x

भारत के 7 उद्योगपति जो जीरो से बने हीरो | Top 7 Businessman Success Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

“ कौन कहता है आसमां में सूराख हो नही सकता
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों.... 

किसी ने यह सही कहा है की जब आप अपनी मंजिल को पाने के लिए अपनी पूरी ताकत उसे पाने के लिए लगा देते है तो आपके जीवन में बदलाव होने में ज्यादा समय नही लगता है। हर वो मुश्किल से मुश्किल मंजिल आपके इरादो के आगे झुक जाती है जिसे आप पाना चाहते है। आज हम हमारे ही बीच मौजूद उन लोगो की जीवन कहानी का आपसे जिक्र करने वाले है जिन्होंने न सिर्फ अपनी मंजिल हासिल की बल्कि खुद को स्थापित कर पूरी दुनिया के लिए कई अहम योगदान दिए। तो चलिए दोस्तो आज हम देश के उन उद्योगपतियों के जीवन के बारे में जानते है जिन्होंने अपने करियर की 0 से शुरुआत कर आज पूरी दुनिया में नाम कमाया और अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई।

 कुंवर सचदेव

कुंवर सचदेव का नाम आज भारत में अंबानी व रतन टाटा जितना लोकप्रिय तो नही है। लेकिन उद्योग जगत कुंवर सचदेव का नाम भी पीछे नही है। बता दे सचदेव “ सु - काम ” कंपनी के संस्थापक है। आज सचदेव जिस सफलता की मंजिल पर खड़े यह सफर उनके लिए इतना आसान नही था। एक मध्यम परिवार में जन्म लेने वाले सचदेव के सामने आर्थिक समस्याएं भी थी। लेकिन हर विपरित परिस्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़े और सफलता हासिल की.

सचदेव अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहते है की उन्होंने अपने पहला व्यापार अपने बड़े भाई के साथ साइकिल पर चलकर पेन बेचने से की थी। इसके बाद केबल टीवी कम्युनिकेशन से जुड़े

वो आगे बढ़े और साल 1998 में उन्होंने खुद की पावर बैकअप इंडस्ट्री का विस्तार किया और इसे नाम दिया सु काम पॉवर सिस्टम। अपनी कंपनी को एक सफल कंपनी बनाने के लिए सचदेव ने रात दिन मेहनत की। दोस्तो सचदेव की मेहनत का नतीजा ही है जिस वजह से उनकी कंपनी दुनिया की 500 सबसे विकसित कंपनियों में शामिल की गई है।


भारत के 7 उद्योगपति जो जीरो से बने हीरो | Top 7 Businessman Success Story In Hindi