x

रॉयल एनफील्ड के 10 बेहद ही रोचक तथ्य | Interesting Facts about Royal Enfield In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

रॉयल एनफील्ड से जुड़े कुछ अनसुने रोचक तथ्य | Interesting Facts about Royal Enfield In Hindi 

दोस्तों आज हम बात करेंगे रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बुलेट की जो आज के युवाओं की पसंद बन चुकी है. क्या आप जानते है की जिस देश में पहली बुलेट बनी थी वहा अब बुलेट का उत्पादन बंद हो गया है। एक टाइम ऐसा आया की जब यहां  पर साल की कुल 2000 बुलेट बिक्री रह गई थी लेकिन इसके विपरीत भारत में बुलेट मोटरसाइकिल लेने के लिए शोरूम मालिक के पास 6 महीने पहले इसकी बुकिंग करनी पड़ती है। तब जाकर आपको इसकी सवारी करने का मौका मिलता है तो चलिए आज हम आपको रॉयल एनफील्ड मोटर साइकिल के बारे में रोचक तथ्य बताते है.

#1.

Royal Enfield कंपनी ने पहले अपना कारोबार हथियार बनाने से शुरू किया था। इनका हथियार एनफील्ड राइफल के नाम से फेमस था । रॉयल एनफील्ड बनाने की शुरुआत प्रथम बार सन् 1901 में हुई थी।

#2.

Royal Enfield बुलेट का logo एक तोप की तरह था. इसकी टैग लाइन ये थी “तोप की तरह दिखने वाली, गोली की तरह चलने वाली”।

#3.

क्या आप जानते रॉयल एनफील्ड बुलेट की पेट्रोल की टंकी चेन्नई के 2 पेंटर के द्वारा ही पेंट होती है| 

#4.

रॉयल एनफील्ड ने खुद के देश ब्रिटेन के लिए बनाने से पहले रॉयल एनफील्ड ने रूस को युद्ध के लिए बुलेट बाइक दी थी। 

#5

आपने बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म शोले देखी होगी आपने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को साइड कार के साथ रॉयल एनफील्ड देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते है रॉयल एनफील्ड का साइड कार के साथ पहली बार उपयोग प्रथम विश्व युद्ध में मशीन गन एवं आर्मी में उपयोग लायी जाती थी।

#6.

रॉयल एनफील्ड इंडिया में पहली ऐसी मोटरसाइकिल कंपनी थी जिसने इंडिया में मोटर साइकिल में 4 इंजन स्ट्रोक की मोटर साइकिल का  उपयोग में किया था।

#7.

रॉयल एनफील्ड ने पहली बार डीजल मोटर साइकिल 1990 में लांच की थी इसका नाम  “Taurus”.था लेकिन इस मोटर साइकिल को मार्केट में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई  2002 में इस मोटर साइकिल का उत्पादन बंद करना पड़ा।

#8

भारत में मोटर साइकिल व्हीकल में Rear Disc Brake प्रयोग में लाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ही थी।

#9.

रॉयल एनफील्ड भारत के साथ अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका ,जापान , ऑस्ट्रेलिया के साथ कुल 45 देशो अपनी मोटर साइकिल को निर्यात करता है।

#10.

क्या आपको पता है फेमस बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने जितनी बाइक पूरी दुनिया में सेल की है उतनी तो रॉयल एनफील्ड ने अकेले भारत में बेच दी है।

दोस्तों कैसी लगी  ये रॉयल एनफील्ड के बारे में पोस्ट. हमारी पोस्ट  में दी गई जानकारी  आपको अच्छी लगी तो इसे अपने फ्रेंड को जरुर शेयर करे.

रॉयल एनफील्ड के 10 बेहद ही रोचक तथ्य | Interesting Facts about Royal Enfield In Hindi