Advertisement :
कम बजट में घूमने के लिए 8 विदेशी जगहें जहां की यात्रा होगी यादगार | Low Budget Travel Destinations

Advertisement :
दोस्तों जब आपके हनीमून या बर्थडे को यादगार बनाने और घूमने-फिरने की बात आती हैं, तो सब एक कम बजट वाली ट्रिप के बारे में सोचते हैं। आजकल लोग कम पैसों के साथ एक अच्छी विदेशी यात्रा करना पसंद करते हैं। क्योंकि लोग विदेश यात्रा का नाम सुनते ही अपना बैंक बैलेंस चेक करने लगते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि विदेश यात्रा के नाम पर ज्यादा घबराने की कोई आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि अब आप कम बजट के साथ भी एक विदेश यात्रा कर सकते हैं।
आइए इस की शुरुआत करते हुए जानते हैं कि आप कितने पैसों के साथ भारत से बाहर कहां-कहां यात्रा पर जा सकते हैं
8. वियतनाम
वियतनाम कम बजट के साथ घूमने और बहुत कुछ सीखने और देखने के लिए एक खूबसूरत जगह हैं। वियतनाम में आपको एक दिन रहने का कमरा किराया 1000 रूपये देना होगा। इसके अलावा आपके खाने का खर्च लगभग 800 रूपये होगा। इस हिसाब से आप यात्रा के दौरान वियतनाम में ठहरने का विचार कर सकते हैं।
7. नेपाल
भारत से नेपाल जाने की यात्रा बाकि देशों में जाने से सुगम हैं। आप नेपाल की यात्रा फ्लाइट के साथ बस से भी कर सकते हैं। नेपाल में यात्रा के समय, आप कहीं भी ठहरने के लिए प्रत्येक दिन 1000 से 2000 रूपये तक का कमरा किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा, आपको नेपाल में खाने - पीने के लिए लगभग 500 रूपये खर्च करने होंगे।
Advertisement :
6. भूटान
अगर आप प्रकृति के आस - पास पहुंच कर यात्रा के दौरान खूबसूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो भूटान आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां एक दिन रुकने का खर्च लगभग 1500 से 2000 रूपये तक होगा और खाने के लिए आपको 100 से 400 रूपये खर्च करने होंगे।
5. श्रीलंका
श्रीलंका एक ऐसी जगह हैं जहां आप कम बजट के साथ आसानी से यात्रा कर सकते हैं यह अन्य देशों की तुलना में बहुत सस्ती जगह हैं। श्रीलंका में रुकने के लिए कमरे का किराया हर दिन 700 से 1000 रूपये हैं जबकि खाने पीने का खर्च 300 से 1200 रुपये होगा।
4. थाइलैंड
अगर आप अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हो और थाइलैंड घूमने का प्लान है, तो वहां ठहरने के लिए आपको हर रोज 1200 रूपये खर्च करने होंगे। वहीं आपका खाना खर्च 200 रूपये आयेगा।
3. सिंगापुर
सिंगापुर अन्य देशों की तुलना में थोड़ा अधिक महंगा है। यहां रहने के लिए आपको एक कमरे का किराया लगभग 1700 रुपये प्रतिदिन देना होगा। जबकि खाने-पीने का खर्च लगभग 500 रुपये होगा।
2. मलेशिया
अगर आप अपने बजट के अनुसार मलेशिया की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको वहां ठहरने का खर्च लगभग 600 रूपये होगा। वहीं खाने के लिए 300 रूपये खर्च करने पड़ेंगे।
Advertisement :
1. मालद्वीव्स
मालद्वीव्स देश अन्य देशों की तुलना में सबसे सुंदर और हसीन जगहों में से एक हैं। आपको यहां ठहरने के लिए होटल किराया लगभग 1500 रूपये देना होगा। इसके साथ ही खाने के लिए 60 से 120 खर्च करने होंगे।
हमने आपको कम बजट में विदेश घूमने की जगहों के बारे में बताया है। तय करें कि आपको किन देशों में जाना है। लेकिन खर्च थोड़ा ऊपर - नीचे हो सकता हैं। आपको यह मानते हुए यात्रा की योजना बनानी होगी।
कम बजट में घूमने के लिए 8 विदेशी जगहें जहां की यात्रा होगी यादगार | Low Budget Travel Destinations




