Advertisement :
कश्मीर के 10 लोकप्रिय पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places Kashmir In Hindi

Advertisement :
Top 10 Tourist Places Kashmir In Hindi
कश्मीर की खूबसूरत वादिया व बर्फ से ढकें पहाड़ “ धरती का स्वर्ग ” कहे जाने वाले कश्मीर को पर्यटन का सबसे अच्छा केंद्र माना जाता है। कश्मीर का यह खूबसूरत राज्य जम्मु कश्मीर व लद्दाख तीन भागो में विभाजित है। यह खूबसूरत राज्य हिमालय व पीर पंजाल श्रेणी के साथ कुल 3 श्रेणियों में विभाजित है। अपनी खूबसूरती के चलते इसे भारत का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। कश्मीर अपनी खूबसूरत वादियो के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों के कारण भी काफी लोकप्रिय है। यहां अमरनाथ व वैष्णो देवी का मंदिर है। यदि दोस्तो आप ने अब तक कश्मीर की खूबसूरती का दिदार नही कर पाएं है और आप यहां की खूबसूरत जगहों के बारे जानना चाहते है तो आपके लिए यह लेख काफी उपयोगी साबित होने वाला है । इस लेख में आज हम आपको कश्मीर के 10 खूबसूरत पर्यटक स्थलो के बारे में जानकारी देगें तो चलिए दोस्तो कश्मीर के इन 10 खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानते है।
1. श्रीनगर
कश्मीर की सैर पर निकले है तो श्रीनगर एक प्रसिद्ध व खूबसूरत पर्यटक स्थल है। इसे इसकी खूबसूरती के लिए “ हेवन ऑन अर्थ ” के नाम से भी जाना जाता है। श्रीनगर में स्थित झेलम नदी प्राकृतिक खूबसूरती का एक अलग नजारा पेश करती है। श्रीनगर आने वाला हर पर्यट कइस नदी की खूबसूरती का दीदार जरुर करने पहुंचता है। जम्मु कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित पहाड़िया इसकी खूबसूरती को और अनूठा बनाते है। साथ ही खूबसूरत हाउसबोट के साथ डल झील की सैर इस सफर को यादगार बनाती है।
2. लेह लद्दाख -
हिमालय व काराकोरम की विशाल श्रृंखलाओं से घिरा लेह लद्दाख पर्यटक स्थल का सबसे खूबसूरत स्थल है। लेह लद्दाख पर्यटक स्थलों में स्वर्ग माना जाता है। इस स्थान पर प्रकृती भूगोल व विज्ञान व सभी संस्कृतियां सम्मलित है। लेह लद्दाख में स्थित मोमोज व गोम्पस यहां आने वाले पर्यटकों को सबसे ज्यादा आर्कषित करते है। हाल में जम्मु व कश्मीर को 3 अलग भागो में विभाजत किया गया और लद्दाख को दो जिलो में विभाजित कर दिया गया। एक है लेह व दुसरा कारगिल। लद्दाख का लेह जिला जहां स्थित खूबसूरत मठ व खूबसूरत बाजार के चलते यहां आने वाले हर पर्यटक को अपनी और आकर्षित करते है।
Advertisement :
कश्मीर के 10 लोकप्रिय पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places Kashmir In Hindi




