x

Top 15 Unsolved Riddles in Hindi: दिमाग का दही कर देने वाली, अनसुलझी पहेलियाँ देखें

By N.j / About :-11 months ago

Top 15 Unsolved Riddles in Hindi: हैलो दोस्तों आपने पहेलियाँ तो बहुत पड़ी होगी लेकिन आज हम आपके सामने कुछ ऐसी मजेदार पहेलियाँ  रख रहे है  देखते है की आप इनमे से कितनी पहेलियाँ  हल कर पाते है, इस आर्टिकल में हम 15 ऐसे रहस्यमयी पहेलियों की चर्चा करेंगे, जो आज तक किसी के भी समझ में नहीं आई हैं। ये पहेलियाँ सदियों से लोगों को उलझाए हुए हैं और उनके जवाब खोजने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इनमें से कुछ पहेलियाँ हमारी संस्कृति, इतिहास, और विज्ञान से जुड़ी हैं, जबकि कुछ काल्पनिक और दार्शनिक प्रश्नों के रूप में सामने आती हैं। ये पहेलियाँ आपके सूझ- भुज का खेल है. आप अपने दिमाग से इस पहेली का उत्तर खोजे और अंत में जाकर दिए गये पहेलियों के उत्तर से मिलान करें. 

चाहे आप रहस्यों के शौकीन हों या केवल अपना दिमाग तेज करना चाहते हों, ये पहेलियाँ निश्चित रूप से आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। तैयार हो जाइए इन अनसुलझे रहस्यों के सफर पर! जहाँ आपको बेहतरीन पहेलियाँ देखने को मिलेगी-

Hindi Paheliyan with Answer - बेहतरीन हिंदी पहेलियाॅं उत्तर सहित

1. वो कौन सी चीज़ है, जिसे खाने के लिए खरीदते हैं
लेकिन उसे खाते नहीं, लगाओ दिमाग ??? फेल हो गए क्या

 

2. मान लीजिये आप बस में 10 सवारियों के साथ सफर कर रहे हैं।
पहले स्टैंड पे 2 उतरी और 4 सवारियां चढ़ी
दूसरे स्टैंड पे 5 उतरी और 2 सवारियां चढ़ी
अगले स्टैंड पे 2 उतरी और 3 सवारियां चढ़ी
अब यह बताओ कि बस में कितनी सवारियां सफर कर रही हैं?

 

3. पीली पोखर, पीले अंडे.
जल्दी बता नहीं मारूँ डंडे.

4. पैर नहीं फिर भी चलती है
बताओ क्या ?

5. तीन अक्षर का नाम है पानी जैसा रूप है हवा तो इसकी मौत  है जीवन गर्मी व धुप 

6. एक सवार, 3 सेवक चार, पीछे उसके सेना अपार।

सवारी कभी लौट के न आए, कसरत करें दिमाग की, नाम बताएं।

7. कोर्ट, कचहरी या थाना हो, हर जगह लोग मुझे खाते हैं।
दिखता हूं न मैं फलता हूं, फिर भी मुझसे काम चलाते हैं।

8. शादी से पहले दुल्हन का बाप दूल्हे को क्या देता है जो शादी के बाद वापस ले लेता है?

9. वह कौन सी चीज है जिसे अगर तोड़ दिया जाए तो तोड़ देने पर भी कोई आवाज नहीं आती है  ?

10. हरी थी मन भरी थी, लाख मोती जड़ी थी |

राजा जी के बाग में, दोशाला ओढ़े खड़ी थी ||

11. जन्म दिया रात ने, सुबह ने किया जवान।

दिन ढलते ही, निकल गई इसकी जान।।

12. ऐसी कौन सी चीज है जिसे हम आधा खा लेते हैं लेकिन फिर भी वह पूरी ही रहती है  ?

13. वह क्या है जिसे आप किसी को देने के बाद भी रख सकते हैं  ?

14. ऐसा कौन सा कागज़ है जो है तो आपका लेकिन अगर उसके ऊपर आप अपने हस्ताक्षर कर दें तो वह अमान्य हो जाता है  ?

15. कपडेबाल बनाती है वह खाती नही कतराती है वह |

सभी पहेलियाँ के उत्तर (Riddle Answers in Hindi)

  1. प्लेट 
  2. 11 (10 सवारी और 1 आप)
  3. बेसन की कढ़ी
  4. घडी
  5. पसीना 
  6. अर्थी 
  7. कसम
  8. सुख और चैन 
  9. वादा 
  10.  भुट्टा
  11. समाचार-पत्र
  12. पूरी
  13. वचन
  14. मृत्यु प्रमाणपत्र
  15. केची

Top 15 Unsolved Riddles in Hindi बेहतरीन हिंदी पहेलियाॅं | सारांश:

इस आर्टिकल में प्रस्तुत 15 रहस्यमयी पहेलियाँ आपके दिमाग को चुनौती देने के लिए बनाई गई हैं। ये पहेलियाँ न केवल मजेदार हैं, बल्कि आपको सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं। इनमें से कुछ पहेलियाँ विज्ञान, इतिहास, और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं, जबकि कुछ सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति पर आधारित हैं। प्रत्येक पहेली के साथ उसका उत्तर भी दिया गया है, जिससे आप अपनी सोचने की क्षमता को परख सकते हैं। इस आर्टिकल का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक व्यायाम कराना है। चाहे आप पहेलियों के शौकीन हों या केवल अपना दिमाग तेज करना चाहते हों, ये पहेलियाँ आपके लिए एक रोमांचक सफर साबित होंगी। उम्मीद है कि इन पहेलियों ने आपके दिमाग को तरोताजा किया होगा और आपको सोचने पर मजबूर किया होगा।

Top 15 Unsolved Riddles in Hindi: दिमाग का दही कर देने वाली, अनसुलझी पहेलियाँ देखें