Advertisement :
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी | Ravi Pujari

Advertisement :
रवि पुजारी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी, उसने कब और किसे मारने कि कोशिश की | Ravi Pujari Information In Hindi
दोस्तों आज में बात करने वाला हूँ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी (Ravi Pujari) के बारे में, दोस्तों रवि पुजारी एक गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड डॉन है। रवि पुजारी ने अपराध-संबंधी गतिविधियों की शुरुआत माया नगरी मुंबई के अंधेरी से की थी। इस अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की खास बात ये यह है की इसे कुल 3 भाषाओ का ज्ञान है ,हिंदी इंग्लिस कन्नड़, रवि पुजारी ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गांव से ही की एक बार उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। बाद में रवि पुजारी गली- मौहल्ले के छोटे-मोटे गुंडों के साथ रहने लगे और छोटे-मोटे अपराध करने लगे।
रवि पुजारी का जीवन | Ravi Pujari Life History
रवि पुजारी दुनिया की नजरो में तब आये जब उन्होंने अपने ही विरोधी गैंग के बाला झाल्टे की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद रवि पुजारी ने अंडरवर्ल्ड में अपनी पहचान कायम कर ली, कुछ दिनों बाद वे छोटा राजन की गेंग में शामिल हो गये। राजन के साथ काम कर रवि पुजारी ने कई वारदातों को अंजाम दिया इसके चलते छोटा राजन ने रवि पुजारी को अपना राइट हैंड बना लिया था |
रवि पुजारी का डॉन बनने का सफ़र | Underworld Don Ravi Pujari
रवि पुजारी सन 2000 में देश छोड़ कर दुबई चले गये थे वहां पर रवि पुजारी ने बड़े- कारोबारियों को धमकाकर पैसा वसूलने का काम शुरू कर दिया लेकिन सन 2000 में अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम ने थाईलैंड के शहर बैंकॉक में छोटा राजन को मारने की कोशिस की थी इस हमले के के बाद रवि पुजारी और छोटा राजन एक दूसरे से अलग हो गए। सूत्रों के अनुसार रवि पुजारी फ़िलहाल अभी ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
दाऊद इब्राहिम के आदमी है रवि पुजारी के निशाने पर | Dawood Ibrahim And Ravi Pujari
सन 1990 में रवि पुजारी की गैंग के आदमियों ने कुकरेजा बिल्डर के ऑफिस में ओम प्रकाश कुकरेजा का मर्डर करवा दिया था। बाद में रवि पुजारी 8 साल बाद नवी मुंबई के जाने माने बिल्डर सुरेश वाधवा को जान से मारने की कोशिस की उस समय सुरेश वाधवा अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। कहा जा रहा है की रवि पुजारी फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया से ही अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। रवि पुजारी कई बार पुलिस को फोन कर के ये बताता है की उसकी नजर उन पुलिसकर्मियों पर है जो डॉन दाऊद इब्राहिम का साथ दे रहे है, और इन सब में छोटा शकील भी शामिल है । रवि पुजारी ने 13 फरवरी 2016 को "जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU)" विवाद पर "कट्टरपंथी हुर्रियत गुट के सैयद अली शाह गिलानी" को मारने की धमकी दी थी।
Advertisement :
बॉलीवुड सितारों को भी दे चुके है धमकियां | Ravi Pujari Threats Bollywood Actors
रवि पुजारी ने बॉलीवुड में भी कई सितारों को धमकिया दी है रवि पुजारी ने अक्षय कुमार, सलमान खान, करण जोहर और राकेश रोशन जैसी जानी मानी बॉलीवुड हस्तियों को धमकिया दी है। सन 2014 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के विदेशी राइट्स देने के लिए रवि पुजारी ने शाहरुख खान को धमकी दी थी और सिंगर अरिजीत सिंह को भी रवि पुजारी ने 5,00,000 लाख रूपये या फिर उसके लिए दो शो फ्री में करने की धमकी दी थी। रवि पुजारी ने शाहरुख खान को दोस्त करीम मोरनी से दूर रहने की धमकी दी करीम मोरनी शाहरुख खान के एक अच्छे दोस्त एवं उनके बिजनेस पार्टनर है।
#2.संजीव कपूर को रवि पुजारी की धमकी
रवि पुजारी ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति संजीव कपूर को 50 करोड़ रूपये की मांग करते हुए साथ ही संजीव कपूर को जान से मारने का मेल भी भेजा था।
रवि पुजारी मुंबई के जाने माने वकील मजीद मेमोन को भी मारने का प्रयास किया था। लेकिन रवि पुजारी इसमें सफल नहीं हो पाया । बाद में कई बार उसकी गेंग ने वकील मजीद मेमोन को मारने की कोशिस की। माना जाता है की रवि पुजारी मजीद मेमोन को इसलिए मारना चाहता था की उसके संबंध दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से थे।
रवि पुजारी का ये कहना है की " में उन सभी लोगो को खत्म करना चाहता हु जिनका दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से रिश्ता है" रवि पुजारी अभी भारत के दुश्मन संगठन ISI (Inter Services Intelligence) से जुड़े हुए है। इन सब की पुष्टि कई हमलो के बाद रवि पुजारी ने टीवी चैनल पर की है।
रवि पुजारी ने दवा किया है की बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर भट्ट और वाशु भगनानी दाऊद के ही आदमी है। और वो मेरी नजरो से ज्यादा दिन तक नहीं बच सकते।
लेकिन बाद में मुंबई पुलिस ने रवि पुजारी के इन दावों को गलत बताया और लोगो में दशहत फैलाने का जरिया बताया।
Advertisement :
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी | Ravi Pujari




