x

चूहों के बारे मे 22 गज़ब रोचक तथ्य | Interesting Facts About Rats in Hindi

By jitendar kumar / About :-8 years ago

चूहों के दिमाग हिला देने वाले सत्य | Interesting Facts About Rats in Hindi

चूहे की उम्र कितनी होती है इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि ये अपना दूसरा जन्मदिन भी कभी-कभी ही मना पाते है. भगवान गणेश के वाहन और लगभग सभी चीजों को कुतरने वाले चूहों के बारे में आज हम आपको गज़ब रोचक तथ्य बताने जा रहे है -

#1.

यदि चूहो सिंपल और ड्रग वाला पानी पीने को दिया जाए तो वह हमेशा ड्रग वाला पानी चुनेगा|

#2.

चूहो को अच्छे से दिखाई नहीं देती लेकिन इनकी सूंघने और चखने की शक्ति कमाल होती है.ये चूहे मारने की दवा का स्वाद केवल थोड़ा सा चखकर हमेशा के लिये याद कर सकते है|

#3.

चूहा उन जानवरो मे से एक है जो सबसे पहले अंतरिक्ष मे भेजा गया| अंतरिक्ष मे सबसे पहला चूहा फ्रांस ने 1961 मे भेजा था|

#4.

इंग्लिश मे चूहे को माउस, Rat,या Mice,कहते है माउस संस्कृत के शब्द मस (mus) से बना है जिसका अर्थ होता है- चोर

#5.

यदि आप 1912,1924,1936,1948,1960,1972,1984,या 1996 ,मे पैदा हुए हो तो चीनी ज्योतिष के अनुसार, आप चूहे हैं.

#6.

इंसान की तरह चूहों को पसीना नही आता. ये अपनी पूँछ में मौजूद रक्त वाहिकाओं को फैलाकर और सिकोड़कर शरीर का तापमान नियंत्रण करते है.

#7.

दुनिया का सबसे बड़ा चूहा छोटे कुत्ते के आकार का है सबसे बड़े चूहे की सिर से पूंछ तक की लंबाई 3 फीट है. और दुनिया के सबसे भारी चूहे का वजन लगभग 4 किलो है (ये दोनों अलग-अलग चूहे है)

#8.

चूहों को अलग से सिखाया जाए तो ये अपने नाम को याद कर सकते है और जमीन में दबी माइन्स को भी सूँघकर खोज सकते है.

#9.

Naked Mole‘ चूहे को दर्द नही होता और ये कैंसर का भी प्रतिरोधी होता है

#10.

एक चूहे का दिल 1 मिनट में औसतन 632 बार धड़कता है जबकि मनुष्यों का प्रति मिनट सिर्फ 60 से 100 बार.धड़कता है|

#11.

चूहे बिना पानी के ऊँट से भी ज्यादा समय तक जिन्दे रह सकते है.

#12.

राजस्थान के बीकानेर में एक ‘देशनोक‘ नाम की जगह है जहाँ ‘करणी माता नाम का चूहों का मंदिर है इसमें 20,000 से ज्यादा चूहे हैं. यहाँ लोग प्रार्थना करने आते है और चूहों को अनाज और दूध खिलाते है.

#13.

अगर चूहा 50 फीट यानि 5 मंजिला इमारत से भी कूद जाए तो भी उसे चोट नही लगेगी.

#14.

चूहों और बिल्ली में एक खास बात ये होती है कि ये समु्ंद्र का पानी भी पी सकते हैं.

#15.

कंगारू चूहे इतने रेगिस्तानी होते है कि बिना पानी की 1 बूँद पिये पूरा जीवन गुजार सकते है.

#16.

कनाडा के शहर अल्बर्टा में एक भी चूहा नहीं है. इस शहर में हर साल लगभग बारह चूहे कही न कही से प्रवेश कर ही जाते है लेकिन वो प्रजनन करने से पहले ही विशेषज्ञों द्वारा मार दिए जाते है.

#17.

गुदगुदी करने पर केवल इंसान ही नहीं चूहे भी हँसते है. चूहे खुश होने पर अपनी आंखे झपकाते है.

#18.

2011 के एक प्रयोग में चूहे के सामने चॉकलेट,चिप्स(Chips)और पिंजरे में बन्द एक और चूहा पेश किया गया था, परिणाम सामने ये आया कि उसने पहले पिजरे में बंद चूहे को आज़ाद कराया और फिर खाना भी शेयर किया.

#19.

चूहों के दाँत जीवनभर बढ़ते रहते है हर साल 4-5 इंच बढ़ते है|

#20.

चूहों के पास नाभि होती है लेकिन पित्त की थैली नही होती और ये उल्टी भी नही कर सकते है|

#21.

चूहों के दाँत बचपन मे सफेद और जवान होने पर पीले हो जाते है

#22.

वायरल बुखार से लेकर प्लेग तक लगभग 35 बीमारियों के लिए चूहें ही जिम्मेदार होते है. 

चूहों के बारे मे 22 गज़ब रोचक तथ्य | Interesting Facts About Rats in Hindi