोईघरो को देश का सबसे बड़ा सोलर किचन भी कहा जाता है 

ताज सेट्स दिल्ली - TajSATS Air Catering Limited

राजधानी दिल्ली में स्थित ताज होटल में एक रसोई घर का बड़ा पैमाना है यहां से हर रोज भारत के बड़े एयर फोर्ट कोलकाता मुंबई चेन्नई और अमृतसर हर रोज लाखो यात्रियों के भोजन बनाकर तैयार होता है और यही से आगे इन शहरो में सप्लाई किया जाता है 

आई.आर.सी.टी.सी नोएडा - IRCTC Noida

भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा किचन नोएडा में बना हुआ है रेलवे के इस किचन को आज भारत सबसे बड़ा आधुनिक रसोई घर का मैडल भी हासिल है इस रसोईघर से रोज लाखो लोग के लिए खाना पैक हो कर जाता है 

अक्षय पात्र, हुबली - Akshaya Patra, Hubli

दोस्तों  अक्षय पात्र, हुबली एक NGO है यह भारत के 12 राज्यों में रोजाना 14702 स्कूलों हर रोज 17 लाख से भी अधिक बच्चो को फ्री भोजन करवाता है साल 2009 में इस NGO को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया था 

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - Golden Temple, Amritsar

दोस्तों अमृतसर बना स्वर्ण मंदिर पुरे भारत और दुनिया में रहने वाले सभी सिखो का एक पूजनीय स्थल है साथ ही यह अपने लगर प्रसादी के लिए दुनिया भर में मशहूर है यहां हर रोज लाखो श्रद्दालु गुरु के दर्शन करने आते है और सभी लोग यहां भोजन कर के जाते है यहां आप कभी भी जाए खाना बिलकुल फ्री मिलता है 

जगन्नाथ मंदिर पुरी - Jagannath Temple Puri

यह भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर है यह भारत के राज्य उड़ीसा के पास पूरी में स्थित है दोस्तों हिन्दू धर्म में इस मंदिर को चारो धाम में एक भी गिना जाता है जगन्नाथ मंदिर में हर रोज श्री कृष्ण को 56 व्यजनों का भोग लगाया जाता है और इसी व्यजनों को मंदिर में आये सभी भक्तो को भोजन के रूप दिया जाता है जहां रोज लाखो भक्त प्रसादी ग्रहण करते है

इस्कॉन मंदिर - ISKON Temple

 इस मंदिर को भगवान कृष्ण के रूप में पूजा जाता है इस मंदिर की सस्थाएं पूरी दुनिया में फैली हुई है या हर रोज अनगिनत भक्तो के के लिए भोजन तैयार किया जाता है और जब जन्मास्टमी का पर्व होता है तब यहां पर भक्तो की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है और इसी वजह से ISKON मंदिर के इस विशाल रसोईघर को हमने हमारी लिस्ट में शामिल किया है.

भारत की 8 रसोइया जहां रोज तैयार होता है लाखो लोगो का भोजन | IndiaTemple Large Kitchen in Hindi