Advertisement :
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा का सम्पूर्ण जीवन | Life Story of Kapil Sharma in Hindi

Advertisement :
कपिल शर्मा की जीवनी | All About Biography of Kapil Sharma in Hindi
आज हम आपको कॉमेडी के बादशाह कपिल से जुडी कुछ जानकारी के बारे में बताने वाले है जिन्होंने कम समय में उस ऊंचाई को छू लिया जिसको छूना इतना आसान नहीं होता है। शायद आप सभी कपिल शर्मा को जानते होंगे अगर आप जानते भी नहीं हो तो हम आपको बताते है
कपिल शर्मा एक भारत के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता है। जिसने पुरे विश्व का भरपूर मनोरंजन किया है। तो चलिए आज हम कपिल से जुडी और जानकारी बताते है।
कपिल शर्मा का प्रारंभिक जीवन -
कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर जिले में 2 अप्रैल 1981 को हुआ था, कपिल ने अपनी पढ़ाई हिन्दू कॉलेज अमृतसर (पंजाब) से की थी, कपिल की माता का नाम रानी है वह एक गृहणी है और पिता का नाम जितेंद्र कुमार है वह एक पुलिस डिपार्टमेंट में एक अफसर है। कपिल शर्मा जितनी अच्छी कॉमेडी कर सकते है उतना ही अच्छा वह गा भी सकते है। कपिल का अपना एक प्रोग्राम भी आता है उसका नाम पहले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' था उसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' के नाम से आने लगा लेकिन थोड़े दिन बाद यह प्रोग्राम भी बंद हो गया। यह एक कॉमेडी प्रोग्राम थे। यह प्रोग्राम लोगो को काफी मनोरंजन करता है। कपिल शर्मा अपने प्रोग्राम में आज के समय के नेताओं, सामाजिक एवं वर्तमान युगों को टारगेट करता है, कपिल शर्मा ने फिल्मों में भी अपना किरदार निभाया है। कपिल की अपने जीवनकाल की पहली मूवी 'किस किस को प्यार करूँ' में अभिनय किया था, कपिल को इस फिल्म के लिए लोगों से बहुत प्रशंसा मिली थी।
कपिल शर्मा का करियर -
Advertisement :
कपिल शर्मा कॉमेडी के संसार में अपना पहला कदम 2001 में रखा था. कपिल शर्मा बचपन से ही काफी मजाकिया टाइप के इंसान रहे है और वह शुरू से ही लोगों का मनोरंजन करते रहते थे। ऐसे ही कपिल शर्मा अपने जीवन में आगे बड़े और कपिल शर्मा Mh one पर 'हँसते रहो हँसाते रहो' कॉमेडी प्रोग्राम में भी अपना हाथ आजमाया था। इसके पश्चात 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अपना हाथ आजमाया था। कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का किताब जीतकर अपने नाम किया और कपिल को दस लाख का पुरस्कार भी दिया गया।
उसके पश्चात कपिल ने sony tv पर 'कॉमेडी सर्कस' में हिस्सा लिया, और कपिल ने अपने इस टैलेंट को पुरे भारत में दिखाया. कपिल ने 'कॉमेडी सर्कस' के निरन्तर 6 सीजन जीते। कपिल शर्मा ने 'डांस इंडिया डांस' के प्रोग्राम को भी होस्ट किया था। इसके पश्चात 'उस्तादों के उस्ताद' व 'छोटे मियां' के प्रोग्राम को भी कपिल ने होस्ट किया था। इसके बाद कपिल शर्मा ने अपना स्वयं के प्रोग्राम लांच किया जिसका नाम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' रखा। कपिल का यह शो काफी पॉपुलर हुआ, कपिल का यह शो भारत में काफी मशहूर हो गया।
कपिल शर्मा ने 60 वा फिल्मफेयर अवार्ड प्रोग्राम को भी होस्ट किया था। इनके अलावा भी कपिल शर्मा को दिल्ली चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए दिल्ली का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। कपिल शर्मा ने अपना फ़िल्मी करियर अब्बास मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूँ' से शुरआत की थी। उस मूवी में कपिल ने अपना मुख्य किरदार निभाया था।
हास्यास्पद शैली (हँसमुख) चेहरा -
कपिल अपने प्रोग्राम में कभी भी गंदे वर्ड्स का उपयोग नहीं करता है। कपिल हमेशा ही साधारण तरीके से मनोरंजन करते है। कपिल शर्मा के प्रोग्राम में अलग-अलग तरीके की कॉमेडी देखने को मिलती है। कभी भी कपिल शर्मा अपने प्रोग्राम में किसी को बुरा लगे ऐसा मजाक नहीं करते है।
कपिल शर्मा का निजी जीवन -
कपिल शर्मा फिलहाल मुंबई में रहते है, कपिल की अभी तक शादी नहीं हुई है, कपिल अपने जीवन में जितना लोगों को हंसाता है उतना खुद अपने लाइफ में संगीन रहता है।
फिल्मोग्राफी -
टेलीविज़न -
Advertisement :
- 2007 द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3 (स्वयं)
- 2011-12 स्टार या रॉकस्टार (स्वयं)
- 2010-13 कॉमेडी सर्कस (स्वयं)
- 2013 झलक दिख ला जा 6 (होस्ट)
- 2013–2016 कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (स्वयं)
- 2014 कौन बनेगा करोड़पति 8 (अतिथि)
- 2016 द कपिल शर्मा शो (प्रस्तोता)
फ़िल्म -
- 2010 भावनाओं को समझो (ठाकुर का बेटा)
- 2015 किस किसको प्यार करूँ (मुख्य नायक)
- 2017 फिरंगी
कपिल शर्मा को प्राप्त अवार्ड्स -
- इंडियन टेलीविजन अकेडमी आवर्ड्स ( अमोल पालेकर ) द्वारा
- सी.एन.एन आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर
- बिग स्टार अवार्ड्स
- स्टार गिल्ड अवार्ड्स
अतिथि कलाकार के रूप में -
- बिग बॉस 7
- कलर्स पेटल अवार्ड्स
- बिग बॉस 6 ग्रैंड फिनाले
- डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स ग्रांड फिनाले
- सी.आई.डी
- नच बलिए सीजन 5 प्रीमियर (एपिसोड 1, 4)
- नच बलिए सीजन 5 ग्रांड फिनाले
- सब के अनोखे अवार्ड्स
- सब की होली (होली सेलिब्रेशन ऑन सब टीवी)
- पंजाबी इंटरनेशनल फ़िल्म अकादमी अवार्ड्स
- सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
- मास्टर शेफ इंडिया
- कौन बनेगा करोड़पति
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा का सम्पूर्ण जीवन | Life Story of Kapil Sharma in Hindi




