Advertisement :
क्या है भारत में रहने के फायदे और नुकसान |Merits and Demerits of Living in India In Hindi

Advertisement :
नमस्कार दोस्तो आज हम बात करने वाले है भारत में रहने के फायदे और नुकसान के बारे में दोस्तो आज सभी देश अपनी कुछ चीजों और बदलाव के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है इसी वजह से सभी लोग चाहते है की खास हम भी उस देश में जा पाते आज काफी लोग भारत से दूसरे देश में जाकर रहना पसंद करते है वैसे ही कई ऐसे भी लोग है जो भारत में रहना सबसे बेस्ट मानते है तो चलिए दोस्तो इस टॉपिक को आगे बढ़ाते हुए जानते है की भारत में रहने के फायदे और नुकसान क्या है.
-
भारत में रहने के फ़ायदे
1. रहने के लिए कम खर्च
दोस्तो आपको इस बात की जानकरी होनी चाहिए की भारत के अलावा दुनिया के किसी भी देश में रहने के लिए घर या किराये से होटल में रहना भारत के मुकाबले काफी महंगा होता है वहीं भारत एक ऐसा देश है जहां आप कम ख़र्च में ही आसानी से रह सकते है एक रिसर्च में बताया गया की आप यदि इंडिया के अलावा किसी देश में रहने के लिए होटल में रूम लेते है तो आपको वहां इंडिया से 5 गुना अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा यानी इंडिया में आपको 500 रूपये एक नाईट के लिए रूम मिलता है तो वहीं रूम विदेशो में 2500 रु तक मिलेगा
2. कम पैसे में अच्छा खाना
दोस्तो आप भारत के अलावा दुनिया के किसी भी कोने में चले जाये आपको भारत से सस्ता और अच्छा खाना कहि नहीं मिलेगा उदारण के लिए दोस्तो जहां भारत में कोका कोला 80 रु तक मिल जाती है और उसी कोल्ड ड्रिंक के लिए USA में आपको 2 डॉलर जो भारत का दुगुना यानी 150 रूपये तक खर्च करने पड़ेगे यानी दोस्तो जो वस्तु भारत में आपको 80 रूपये तक आसानी से मिल जाती है वो आपको USA में दोगुनी प्राइस में मिलने वाली है दोस्तो इसके अलावा भी भारत में खाने की बहुत सी चीजे है है जो काफी सस्ती मिलती है और दोस्तो यही कारण है की आज पूरी दुनिया से भारत में घूमने के लिए लाखों टूरिस्ट आते है क्योंकि उनका यहां घूमने के लिए उनके कम पैसे खर्च होते है
3. एक दूसरे की भाषा का मेलजोल
Advertisement :
दोस्तो आप दुनिया के किसी भी देश में चले जाये अपको वहां रहने के लिए वहां की भाषा का कम्युनिकेशन होना जरुरी है आप जिस देश में जा रहे है वहां के लोगो से बात करने के लिए वहां की भाषा का ज्ञान होना तो जरुरी है वहीं कई देश ऐसे है जहां आपको रहने के लिए इंग्लिश का समझना और बोलनी आना काफी जरुरी है लेकिन दोस्तो इंडिया में भाषा को लेकर थोड़ा मिजाज अलग है यहां सभी लोग अपने पास इतनी स्किल रखते है की उन्हें लगता है सामने वाला हिंदी नहीं जनता तो वो उसे हल्की फुल्की इंग्लिश बोल कर समझा देते है और आज भारत में अंग्रेजी सीखने पर काफी ध्यान दिया जाता है यही कारण है की आज भारत में बाहर से आने वाले टूरिस्टों को भाषा से जुडी समस्या नहीं होती है
4. ड्रेसिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं
दोस्तो हमारा ये पॉइंट पढ़ कर चौंक गए होंगे की ड्रेस कॉड पर कोनसा नियम होता है दोस्तो आपकी जानकारी के लिए में आपको बता दू की दुनिया के नक्शे में ऐसे कई देश है जहां पर आपके कपड़े पहनने की स्टाइल से जुड़े कई नियम है और इसी लिस्ट में नाम है नार्थ कोरिया का जो वहां के तानाशाह के आदेश से चलता है नार्थ कोरिया के लोग यहां पर अपनी मर्जी से अपने बाल भी नहीं कटवा सकते है और भारत की तरह यहां जींस पहनना तो अपराध की क्षेणी में आता है दोस्तो इस देश के अलावा भी दुनिया में ऐसे कई देश है जहां आपके ड्रेसिंग कोड को लेकर अलग अलग नियम है वहीं दोस्तो भारत देश रहने वाले हर व्यक्ति को पूरी आजादी है की वो अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी तरह के कपड़े पहन सकता है
5. मददगार लोग
दोस्तो हर वर्ष कई बड़ी यूनिवर्सिटीज से एक सर्वे आता है की किस देश के लोग सबसे ज्यादा मददगार और दयालु होते है तब इस लिस्ट में भारत का नाम भी काफी अच्छे स्थान पर आता है साथ ही जब दुनिया भर के कई लोगो से इस बारे में पूछा जाता है तब उनका भी यहां कहना होता है की भारत के लोग सबसे ज्यादा हेल्पफुल होते है
6. शादी शुदा जीवन की उपयोगिता
दोस्तो आज पूरी दुनिया में लोग शादी के रिश्ते को ज्यादा अहमियत नहीं देते और कुछ ही महीनो में दूसरी शादी कर लेते है लेकिन दोस्तो भारत एक ऐसा देश है जहां वो आज भी अपनी सस्कृति को काफी अच्छे से निभाता है और शादी के रिश्ते को काफी अहमियत देता है और अपने जीवनसाथी के साथ ही अपना पूरा जीवन जीता है और आज पूरी दुनिया में भारतीय जोड़े को सबसे ज्यादा लॉयल माना जाता है
-
भारत में रहने के नुकसान
1. असुरक्षित महिलाएं
दोस्तो आज जहां यूरोप में सबसे ज्यादा महिला सुरक्षित मानी जाती है और वो रात तक आसानी से किसी भी सड़क पर बिना किसी डर के घूम सकती है लेकिन दोस्तो भारत आज भी इस मामले में काफी देशो से पिछड़ा हुआ है आज भारत में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ उनका रेप मर्डर जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है
Advertisement :
2. भीड़ भाड़
दोस्तो आज हम सभी जानते है भारत जनसंख्या के मामले चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है यही कारण है की दोस्तो आज आप भारत के किसी भी पब्लिक पैलेस पर चले जाये आपको वहां बहुत अधिक भीड़ मिलेगी फिर चाहे ट्रेन हो मेट्रो हो या फिर किसी जगह पर फेस्टिवल हो चारो तरफ आपको भीड़ मिलेगी साथ ही दोस्तो आज आप भारत के इसी भी पर्यटक स्थल पर चले जाएं आपको वहां हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी और यही कारण है आज भारत में सार्वजनिक स्थल पर भी शांति का अनुभव नहीं होता है
3. गलत राजनीति
दोस्तो आज दुनिया में ऐसे कई देश है जो अपने पॉलिटिशियन के चलते देश काफी तरक्की कर रहे उनमे से एक देश यूरोप जहां की सरकार काफी अच्छी मानी जाती है और सरकार अच्छी होने के कारण उन्हें कई तरह की सुविधाएं आसानी से मिल जाती है वहीं भारत एक ऐसा देश है जहां अधिकतर सरकारी कर्मचारी अपने काम से बचते है और बिना किसी रिश्वत के कोई भी काम नहीं करते सरकार की गलत नीतियों का सीधा नुकसान भारत की जनता को भुगतना पड़ता है
4. माता पिता का दबाव
यदि दोस्तो आप एक इंडिया में रहने वाले स्टूडेंट हो तो हमारी लाइन बखूबी समझ गए होंगे भारत में परेंट्स अपने बच्चों से काफी उम्मीदे लेकर चलते है इस वजह से उनका फोकस उनकी और सबसे ज्यादा होता है यही कारण है हर भारतीय स्टूडेंट के जीवन पर उनके माता पिता का कड़ा पहरा रहता है यही कारण है की आज भारत में ऐसे कई स्टूडेंट है जो अपने मन मुताबित अपना करियर नहीं चुन पाते और पेरेंट्स के दबाब के चलते अपनी राह से भटक जाते है
5. बेरोजगारी
दोस्तो भारत इस क्षेत्र में अब तक कुछ खास नहीं कर पाया है आज किसी भी देश को सफल तब माना जाता है जब उस देश का कितने प्रतिशत युवा को रोजगार मिला हुआ है और हर देश का डवलपमेंट इस बात पर सबसे ज्यादा निर्भर करता है दोस्तो आज इंडिया में कोई भी जॉब्स आती है तब उसके लिए लाखों बेरोजगार आवेदन करते है लेकिन उनमे से कुछ को ही सलेक्ट किया जाता है बाकि बचे लोग वहीं बेरोजगारी का जीवन जीते है और दोस्तो यही कारण है की आज किसी भी भारतीय युवा को जब सरकारी नौकरी मिल जाती है तब वो इतना खुश होता है जैसे उसकी मिलयन डॉलर वाली जॉब लग गई है
क्या है भारत में रहने के फायदे और नुकसान |Merits and Demerits of Living in India In Hindi




