Advertisement :
जानें कौन है राजस्थान की सुशीला मीणा, जिनकी बॉलिंग के सचिन तेंदुलकर और जहीर खान हुए दिवाने

Advertisement :
कौन है सुशीला मीना जिसकी बोलिंग जहीर खान जैसी सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया विडिओ
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रामेर तालाब गांव की रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा सुशीला मीना अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी शैली ने क्रिकेट जगत में तहलका मचाया है, और उनकी गेंदबाजी पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की याद दिलाती है। सुशीला का गेंदबाजी वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उसे क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ़ की,जिससे उनकी चर्चा और बढ़ गई. सुशीला की गेंदबाजी में गति, सटीकता और विविधता का अद्भुत मिश्रण है, जो उसे एक उभरती हुई क्रिकेट स्टार बनाता है. उनकी प्रतिभा ने न केवल उनके गांव बल्कि पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है, और अब वह एक प्रेरणा बन गई हैं. क्रिकेट में भविष्य के सितारे के रूप में सुशीला मीना की पहचान तेजी से बन रही है.
सुशीला मीना का परिचय
सुशीला मीना राजस्थान के एक साधारण परिवार से है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज जहीर खान जैसी बोलिंग की है. इनके माता का नाम शांति बाई मीना और पिता का नाम रतनलाल मीना है जो परिवार का पालन- पोषण के लिए खेतीबाड़ी और मजदूरी का कम करते है. ये जिस गाँव में रहते है उसमें सन 1980 में कडाना बांध परियोजना से गुजरात में विस्थापित हुए परिवारों द्वारा बसाए गये लगभग 250 घर है.
सचिन तेंदुलकर ने की सुशीला मीना की प्रशंसा
Advertisement :
सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेआटफॉर्म एक्सए पर शेयर किया, जिसमें राजस्थान की युवा गेंदबाज सुशील मीना की गेंदबाजी कौशल को प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "सुगम, सहज और देखने में बहुत ही प्यारा! सुशीला मीना की गेंदबाजी में आपकी झलक दिखती है @ImZaheer क्या आपको भी यह दिखाई देता है?" उनके इस समर्थन ने सुशील मीना की प्रतिभा को न केवल सराहा, बल्कि इसे एक नई पहचान भी दी. सुशीला की गेंदबाजी में नई ऊर्जा और शैली की झलक दिखाई देती है, जो उनके भविष्य के लिए उज्ज्वल संकेत है. क्रिकेट प्रेमियों के बीच सुशीला मीना की पहचान तेजी से बढ़ रही है, जो उन्हें न केवल खेल के क्षेत्र में, बल्कि समाज में भी अपनी जगह बनाने में मदद करेगी. इतनी प्रसिद्ध हस्ती के समर्थन ने सुशीला की लोकप्रियता और अधिक बढ़ा दिया है.
सुशीला मीना के लिए परिवार की आकांक्षाएं
सुशीला के परिवार को उम्मीद है की उनकी बेटी बड़ी सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन करें. परिवार की आर्थिक स्थिति तंगी होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढाई और क्रिकेट दोनों के प्रति समर्पित किया है. प्रशासन क्रिकेट में कदम रखने के लिए उनकी मदद करेगा.
गाँव के रहने वाले गुलाब सिंह मीना ने गाँव में अच्छी सुविधाओं के लिए प्रकाश डाला है उनका कहना है की अधिकांश ग्रामीण निवासी गुजरात और महाराष्ट्र में मजदूरी करके अपना खर्चा चलाते है. खेल के मैदान और सामुदायिक भवन बनने से गाँव को बेहतर सुविधाएँ और लाभ मिलेंगे.
सुशीला जैसी स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए गांव के लोग आशावादी हैं. उन्हें उम्मीद है कि राजस्व गांव के रूप में मान्यता मिलने से विकास परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक सहायता मिलेगी. इससे और अधिक युवा प्रतिभाओं को उभरने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.
किरोड़ी लाल मीणा ने दी सुशीला मीना को बधाई
राजस्थान के प्रसिद्ध भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीना ने सुशीला मीना को फेसबुक पर बधाई देते हुए लिखा की “'राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा सुशीला का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है. देश के विश्वविख्यात क्रिकेटर भारत रत्न श्री सचिन तेंदुलकर ने भी छात्रा सुशीला के क्रिकेट के प्रति जुनून और उसकी अद्भुत गेंदबाजी कौशल की प्रशंसा की है. मैं राजस्थान की बेटी सुशीला को बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप क्रिकेट के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें और आपका भविष्य उज्ज्वल हो.”
जानें कौन है राजस्थान की सुशीला मीणा, जिनकी बॉलिंग के सचिन तेंदुलकर और जहीर खान हुए दिवाने




