Advertisement :
बलूत पेड की बेहद रोचक जानकारीयॉ | Interesting Information of Oak Tree in Hindi

Advertisement :
बलूत पेड की बेहद रोचक जानकारीयॉ | Amazing Information of Oak Tree in Hindi
Oak एक पेड का नाम है जिसे हिन्दी में बांज, बलूत जा शाहबलूत कहा जाता है। इसकी लगभग 600 से ज्यादा प्रजातियॉ है। यह पेड ज्यादातर उत्तरी गोलार्ध में ही पाया जाता है। उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में मलेशिया से लेकर हिमालय, चीन, उत्तरी अमेरिका समेत उत्तरी घुव पर भी पाया जाता है।
Oak Tree के बारे में आपका ज्ञान बढाने वाले 15 तथ्य
1. यह पेड दिखने में बहुत सुन्दर (Beautiful) होता है। इसकी सुन्दरता के कारण इसे पाकों और सडकों के किनारे लगाया जाता है। इस पेड के पते और टहनियों को काटकर कई तरह के डिजाइन (Design) बना दिए जाते है।
2. इस पेड की पहचान इसके पत्तों (Leaves) और फलों से होती है
3. Oak Tree की अलग - अलग प्रजातियों के पतों में थोडा सा फर्क होता है, लेकिन सभी खांचेदार दिखते है।
4. बांज के पेड का फल पकने के बाद लाल रंग का और बीच - बीच में से पीला होता है। इस फल को बांज फल (acorn) कहते है।
Advertisement :
5. यह फल बहुत मीठे (Sweet) भी हो सकते है और कडवे भी। इन फलो को खाने के अलावा टैनिन भी बनाया जाता है जोकि चमडे को पकाने में काम में लिया जाता है।
6. सुअरों को बांज के फलों का आटा खिलाया जाता है। इससे लिए फल (fruit) को उबालकर, उसे सुखाया जाता है और फिर उसके आटे का केक बनाकर सुअर को दिया जाता है।
7. बांज फल को उबालते समय इससे टैनिन बाहर निकल जाता है।
8. आप भी अपने घर पर Oak Tree लगा सकते है। वो भी इसके फल की मदद से उगाया जा सकता है। Oak Tree साल में लगभग 2000 बांज फल देता है। जिसमें से यह सिर्फ 150 ही नए पेड को जन्म दे सकता है।
9. यह पेड़ बडा होने में बहुत समय लगाता है। Oak Tree 200 से 300 साल तक जिंदा रह सकता है। यह पेड 20 साल की उम्र में फल देना शुरू करता है।
10. बांज के पेड के कई तरह के रंग होते है -यह पेड हरा , लाल , ओर काला भी हो सकता है। Oak Tree 100 से 150 फुट की ऊचाई तक बढ सकते है।
11. बांज पेड की लकडी बहुत ही बढिया किस्म की होती है जो 100 साल तक टिकाऊ रह सकती है। इसकी वजह से इससे फर्नीचर बनाया जाता है। इस पेड की लकडी से पुराने समय में पानी के जहाज (Ship) बनाए जाते थे।
Advertisement :
12. बांज के पेड़ों का उत्तराखंड राज्य में बहुत महत्व है। यहॉ इसे हरा सोना (Green gold) भी कहते है। क्योकि यह पेड़ पर्यावरण, खेती - बाडी, समाज और संस्कृति से गहरा नाता रखता है।
13. बडे - बडे बांज के पेड़ों को पानी की काफी मात्रा की जरूरत होती है। एक दिन में लगभग 180 लीटर पानी की।
14. Oak Tree अमरीका, इंग्लैंड, फांस, जर्मनी, लाटविया, पोलैंड और सर्बिया सहित कई देशों का राष्ट्रीय पेड है क्योकि यह शक्ति और धीरज का प्रतीक माना जाता है।
15. वर्तमान समय में ऐसे कई ओक ट्री है जिनकी उम्र 1000 साल से ज्यादा है।
बलूत पेड की बेहद रोचक जानकारीयॉ | Interesting Information of Oak Tree in Hindi




