x

स्वामी विवेकानंद के 21 अनमोल कथन | Swami Vivekananda Quotes in Hindi

By N.j / About :-8 years ago

स्वामी विवेकानंद के 21 प्रेरणादायक विचार | Swami Vivekananda Quotes in Hindi

स्वामी विवेकानंद के 21 अनमोल वचन जो  आपको जिंदगी में कठिनाईयों से लड़ने और जीवन में आगे बढने को प्रेरित करेगी 

#1. "उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये."

#2. 

"उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो."

#4. 

"जिस तरह से विभिन्न स्रोतों से उत्पन्न धाराएँ अपना जल समुद्र में मिला देती हैं, उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना हर मार्ग, चाहे अच्छा हो या बुरा भगवान तक जाता है."

#5. 

"किसी की निंदा ना करें: अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं. अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये."

#6. 

"अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये उतना बेहतर है."

#7.

"एक शब्द में, यह आदर्श है कि तुम परमात्मा हो."

. 

#8. 

"उस व्यक्ति ने अमरत्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता."

#9. 

"हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं. शब्द गौण हैं. विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं."

#10.

"सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा."

#11. 

"विश्व एक व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं."

#12. 

"इस दुनिया में सभी भेद-भाव किसी स्तर के हैं, ना कि प्रकार के, क्योंकि एकता ही सभी चीजों का रहस्य है."

#13.

हम जितना ज्यादा बाहर जायें और दूसरों का भला करें, हमारा ह्रदय उतना ही शुद्ध होगा, और परमात्मा उसमे बसेंगे."

# 14. 

"जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है तब वह वास्तविक भौतिक या मानसिक अवस्था में परिवर्तित हो जाता है."

# 15. 

"भला हम भगवान को खोजने कहाँ जा सकते हैं अगर उसे अपने ह्रदय और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते."

# 16.    

"तुम्हे अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है. कोई तुम्हे पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता. तुम्हारी आत्मा के आलावा कोई और गुरु नहीं है."

#17. 

"दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो."

#18.

 "किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं."

#19. 

"स्वतंत्र होने का साहस करो. जहाँ तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो."

#20.

बस वही जीते हैं,जो दूसरों के लिए जीते हैं."

#21.

"जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं है."


स्वामी विवेकानंद के 21 अनमोल कथन | Swami Vivekananda Quotes in Hindi