x

14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय | 14th President Ramnath Kovind Biography In Hindi

By Gourav / About :-8 years ago

14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में सबकुछ | All About 14th President Ramnath Kovind In Hindi

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। घर में लगी आग में उनकी मां की मौत होने के बाद से उनके संघर्ष की जो गाथा शुरू हुई वह आज तक जारी है।

कानपुर देहात की डेरापुर तहसील में परौख गांव में रामनाथ कोविंद का जन्म हुआ था। उनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता। घास-फूस की झोपड़ी में उनका परिवार रहता था। कोविंद के साथ कक्षा आठ तक पढ़े जसवंत ने बताया कि जब उनकी उम्र 5-6 वर्ष की थी तो उनके घर में आग लग गई थी जिसमें उनकी मां की मौत हो गई थी। मां का साया छिनने के बाद उनके पिता ने ही उनका लालन-पालन किया। गांव में अभी भी दो कमरे का घर है जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक काम के लिए होता है। ग्रामीणों ने बताया कि कोविंद 13 वर्ष की उम्र में 13 किमी चलकर कानपुर पढऩे जाते थे।

जीवन परिचय

  • वास्तविक नाम  -  राम नाथ कोविंद
  • व्यवसाय  -   भारतीय राजनेता एवं एडवोकेट
  • पार्टी/दल  -  भारतीय जनता पार्टी
  • राजनीतिक यात्रा   - 1991: भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने और उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के घटमपुर लोक सभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े और हार गए। बाद में कानपुर देहात के भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और वो भी हार गए। 
  • 1994: उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य बने। 
  • 2000: उत्तर प्रदेश से दोबारा राज्य सभा के सदस्य बने। 
  • 2015: बिहार के राज्यपाल बने। 
  • 2017: एन० डी० ए० द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए नामित किए गए और 20 जून 2017 को बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। 
  • जुलाई 2017: 25 जुलाई को राम नाथ कोविंद ने भारत के चौदहवें राष्ट्रपति के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शारीरि​क संर​चना

  • लम्बाई (लगभग) -  से० मी०- 173
  • मी०- 1.73
  • फीट इन्च- 5’ 8”
  • वजन/भार (लगभग)    68 कि० ग्रा०
  • आँखों का रंग  -  गहरा भूरा
  • बालों का रंग  -  सफ़ेद

व्यक्ति​गत जीवन

  • जन्मतिथि    1 ऑक्टूबर 1945
  • आयु (2016 के अनुसार)    71 वर्ष
  • जन्मस्थान  -  परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत
  • राशि  -  तुला
  • राष्ट्रीयता -   भारतीय
  • गृहनगर  -  परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत
  • स्कूल/विद्यालय  -  ज्ञात नहीं
  • कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय -   कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर
  • शैक्षिक योग्यता  -  कॉमर्स में स्नातक , एल० एल० बी०

परि​वार

  • पिता - मैकू लाल (व्यापारी एवं वैद्य)
  • माता - कलावती 
  • भाई - 4
  • बहन - 3
  • धर्म  -  हिन्दू
  • जाति  -  अनुसूचित जाति (कोली, एक बुनकर समुदाय)
  • पता -   राज भवन, पटना, बिहार - 800022
  • शौक/अभिरुचि  -  योग करना, पुस्तकें पढ़ना
  • पसंदीदा राजनेता  - अटल बिहारी वाजपाई, नरेंद्र मोदी
  • पसंदीदा नेता -   महात्मा गाँधी, बी० आर० अम्बेडकर

प्रेम संबन्ध एवं अ​न्य

  • वैवाहिक स्थिति  -  विवाहित
  • पत्नी  -  सविता कोविंद, अवकाश-प्राप्त सरकारी कर्मचारी (विवाहित, 1974-अब तक)
  • राम नाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ -  विवाह तिथि    30 मई 1974
  • बच्चे  -  पुत्र- प्रशांत कुमार 
  • पुत्री - स्वाति

धन संबंधि​त विवरण

  • आय (बिहार राज्यपाल)  -  1.12 लाख रुपए + अन्य भत्ते
  • संपत्ति (लगभग)  -  1.41 करोड़ रुपए (2014 के अनुसार)

रामनाथ कोविंद का जन्म व परिवार (Ramnath Kovind born and family)

रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 में कानपुर के डेरापुर तहसील में हुआ. इनके पिता का नाम स्वर्गीय माईकू लाल तथा माता (mother) का नाम स्वर्गीय कलावती है. इनकी पत्नी का नाम सविता कोविंद है.

रामनाथ कोविंद की शिक्षा (Ramnath Kovind Education)

रामनाथ कोविंद ने पढाई करते हुए बी.कॉम (B.COM) और एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की. ये डिग्री इन्होने कानपुर विश्वविद्यालय से हासिल की. कानपूर से लॉ की पढाई (Study) पूरी करने के बाद ये दिल्ली गये. दिल्ली में इन्होने आईएएस  परीक्षा की तैयारी की, किन्तु इस प्रयास में इनके हाथ असफलता लगी. शुरु में दो बार असफलता लगने के बाद भी इन्होने हार नहीं मानी और तीसरी बार पुनः आईएएस (IAS) एंट्रेंस की परीक्षा दी. इस बार ये सफल हुए, हालांकि इन्हें आईएएस पद (Post) नहीं मिला था. इन्होने नौकरी  नहीं की और नौकरी की जगह लॉ का अभ्यास करना ही सही समझा.

रामनाथ कोविंद का करियर (Ramnath Kovind Career)

रामनाथ कोविंद ने एलएलबी की डिग्री हासिल की, अतः इन्होने वकालत (Advocacy) में भी अपना करियर आजमाया और दक्ष वकील साबित हुए. इनके करियर को दो भागों में देखा जा सकता है.

वकालत में करियर : वकालत करते हुए इन्होने दिल्ली हाई कोर्ट में अभ्यास किया. यहाँ पर इन्होने केंद्र सरकार के वकील रहते हुए काम किया. दिल्ली हाई कोर्ट में इनका कार्यकाल साल 1977 से 1979 तक का रहा. साल 1980 से 1993 के दौरान केंद्रीय सरकार के स्टैंडिंग कौंसिल की तरफ से इन्होने सुप्रीम कोर्ट में भी अभ्यास किया. सुप्रीम कोर्ट के जज की चयन प्रक्रिया यहाँ पढ़ें.
सांसद के तौर पर : साल 1994 के अप्रैल के महीने में इन्हें उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद नियुक्त किया गया. अपनी कुशल कार्यक्षमता (working capacity) के बल पर इन्होने इस साल लगातार 2 बार राज्यसभा सांसद का पद हासिल किया. इस तरह राज्यसभा में इनका कार्यकाल 12 वर्ष का यानि साल 2006 तक का रहा.

रामनाथ कोविंद द्वारा किये गये कार्य (Ramnath Kovind works)

राज्यसभा सांसद पद में कार्यरत रहने के दौरान इन्होने राज्यसभा के जिन विशिष्ट (Specific) पदों पर काम किया वे निम्न है,

  • अनुसूचित जाति और जनजाति पार्लियामेंट्री कमेटी.
  • होम अफेयर्स पार्लियामेंट्री कमेटी
  • पेट्रोलियम और नेचुरल गैस पर्लिंन्ट्री कमिटी
  • सोशल जस्टिस और एम्पोवेर्मेंट पार्लियामेंट्री कमिटी
  • लॉ और जस्टिस पार्लियामेंट्री कमिटी

राज्यसभा चेयरमैन

उपरोक्त विशिष्ट (Specific) पदों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी श्री रामनाथ कोविंद को काम करने का अवसर मिला. इन्होने डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य (Member) के तौर पर भी काम किया. कोलकाता के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के मेम्बर ऑफ़ बोर्ड के पद (Post) पर भी काम किया. इसके अलावा इन्होने साल 2002 के अक्टूबर में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

रामनाथ कोविंद की सामाजिक गतिविधियाँ (Ramnath Kovind social activities)

इन्होने समाज के पिछले तबके के लोगों के लिए बहुत काम किया. मुख्यतौर (Primarily) पर कुछ इस प्रकार हैं –

इन्होने अनुसूचित जाति- जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलाओं के लिए अपने कॉलेज के दिनों से ही काम करना शुरू कर दिया था. अपने छात्र काल (Student time) से ही लोक सेवा करने की वजह से इन्हें कई लोगों ने बहुत जल्द समझ लिया.
समाज में शिक्षा फैलाने (spread) के लिए कई बड़े कदम उठाये. अपने 12 वर्ष के राज्यसभा के सांसद (MP) के तौर पर कार्यरत रहते हुए इन्होने पिछले तबकों में शिक्षा फैलाने पर विशेष जोर दिया.
वकालत के दौरान अनुसूचित (Scheduled) जाति- जनजाति और महिलाओं के लिए क़ानूनी रूप से मिलने वाली कई मुफ्त सुविधाओं को पहुँचाया. इनके प्रयासों से ही दिल्ली में "मुफ्त कानूनी सहायता समाज" ('Free Legal Aid Society') जैसी संस्था अस्तित्व में आ सकी.

इन्होने इनका कानपुर का पुश्तैनी मकान अपने गाँव वालों को दान (Donation) कर दिया, जो अब बारातघर के रूप में प्रयोग किया जाता है.
दलितों के मध्य इनकी गहरी पैठ को देखते हुए साल 2012 के उत्तरप्रदेश चुनाव में श्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश के दलित क्षेत्रों में पार्टी प्रचार के लिए इनकी मदद ली थी.

रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति के पद पर आसीन

25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद भारत के 14 वें राष्ट्रपति के पद के लिए नियुक्त  किये गये |  20 जुलाई 2017 को वोटों की आखिरी गिनती के बाद 10,09,358 के कुल वोटों में से रामनाथ कोविंद को 7,02,044 वोटों से जीत हासिल हुई. जबकि इनकी प्रतिद्वंदी और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीना कुमार को सिर्फ 3,67,314 वोट मिले थे |

इस तरह श्री रामनाथ कोविंद ने अपने तमाम पदों (Posts) पर काम करते हुए देश के उन तबकों को नहीं भुला, जो अभी तक सही तौर पर विकास मार्ग पर नहीं आ पाए हैं |  

14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय | 14th President Ramnath Kovind Biography In Hindi