Advertisement :
क्या आप जानते है भारत के प्रधानमंत्री की इन शक्तियों के बारे में|Powers of Prime Minister India

Advertisement :
नमस्कार दोस्तों वर्तमान समय में भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव चल रहे और लगभग सभी जगह इसके लिए मतदान पूर्ण हो चूका कुछ ही दिनों में ये तय हो जायेगा की भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा दोस्तों आपने अपने प्रधानमंत्री को चुनने के लिए मत दिया लेकिन क्या आप जानते है की भारत के प्रधानमंत्री के पास कौन कौन सी शक्तियां होती है जिन्हें वो कभी भी देश हित के लिए लागु कर सकता है दोस्तों भारत का प्रधानमंत्री अपने किसी भी फैसले से भारत के हर नागरिक पर असर पंहुचा सकता है उसका सबूत है साल 2016 की नोटबंदी दोस्तों इसके अलावा भी कई ऐसी शक्तियां है जिनके बारे में आज तक आपको जानकारी नहीं है तो चलिए दोस्तों जानते है भारत के प्रधानमंत्री के पास कौन कौन शक्तियां मौजूद होती है जिन्हें वो बिना किसी से पूछे इस्तेमाल कर सकता है
दोस्तों भारत के प्रधानमंत्री उतना ही शक्तिशाली होता है जितना एक अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री के पास भारत की मुद्रा को बंद करना हो विदेश नीति, सेना को एक्शन के लिए आदेश और देश के परमाणु हथियारों को चलाने जैसे कई मामलो में प्रधानमंत्री के पास अंतिम निर्णय लेने की सर्वोच्च ताकत होती है प्रधानमंत्री के पास वो सभी शक्तियां मौजूद होती है जिससे वो अमीर से लेकर गरीब तक असर डाल सकता है भारतीय सविधान के अनुसार भारत में बनने वाली सरकार को एक सांसदीय रूप प्रधान किया गया है अनुच्छेद 74 -1 में कहा गया है की भारत में राष्ट्रपति की मदद करने और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगा और इस मंत्रिमंडलका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा यानी भारत का प्रमुख कार्यकारणी मंत्रिमंडल होता है और उसका प्रमुख प्रधानमंत्री होता है तो चलिए दोस्तों आगे जानते है भारत के प्रधान मंत्री के हाथो में देश की कौन कौन सी प्रमुख शक्तियां होती है
1. सरकार का प्रमुख
हलाकि देश का प्रमुख राष्ट्रपति को माना जाता है लेकिन देश में सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री ही होता है भारत में सभी फैसले मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति के नाम से ही लिए जाते है इस कार्यो के निर्णय पर प्रधानमंत्री की निगरानी के बाद ही सभी निर्णयों की जानकारी राष्ट्रपति को दी जाती है यहां तक की दोस्तों चुनें गए मंत्रमंडल के चुनें गए सदस्यों की नियुक्ति प्रधानमंत्री की सिफारिश के बाद ही राष्ट्रपति उनकी नियुक्ति करता है भारत देश में प्रधानमंत्री देश के सभी अहम निर्णय लेता है
2. केबिनेट का नेता
बिट्रिश प्रधानमंत्री की तरह भारत का प्रधानमंत्री प्राइमस इंटर पारेस यानी एक समूह का नेता है आईवरजेनिक के अनुसार प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जिसके पीछे और उनसे इशारो पर सभी मंत्री कार्य करते है प्रधान मंत्री अपनी नियुक्ति मंत्रियो को वितरण और उनमे फेरबदल की सिफारिश सीधे राष्ट्रपति से करता है प्रधान मंत्री मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष होता है था उनके निर्णयों को प्रभावित करता है प्रधान मंत्री किसी भी मंत्री को इस्तीफे के लिए बोल सकता है या फिर राष्ट्रपति से इस बारे में बोल सकता है और यही कारण है की जब प्रधानमंत्री की मृत्यु हो जाने पर पूरा मंत्रिपरिषद भंग हो जाता है
3. सेना का मुखिया
हालांकि दोस्तों भारत की तीनो सेनाओ का मुखिया राष्ट्रपति को माना जाता है लेकिन दोस्तों इन तीनो सेनाओ को चलाने की वास्तविक शक्ति प्रधानमंत्री के पास होती है देश की सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का सुरक्षा परिषद् प्रधानमंत्री को इस बारे में सलाह देती है भारत में सुरक्षा परिषद् का मुख्य होता है भारत का मुख्य रक्षा सलाहकार और भारत में मुख्य रक्षा सलाहकार की नियुक्ति भारत का प्रधानमंत्री करता है सुरक्षा समिति देश की सुरक्षा से जुडी सम्पूर्ण समीक्षा देश के प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत करती है और इन प्रधानमंत्री अपना अंतिम निर्णय लेता है और इस बात का सबूत 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और हाल में पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक जिनकी पल पल की जानकारी भारत के मुख्य रक्षा सलाहकार प्रधानमंत्री को दे रहे थे
4. परमाणु शक्ति की कमान
आज भारत एक परमाणु शक्ति वाला देश है और NTP पर हस्ताक्षर किये बिना NSG में छूट प्राप्त है आज भारत में परमाणु प्राधिकरण भारत में परमाणु हथियार का प्रमुख निकाय है ये भारत में परमाणु हथियारों से जुड़े सभी मामलों पर अपनी नजर रखता है और इस प्राधिकरण का अध्यक्ष भारत का प्रधानमंत्री होता है किसी भी परिस्थिति में परमाणु बम का प्रयोग लेने के लिए परमाणु प्राधिकरण का आदेश लेना होता है यानि दोस्तों परमाणु हथियारों की पूरी कमान भारत की जनता द्वारा चुनी गई सरकार के हाथ में होता है और इसका प्रमुख प्रधानमंत्री होता है
Advertisement :
5. भारत की अर्थव्यवस्था का मुखिया
भारत में आर्थिक अर्थव्यवस्था के लिए एक मंत्रिमंडलीय समिति बनाई गई है जो भारत में आर्थिक अर्थव्यवस्था से जुड़े निर्णयों में मुहर लगाने वाली सर्वोच्च समिति है इस समिति के लिए भारत का प्रधानमंत्री मुख्य अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है ये भारत के आर्थिक व्यवस्थाओ से जुड़े कई अहम फैसले लेती है जिसमे भारत में रेलवे सड़क था भारत के अन्य आधरभूत सुविधाओं से जुड़े बड़े निर्णय लिए जाते है साथ ही देश में विदेशी निवेश से जुड़े फैसले भी इसी समिति द्वारा लिए जाते है इस समिति के निणर्य ही भारत की अर्थव्यवस्था को बदलाव में अहम भूमिका रखते है साल 2016 में भारत में प्रधानमंत्री द्वारा की गई नोटबंदी से लगता है की भारत में आर्थिक मामलो में भी प्रधानमंत्री के पास काफी शक्तियां होती है
6. विदेश नीति की कार्यपालिका
देश की कुशलता के साथ सभी देश चाहते है की उनकी विदेश नीति मजबूत हो और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व देश में प्रधानमंत्री पद का चेहरा बदलने के साथ विदेश नीतियों में भी बदलाव होते रहते है वो प्रधानमंत्री ही होता है देश के बाहर रह रहे अपने देशवासियों के हको और उनकी सुरक्षा के बारे में बात करता है
7. नीति आयोग प्रमुख
दोस्तों नीति आयोग की उपज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है ये भारत में योजना आयोग से भी एक बड़ी संस्था है ये देश की नीतियों और राज्यों में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करता है इस संस्था का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है इस आयोग के अनुसार सभी राज्यों के मध्य सर्वोच्य नीति का नया आयाम देता है
8. अलग विभागों का प्रमुख
भारत में प्रधानमंत्री का कार्यलय एक केंद्र सरकार के अवशिस्ट वसीयतदार के रूप में अपने सभी कार्यो को करता है ये उन विभागों को देखता है जिसके लिए किसी भी मंत्री की नियुक्ति नहीं की गई हो परमाणु ऊर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग जैसे विभाग सीधे प्रधानमंत्री के सम्पर्क में रहते है और उनकी के निर्देशों पर कार्य करते है
9. संसद का प्रमुख नेता
देश का प्रधानमत्री होने के नाते संसद में प्रधानमंत्री संसद में होने वाली सत्र की बैठकों को निर्धारित करता है साथ ही प्रधानमत्री ही होता है जो ये निर्णय लेता है की संसद को कब भंग करना है अपनी पार्टी और देश का प्रमुख होने के नाते के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में सरकार की देश के प्रति नीतियों और देश में उठने वाले सवालो का जबाब देता है
10. विदेशो कार्यकर्मों और मामलो के प्रमुख प्रवक्ता
देश से बाहर होने वाले वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय मामलो का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री ही करता है प्रधानमंत्री देश के साथ गैर गठबधनो वाले देशो से भी निपटने का कार्य करता है
क्या आप जानते है भारत के प्रधानमंत्री की इन शक्तियों के बारे में|Powers of Prime Minister India




