Advertisement :
संदीप माहेश्वरी की जीवनी एवं अनमोल विचार | Sandeep Maheshwari Biography & Quotes In Hindi

Advertisement :
संदीप माहेश्वरी का जीवन संघर्ष व असफलता से सफलता का पूरा सफ़र | All About Sandeep Maheshwari Biography & Quotes In Hindi
- नाम - संदीप माहेश्वरी
- जन्म दिनांक - 28 सितम्बर 1980 (36 साल)
- जन्म स्थान - दिल्ली
- पिता का नाम - रूप किशोर माहेश्वरी
- माता का नाम - शकुंतला रानी माहेश्वरी
- शिक्षा - बी.कॉम किरोड़ीमल कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली
- पत्नी का नाम - नेहा माहेश्वरी
- संतान - ह्रदय माहेश्वरी
- व्यवसाय - फोटो ग्राफर, उद्यमी, पब्लिक स्पीकर
आज संदीप माहेश्वरी नवयुवको को प्रेरित करने में वह उनको सही दिशा में ले जाने के लिए कार्य कर रहे है संदीप माहेश्वरी ने सफलता की सीढियाँ काफी कम समय में ही छू ली संदीप इमेजबाजार.कॉम के संस्थापक और चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर हैं. इमेज बाजार भारतीय वस्तुओं और व्यक्तियों का चित्र संरक्षित करने वाली सबसे बड़ी ऑनलाईन साइट है. इस साइट पर 1 लाख से भी ज्यादा मॉडलों की तस्वीरें आपको देखने के लिए मिल जाएगी इस साइट पर हजारो की सख्या में लोग काम करते है अपने दिमाग और कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया अब आगे आपको संदीप माहेश्वरी की सम्पूर्ण लाइफ के बारे में बताने जा रहे है. इसे ध्यान से पढ़े और समझे की इंसान अपने दिमाग से किसी भी नामुमकिन लक्ष्य को हासिल कर सकता है |
संदीप माहेश्वरी का प्रारंभिक जीवन | Sandeep Maheshwari Initial Life
संदीप माहेश्वरी का जन्म 28 सितम्बर 1980 में दिल्ली में हुआ था. बचपन से संदीप कुछ महान करने की सोच रखते थे. संदीप अपने बचपन के बारे में मीडिया से खुल कर बात नहीं करते है। संदीप के पिताजी एक कारोबारी थे. संदीप के पिता एल्युमिनियम का व्यवसाय करते थे.संदीप के पिताजी का ये कारोबार ठफ होने के कारण परिवार की आजीविका के लिए संदीप के पिता ने माँ के साथ मिलकर मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी में कार्य शुरू किया. ये कार्य ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और संदीप के पिता का कारोबार बंद होने से पुरे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया इस कारण संदीप के पिता काफी परेशान रहने लगे इस दुख के समय संदीप के पिता ने अपने आप को मजबूत किया और परिवार को आगे बढ़ाया और छोटे मोटे व्यवसाय कर अपने परिवार को पाला उन्होंने अपने ही घर के पास 1 STD PCO खोला क्योंकि उस टाइम लोगो के पास इतने मोबाइल फोन नहीं थे सब लोग PCO का उपयोग करते थे.
संदीप माहेश्वरी की शिक्षा | Sandeep Maheshwari Education
परिवार की ख़राब स्थिति के कारण संदीप की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और पढ़ाई बिच में ही छूट गई. संदीप ने दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली और साल 2000 में फोटोग्राफी का काम चालू कर दिया संदीप ने अपने साथियो के साथ एक व्यवसाय चालू किया जिसमे भी वो असफल हुए लेकिन संदीप की किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही चुना था.
संदीप माहेश्वरी जीवन संघर्ष | Sandeep Maheshwari Biography
संदीप माहेश्वरी की जिंदगी में काफी निराशा भर चुकी थी. लेकिन एक बार अपने दोस्तों के साथ एक मार्केटिंग कम्पनी मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी में हिस्सा लिया. उस समय संदीप महज 18 साल के थे उस समय संदीप इतने परिपक्त नहीं थे. उन्होंने जो कुछ भी सुना उनके कुछ भी समझ में नहीं आया.सेमिनार के उस लड़के ने फिर संदीप माहेश्वरी को अपनी निराशा से लड़ने का हौसला दिया. इस बात को संदीप ने अपने दिमाग में बैठा लिया और अपनी तरह जी रहे कई युवाओ को प्रेरित करने की सोच ली.इस विचार को ले कर संदीप माहेश्वरी अपने मित्रो के साथ उस कंपनी में गए वहा फिर से उन्हें निराशा हाथ लगी उनमे से किसी को भी कंपनी ने नहीं रखा इसके बाद संदीप ने कई जगह संघर्ष किया लेकिन हर बार असफल हुए.
संदीप माहेश्वरी फोटोग्राफी में करियर | Sandeep Maheshwari Life Story
संदीप का एक दोस्त मॉडलिंग के समय उनके पास कुछ फोटोज ले कर आया उन फोटो को देख कर संदीप के मन से एक आवाज आयी इस व्यवसाय में तुम कुछ कर सकते हो उन्होंने अपने मन की की बात को माना और 2 सप्ताह के लिए फोटोग्राफी कोर्स में एडमिशन ले लिया. इसके बाद उन्होंने कमाई के बचाये पैसो से एक कैमरा ख़रीद लिया और तस्वीरें लेना चालू कर दिया. लेकिन ये रास्ता भी उनके लिए आसान नहीं था उन्होंने देखा इस पेशे में भी कई फोटोग्राफर धक्के खा रहे है. उन्होंने फिर फोटोग्राफी में कुछ अलग करने की सोची और उन्होंने हिम्मत जुटाकर एक अखबार में फ्री पोर्ट फोलियो का विज्ञापन दिया, और उस विज्ञापन को पढ़कर कई लोग आये. उन लोगों से ही जिंदगी की पहली कमाई का सिलसिला आरंभ हुआ. फोटोग्राफी का व्यापार आरंभ हो गया. और इस वयवसाय का धीरे- धीरे विस्तार हुआ. उन्होंने जो कभी नहीं सोचा वो हो गया संदीप माहेश्वरी ने 12 घंटे में 100 मॉडल्स के 10000 फोटो ले कर अपना नाम लिम्का बुक में दर्ज करा लिया और इसके बाद तो उनके पास कभी पैसो की कमी नहीं आयी.
Advertisement :
संदीप के जीवन के महत्वपूर्ण साल
- 2000 फोटोग्राफी का कार्य चालू किया
- 2001 अपना फोटोग्राफी कैमरा बेच दिया और जापानी कंपनी में जॉब करने लगे.
- 2002 कुछ मित्रों के साथ नयी कंपनी बनाई, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद ये कंपनी बंद हो गई.
- 2003 मार्केटिंग को लेकर एक किताब लिखी, कंसलटेन्सी फार्म की स्थापना की, फिर असफल हो गये. फोटोग्राफी में लिमका बुक में रेकार्ड दर्ज किया.
- 2004 छोटा स्टूडियो लेकर एक फर्म की स्थापना की.
- 2005 फोटोग्राफी वेबसाईट का नया आइडिया आया और उस पर काम करने लगे.
- 2006 imagesbazaar.com को लांच किया, सिर्फ 8,000 तस्वीरें थी और कुछ फोटोग्राफर शामिल थे. इसके बाद संदीप ने पीछे मुड़कर नही देखा.
संदीप माहेश्वरी की सफलता और पुरस्कार
- उन्हें क्रिएटिव एंतोप्रेन्टोरिय़र ऑफ द ईयर 2013 का पुरस्कार “Entrepreneur India Summit” के द्वारा 2014 में प्रदान किया गया.
- “Business World” पत्रिका ने उन्हें शीर्ष उद्ममी के रूप में चुना गया.
- ग्लोबल मार्केटिंग फोरम के द्वारा स्टार यूथ एचिहिवर के रूप में चुना गया.
- ब्रिटिश हाई कमीशन की तरफ से इन्हे युवा उद्यमी का पुरस्कार मिला
- ईटी नाउ चैनल के द्वारा शीर्ष उद्यमी का पुरस्कार मिला.
- इसके साथ साथ कई चैनलों ने इन्हें वर्ष का उद्यमी घोषित किया.
संदीप माहेश्वरी के प्रमुख विचार
- "यदि आपके पास चीजों का आधिक्य है तो आप उसे सिर्फ अपने लिए ही संरक्षित ना रखें,उसे जरूरतमंदों के साथ शेयर करें."- संदीप माहेश्वरी
- "सभी से सीखो पर सबका अनुसरण मत करो." - संदीप माहेश्वरी
- "मनुष्य की सबसे संरचनात्मक और विनाशात्मक चीज है उसकी लालसा. ना भागना है, ना रूकना है, बस चलते जाना है." -संदीप माहेश्वरी
- " पैसे की उतनी ही जरूरत है जितना गाड़ी में पेट्रोल की" - संदीप माहेश्वरी
- " जब भी कठिनाइयों से डरो तो अपने से नीचे के लोगों को देखो." - संदीप माहेश्वरी
संदीप माहेश्वरी की पसंदीदा पुस्तके | Sandeep Maheshwari Famous Books
संदीप माहेश्वरी ने खुद ने एक पुस्तक लिखी अ स्माल बुक टू रिमाइंडर यू समथिंग बिग’. इस पुस्तक को युवा वर्ग के लोगों काफी पसंद किया.
- श्रीमद्भगवद गीता
- टाओ टे चिंग – लाओ जू
- फ्लो: दी साइकोलॉजी ऑफ़ ऑप्टीमल एक्सपीरियंस – मिहाई केमिलाहई
- अनलिमिटेड पॉवर – अन्थोनी रोब्बिंस
- दी मैजिक ऑफ़ थिंकिंग बिग – डेविड जे. सचवार्त्ज़
- थिंक एंड ग्रो रिच – नपोलियन हिल
- मार्केटिंग मैनेजमेंट – फिलिप कोटलेर
- सी यू एट दी टॉप – जिग जिगलर
- दी पॉवर ऑफ़ नाव – एकहार्ट टोल्ले
- पवित्र बाइबिल
- रूमी – फर्रुख धोंडी
- यू कैन हील योर लाइफ – लौइसे एल. हैय
- पॉवर प्राणायाम – डॉ. रेनू महतानी
- दी सुप्रीम योगा – योगा वसिस्ट
- अवधूत गीता– नन्दलाल दशोरा
- अष्टावक्र गीता– नन्दलाल दशोरा
- कोर ऑफ़ दी योग सूत्र – बी.के.एस अयेंगर
- फ्रीडम फ्रॉम दी नोन – जिद्दु कृष्णामूर्ति
- गाँधी ओन पर्सनल लीडरशिप – आनंद कुमारस्वामी
- हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल – डेल कारनेज
- दी पॉवर ऑफ़ पॉजिटिव थिंकिंग – नार्मन विन्सेंट पीएल
संदीप माहेश्वरी की जीवनी एवं अनमोल विचार | Sandeep Maheshwari Biography & Quotes In Hindi




